
Abhimanyu Poonia
@AbhimanyuP00NIA • 195,409 subscribers
MLA - Sangaria | President - @IYC Rajasthan | Ex. President - @NSUI Rajasthan | Ex. G.S. - University of Rajasthan, Jaipur | @RahulGandhi @SachinPilot Ideology|
Shorts
Videos

राजस्थान विश्वविद्यालय में बिना अनुमति परीक्षा केन्द्र में, सिविल ड्रेस में घुसकर पुलिस ने निर्मल चौधरी जी और मेरे साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया। लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों को इस तरह गिरफ्तार करना अव्यवहारिक ही नहीं बल्कि शिक्षा संस्थानों की गरिमा और कानून की मर्यादा का भी उल्लंघन है। प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती और महिला अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई वहां नहीं, बल्कि उन पर हो रही है जो जनता की आवाज उठाते हैं। प्रशासन से सवाल है क्या कानून अब चुनिंदा चेहरों के लिए ही सख्त है? लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
Abhimanyu Poonia70,011 просмотров • 1 год назад

मेरे यार की शादी है। Mukesh Bhakar #VeerediWedding #MukeshbhakarWedding #BhaiKiShadi
Abhimanyu Poonia25,053 просмотров • 3 месяцев назад

SMS अस्पताल जयपुर की मोर्चरी पर दिवंगत डॉ. राकेश बिश्नोई जी के परिजनों और उनके साथियों द्वारा दिए जा रहे धरने में शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 3 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार के किसी नुमाइंदे ने इस मामले में पीड़ित परिवार से बात नहीं की। आपकी यह असंवेदनशीलता पीड़ित परिवार और प्रदेश की युवा शक्ति के विश्वास को भी चोट पहुँचा रही है, अतिशीघ्र सरकार परिवार की मांगो पर सहमति व्यक्त करें, अन्यथा राज्य का युवा सड़को पर उतरने पर मजबूर होगा। CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma
Abhimanyu Poonia55,099 просмотров • 1 год назад

SMS अस्पताल के सामने धरने पर बैठे स्व. राकेश बिश्नोई जी के परिजनों, समर्थकों, युवा साथियों के साथ पुलिस द्वारा धरना स्थल पर हटाने के लिए जबरदस्ती की जा रही है, अभद्रता की जा रही है। पुलिस प्रशासन व सरकार के इन हथकंडो से हम डरने वाले नहीं है। सरकार पुलिस के दम पर स्व. राकेश जी के षडयंत्र पूर्वक हत्या के मामले को दबाना चाहती है जो हम किसी भी सूरत में होने नहीं देंगे। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan
Abhimanyu Poonia46,651 просмотров • 1 год назад

हवामहल से भाजपा विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे थाने में पुलिस की कुर्सी पर बैठकर खुद को थानेदार की भूमिका में दिखा रहे हैं, और सामने मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दे रहे हैं। जिसे जनता ने कानून बनाने के लिए चुना, वो अब कानून चलाने का अभिनय कर रहा है। ये आचरण न सिर्फ लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि संविधान की गरिमा का भी अपमान है। क्या अब विधायक थाने चलाएंगे? क्या सत्ता का नशा इतनी हद तक हावी हो गया है? CMO Rajasthan Rajasthan Youth Congress
Abhimanyu Poonia38,931 просмотров • 11 месяцев назад

SMS अस्पताल जयपुर की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे स्व. डॉ. राकेश बिश्नोई जी के परिजन, समर्थक, युवा साथी न्याय की मांग के लिए कल दोपहर 12:15 बजे मोर्चरी से मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए कूच करेंगे। किसान कौम के लाडले चिकित्सक बेटे को न्याय दिलाने के लिए मैं आप समस्त प्रदेश के नौजवान, युवा कांग्रेस के साथियों एवं युवाओं से अपील करता हूं आप सभी कल अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर न्याय की इस लड़ाई में अपना योगदान दें एवं इस सुनियोजित हत्या में शामिल दोषियों को सजा दिलाने के लिए साथ आएं। Rajasthan Youth Congress
Abhimanyu Poonia37,134 просмотров • 1 год назад

