
ANI_HindiNews
@AHindinews • 954,799 subscribers
एशियन न्यूज इंटरनेशनल। मल्टी-मीडिया समाचार एजेंसी, सूचना प्लेटफार्मों के लिए कंटेंट: टीवी, इंटरनेट, ब्रॉडबैंड, समाचार पत्र, मोबाइल
Shorts
Videos

#WATCH | दिल्ली | दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली; आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
ANI_HindiNews612,368 просмотров • 1 месяц назад

#WATCH पटना, बिहार: जमुई वायरल वीडियो मामले पर ADG, कानून-व्यवस्था के. एस. अनुपम ने कहा, "जमुई में 19 तारीख को एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खींचने गई थी। उसी समय वहां कुछ नाबालिग छात्र और युवक आए और लड़की के साथ छेड़खानी की। सूचना मिलने पर लड़की के घर जाकर पुलिस ने बयान दर्ज किया। इसके बाद जमुई पुलिस के द्वारा 3 नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया है। 2 अन्य के शामिल होने की जानकारी मिली है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पॉक्सो की धारा भी लगाई गई है।"(21.09)
ANI_HindiNews263,428 просмотров • 17 дней назад

#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "हम लोग पद के लालची नहीं हैं। लोगों की सेवा करना, भगवान के प्रति निष्ठा, आस्था हमारे खून में है। हम काशी वासी हैं। बाबा विश्वनाथ की नगरी से चलकर आए हैं... अभी हनुमान गढ़ी में दर्शन किया, भगवान राम के दर्शन करेंगे, उसके बाद फिर काशी जाना है। हम लोग काम करने वाले लोग हैं, मेहनत करने वाले लोग हैं। कर्म हम करते हैं, मेहनत हम करते हैं, फल ईश्वर के हाथ में है।"
ANI_HindiNews11,349 просмотров • 1 день назад

#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हो जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकती है सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए, राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं, तापसी पन्नू जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी.....पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाए। जहां तक बाबा रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है। उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है....
ANI_HindiNews259,427 просмотров • 1 месяц назад

#WATCH दिल्ली। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, "माननीय हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि मुख्यमंत्री के यहां जो काम करते हैं, उनकी जांच हो। यह आरोप न तो कोई पार्टी लगा रही है और न कोई सरकार लगा रही है। हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है और यह बहुत गंभीर मामला है। मुझे खेद है कि इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति जो प्रदेश के मुखिया हों, उनके आस-पास के कुछ अधिकारियों के लिए हाई कोर्ट को कहना पड़ रहा है कि जांच की जाए। सभी को बहुत बड़ी धांधली का शक है। जांच होनी चाहिए और समय सीमा के अंदर होनी चाहिए। इसकी जवाबदेही मुख्यमंत्री की है..."
ANI_HindiNews14,768 просмотров • 3 дней назад

#WATCH रामपुर, उत्तर प्रदेश: 10वीं कक्षा की जुड़वां छात्राओं का रेटिना डेटा मैच होने के बाद आधार से जुड़ी समस्या पर ज़िला मजिस्ट्रेट अजय द्विवेदी ने कहा, "दो छात्रा हैं खिजरा जुबैर और तुबा जुबैर, ये रामपुर शहर की रहने वाली हैं। यह दोनों बच्चियां आइडेंटिकल ट्विंस हैं। पूर्व में 4 साल की उम्र में इनका आधार कार्ड बना था जो कि माता-पिता के पहचान पत्र के आधार पर बना था। दसवीं कक्षा में आने पर जब नया आधार कार्ड बनना था तो एक बच्ची के फिंगरप्रिंट और रेटिना लेने के बाद जब दूसरी बच्ची का आधार कार्ड बनाया गया तो वह एकदम मैच कर गया और डुप्लीकेसी में चला गया। इस वजह से उन दोनों का अलग-अलग आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। यह प्रकरण हमारे पास लगभग 4 महीने पहले आया था। जिला प्रशासन ने UIDAI के वरिष्ठ अधिकारियों से दिल्ली में बात कर कोऑर्डिनेट किया जिसके माध्यम से दोनों बच्चियों का अलग-अलग आधार कार्ड बन गया है। अब इनकी पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं है।"(23.09)
ANI_HindiNews48,643 просмотров • 15 дней назад

#WATCH | कपूरथला, पंजाब: कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा, "मैंने बस यह पूछा था कि क्या गायत्री बिश्नोई, मनीष सिसोदिया के साथ उनके सरकारी घर—चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में मंत्री आवास नंबर 960—में रह रही थीं। लेकिन इसके जवाब में गायत्री ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक चुने हुए प्रतिनिधि का अपमान किया... ऐसा करते हुए, उन्होंने अनजाने में यह खुलासा कर दिया कि वह घर नंबर 960 में नहीं, बल्कि बगल वाले बंगले नंबर 961 में रह रही थीं, जो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का सरकारी आवास है। इस खुलासे ने पंजाब की पूरी पोल खोल दी। पता चला कि दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी के नेता, जिनमें मनीष सिसोदिया भी शामिल थे, कम से कम 10 मंत्रियों के सरकारी आवासों पर कब्ज़ा जमाए हुए थे... कुछ दिन पहले ही GMADA में छापेमारी हुई थी। ED ने 50 घंटे तक जांच की और फिर एक प्रेस रिलीज़ जारी करके बताया कि आम आदमी पार्टी ने GMADA में कम से कम ₹10,000 करोड़ का भ्रष्टाचार किया है और इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। तो, गायत्री बिश्नोई ने खुद ही इस पूरे विवाद को सबके सामने ला दिया..."
ANI_HindiNews35,538 просмотров • 11 дней назад

#WATCH दिल्ली: ड्रग्स को लेकर दिए गए गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "गृह मंत्री ने जो दावे किए हैं उसका जवाब पंजाब की जनता ने पहली ही दे चुकी है। भाजपा ने नशा के खिलाफ जो यात्रा निकाली थी वो यात्रा पूरी तरह असफल रही क्योंकि लोगों को कोई विश्वास नहीं है। आप बॉर्डर पर तस्करी रोक नहीं पाए और वहां से भारी मात्रा में ड्रग्स आ रहे हैं। तो अगर रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय अपना काम नहीं कर पा रहे हैं तो फिर वह पंजाब में जाकर कहते हैं कि हम नशा मुक्त कर देंगे। तो उन पर कौन विश्वास करेगा? वहां की जनता अगर विश्वास करती है तो कांग्रेस पर करती है..."
ANI_HindiNews22,714 просмотров • 8 дней назад

#WATCH लखनऊ: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर ज़मीन से जुड़े आरोप पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भाजपा ने साजिश की है। अगर मोहन यादव पर ये आरोप है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है। ये कोई नई बात नहीं है। वे पहले रियल स्टेट का काम करते थे। क्या भाजपा ये नहीं जानती? ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा रास्ता ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगवा रहे हैं... इन्हें मध्य-प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है। ये हटाने की साजिश चल रही है...उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि इस बार साइकिल इतनी तेज चलेगी कि अपने आप मुख्यमंत्री हट जाएंगे।"
ANI_HindiNews268,774 просмотров • 3 месяцев назад

#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "अगर कोई दिक्कत है तो उसपर अच्छी तरह से चर्चा करनी चाहिए। ऐसे प्रदर्शन करने से कुछ काम नहीं होगा...देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है...बात करके इसको हल करना चाहिए...राम मंदिर के मामले में भी जिन लोगों ने गलत काम किया है, उनको सजा जरूर मिलेगी...हमारी सरकार न्याय करेगी..."
ANI_HindiNews202,662 просмотров • 2 месяцев назад

#WATCH रांची, झारखंड। JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार, परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम लोग हर तरह के जांच के लिए तैयार हैं। आप जांच कीजिए, जो गलत है, उस पर कार्रवाई कीजिए लेकिन कुछ लोगों के लिए हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए... मैं जांच करवाने के लिए तैयार हूं। आप जो बोलिएगा। मैं अपने सारे दस्तावेज लेकर आया हूं... आप CBI जांच कीजिए। आपको जो करना है, वो कीजिए मगर हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। हम लोग मर जाएंगे।"
ANI_HindiNews118,735 просмотров • 1 месяц назад

#WATCH मैं तब तक विधानसभा चुनाव नही लडूंगी जब तक 370 फिर से बहाल ना हो जाए: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, बेंगलुरु
ANI_HindiNews2,098,316 просмотров • 3 лет назад

#WATCH गुरुग्राम, हरियाणा | अपनी भूख हड़ताल तोड़ने पर एक बयान जारी करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, "छात्रों के लिए 26 दिन तक भूखा रहने के बाद, 11 किलो वज़न कम हो गया, मसल्स चले गए और मेरे ऑर्गन्स और ब्रेन ऐसे डैमेज हो गए हैं जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता, और यह सब लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आने के बाद दिल्ली की चिलचिलाती धूप में ये सब करने के बाद, क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था। मैंने किसके हाथों अनशन तोड़ा, क्या डील हुई?...मैं किसी को दोष नहीं दूंगा क्योंकि आप में से ज़्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि मैं किन हालात से गुज़रा हूँ, मेरा परिवार पिछले एक-दो हफ़्ते में किन हालात से गुज़रा है... इसलिए किसी की भी बात सुनने से पहले, उनका बैकग्राउंड ज़रूर देखें। क्या उन्हें कोई नाराज़गी है? क्या वे किसी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी से हैं जिसे दूसरी पॉलिटिकल पार्टी से नाराज़गी है, या वे कोई न्यूट्रल इंसान हैं? अगर वे न्यूट्रल हैं, तो उनकी बात ज़रूर सुनें। मैं उनके जवाब देने की कोशिश करूंगा..." (सोर्स: सोनम वांगचुक/यूट्यूब)
ANI_HindiNews142,277 просмотров • 2 месяцев назад

#WATCH गोंडा, उत्तर प्रदेश: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर कहा, "यह राहुल जी का दुर्भाग्य है। अगर मैं वहां पर होता या फिर मेरे किसी कार्यक्रम में किसी की माता हों, मोदी जी की ही नहीं बल्कि किसी की माता हों, राहुल जी की माता हों; उनको लेकर अगर कोई अभद्र टिप्पणी करता तो मैं उसको रोकने की कोशिश करता या फिर खेद व्यक्त करता। राहुल जी विपक्ष के नेता है अगर उनके सामने उनके मंच पर इस देश की माताओं का अपमान हो रहा है, वो भी जो स्वर्गीय हो चुकी हैं तो ये दुर्भाग्य है... उनको भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास, हमारी परंपराओं का पता नहीं है कि माता का दर्जा कितना बड़ा होता है।"
ANI_HindiNews33,267 просмотров • 18 дней назад

#WATCH दिल्ली: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर स्पेशल CP अजय चौधरी ने कहा, "प्रदर्शन करने वाले लोगों में जो वालंटियर हैं आज उन्होंने बहुत मेहनत की है। इस पूरे प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने में। उनके सहयोग से संभव हुआ है कि लोग नियंत्रण में रहे हैं अभी तक कोई हिंसा नहीं हुई है। वे लोग बात करके समझा रहे हैं और सभी से अपील कर रहे हैं। हम अपील कर रहे हैं कि शांति बनी रहनी चाहिए।"
ANI_HindiNews124,978 просмотров • 2 месяцев назад