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, किसान के हितैषी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय हेमाराम चौधरी जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उनके द्वारा अपने सुपुत्र स्व. विरेन्द्र चौधरी जी की याद में संचालित "विरेन्द्र धाम" जो की मारवाड़ का शिक्षा का हब है का निरीक्षण कर शिक्षार्थियों से संवाद किया। मान-सम्मान व आदर-सत्कार के लिए हेमाराम चौधरी जी एवं उनकी सुपुत्री भामाशाह सुनीता चौधरी जी का बहुत-बहुत आभार। Hemaram Choudhary
Abhimanyu Poonia40,175 просмотров • 1 год назад

बीजेपी सरकार के इशारे पर लाडनूं विधायक बड़े भाई मुकेश भाकर जी के साथ अभद्र व्यवहार कर राजस्थान विधानसभा से निलंबित करने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं खुद विधानसभा में मौजूद हूं सुरक्षाकर्मियों द्वारा जोर जबरदस्ती करने से हमारे साथी विधायक अनीता जाटव जी व हरिमोहन शर्मा जी को भी चोट आई है। राजस्थान स्वाभिमानियों का प्रदेश है भाजपा सरकार के इशारे पर इस तरह लोकतंत्र का गला घोटने की मैं कड़ी निंदा करता हूं। Mukesh Bhakar Anita Jatav Harimohan Sharma Bundi
Abhimanyu Poonia45,849 просмотров • 1 год назад

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल एवं उनके नेता द्वारा राजस्थान के पानी को लेकर दिया गया यह बयान कि “राजस्थान का पानी हम पंजाब में रोक लेंगे” न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदनीय है। राजस्थान के हक का पानी किसी भी दल या नेता की जागीर नहीं है। यह पानी हमारे किसानों की जीवनरेखा है — विशेषकर हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के अन्नदाताओं का अधिकार है। इन क्षेत्रों की खेती और लाखों परिवारों का भविष्य इसी जल पर निर्भर है। मैं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से अनुरोध करता हूं कि इस विषय पर संज्ञान लेकर राज्य के हितों की रक्षा के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाए। किसानों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा। राज्य के स्वाभिमान, किसानों के अधिकार और हमारे हिस्से के पानी की रक्षा के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan
Abhimanyu Poonia13,452 просмотров • 4 месяцев назад

स्व. डाॅ. राकेश बिश्नोई जी को न्याय दिलाने के लिए जारी धरना अब एक जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। यह लड़ाई एक परिवार, एक समाज की लड़ाई नहीं है, ये लड़ाई सर्व समाज और छत्तीस कौम की लड़ाई है। ये लड़ाई आम गरीब, किसान-मजदूर परिवार के भाई-बेटों की लड़ाई है। हम कहना चाहते है समय रहते सरकार द्वारा न्यायोचित वार्ता नहीं की जाती है तो प्रशासन व सरकार एक उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहें। CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma
Abhimanyu Poonia28,368 просмотров • 1 год назад
0:49
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, युवाओं के लिऐ लड़ेगें हरदम ये वादा हमारा है। आज Indian Youth Congress अध्यक्ष Srinivas BV जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस राजस्थान के हजारों साथियों ने भयावह बेरोजगारी और BJP कि पर्ची सरकार द्वारा 'राजीव गाँधी युवा मित्र योजना' बंद किए जाने का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान हमारे साथियों की आवाज को दबाने के लिए उनपर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, थमने वाले नहीं हैं। हम 'युवा न्याय' के लिए लड़ते रहेंगे, युवा विरोधी BJP सरकार को झुकना ही पड़ेगा। न्याय की जय हो। 📍 जयपुर Rahul Gandhi Sachin Pilot Priyanka Gandhi Vadra Krishna Allavaru Srinivas BV Rajasthan Youth Congress
Abhimanyu Poonia42,497 просмотров • 2 лет назад

किसान परिवार के चिकित्सक बेटे स्व. राकेश बिश्नोई जी को न्याय दिलाने के लिए SMS अस्पताल जयपुर की मोर्चरी के बाहर धरने पर डटे हुए हैं। भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े ओर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम करें। यह लड़ाई अब किसान-मजदूर, गरीब, आमजन के स्वाभिमान की लड़ाई बन चुकी है। #राकेश_विश्नोई_को_न्याय_दो
Abhimanyu Poonia21,795 просмотров • 1 год назад

गरीब, मजदूर, किसानों और युवाओं की बुलंद आवाज, देशभर में लोकप्रिय नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, जननेता आदरणीय श्री Sachin Pilot जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। #सचिनपायलट_जन्मदिन_गौसेवा #HappyBirthdaySachinPilot
Abhimanyu Poonia31,110 просмотров • 1 год назад