Ajeet Bharti | Point Blank's banner
Ajeet Bharti | Point Blank's profile picture

Ajeet Bharti | Point Blank

@AjeetBhartii • 93,139 subscribers

इलॉन भाई के मित्र, डीपस्टेट की गहराइयों के ज्ञाता, जियो-मरो-पॉलिटिक्स विशेषज्ञ, क्लीवेजविहीन इतिहासवेत्ता, तुक्केबाज सेफोलॉजिस्ट | https://t.co/UVOPhLsl22

Shorts

आप शोरूम या मॉल में जाकर हजार-पंद्रह सौ रुपये किलो का शानदार पैकेट उठाकर खुद को रईस समझ रहे हैं। फिर जो जूठन उनके बिना धुले हाथों से बच जा रही है, वो आपकी शानदार और महंगी एयर-टाइट पैकिंग में सलीके से ठूंसी जा रही है। बीकाजी वालों को तो अब अपने पैकेट पर गर्व से लिख देना चाहिए, "100% प्री-टेस्टेड बाय आवर लेबरर्स, विथ स्पेशल ह्यूमन टच।"

179,894 просмотров

मोदी जी, आपने ये क्या कर दिया! 15 अगस्त के भाषण में बस “दिमागी नक्सल” शब्द क्या बोल दिया, 16 अगस्त को, वो भी छुट्टी के दिन; लोग खुद ही सामने आकर बताने लगे: “मैं हूँ… मैं हूँ… मैं हूँ!” इतनी जल्दी सेल्फ-आइडेंटिफिकेशन कैसे हो गया?

97,070 просмотров

अगर किसी ने आज तक इलीगल माइनिंग मशीन के साक्षात् दर्शन न किए हों, तो आँखें फाड़ कर इस वीडियो में देख लीजिए! कोटपूतली में खनन माफिया अरावली की पहाड़ियों को ऐसे चबा रहा है जैसे कोई मुफ़्त का गुटखा हो, और इधर भजनलाल जी का सुशासन और प्रशासन कुंभकर्णी नींद का नया रिकॉर्ड बनाने में मस्त है।

72,450 просмотров

विपक्ष के गोदामों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले अध्यक्ष जी के खुद के आंगन में सरकारी धान ने बारिश का पानी पीकर हरित क्रांति ला दी है! इस उगे हुए धान को सड़ा हुआ मानने के बजाय, इसे नगायच स्पेशल स्प्राउट्स (Sprouts) बताकर जिम जाने वालों को हाई-प्रोटीन डाइट के नाम पर बेच देना चाहिए।

45,704 просмотров

कल ही रांची में भरे मंच पर इनके ऊपर स्याही का जलाभिषेक हुआ था और जनता ने बड़े ही सत्कार के साथ इन्हें मंच से धकिया कर खदेड़ा था। लेकिन आंदोलनजीवी होने का दंश ऐसा है कि क्रांति का कीड़ा कुलबुला ही जाता है! ढिठाई और निर्लज्जता ने तो इनके सामने बहुत पहले ही साष्टांग दंडवत कर लिया था। आज ये मोहतरमा लज्जा के सारे वस्त्र खूंटी पर टांग कर JPSC के किसी दूसरे गुट के हस्ताक्षर अभियान में घुसपैठ कर चुकी हैं। इसे कहते हैं अखंड और परम स्तर की बेशर्मी! कमेंट सेक्शन रूपी पंडाल खुला है। कृपया कतारबद्ध हो जाएं और एक-एक करके इन्हें अपने शब्द-पुष्प अर्पित करें। ध्यान रहे, कोई धक्का-मुक्की नहीं करेगा!

37,259 просмотров

NH-45 है यार… लेकिन देखकर लग रहा है किसी ने राष्ट्रीय जलमार्ग पर मिट्टी डालकर सड़क बनाने की कोशिश की है। हर साल वही पुरानी वीडियो वायरल होती है, “4 घंटे का सफर अब 2 घंटे में!” जमीन पर आइए तो 2 घंटे वाला दावा और रोड दोनों पानी में तैरते मिलते हैं। टोल टैक्स? उसकी चिंता मत कीजिए। FASTTag है ही, बिल्कुल सूखा और समय पर वसूला जा रहा है।

29,333 просмотров

₹39 करोड़ की लागत और 20 दिन में गिट्टियां बाहर, ठेकेदार ने पुल पर तारकोल लगाया था या काजल का टीका? राजस्थान सरकार और रेलवे ने बजट तो पूरा पचा लिया, लेकिन पुल ऐसा बनाया कि मानसून आते ही भ्रष्टाचार की परतें उधड़कर सामने आ गईं।

22,309 просмотров

फोटो सही नहीं आई तो एक और तसला… अब सही फोटो हॉस्पिटल में आएगी।

25,930 просмотров

गडकरी जी हवा में अमेरिका वाली सड़कें बना रहे थे, और इधर आगरा नगर निगम ने एक ही बारिश में भ्रष्टाचार का दिव्य प्रदर्शन करते हुए सीधे पाताल लोक का अंडरग्राउंड एक्सप्रेस-वे खोल दिया! अब सपा नेता गड्ढे में उतरकर उसी अंडरग्राउंड विकास का जायज़ा ले रहें हैं! लगता है अब यमराज भी यूपी आने के लिए गडकरी जी के इन्हीं विश्वस्तरीय दावों और गड्ढों वाले शॉर्टकट का इस्तेमाल करेंगे।

15,867 просмотров

भोगापुरम के प्रखर पर्यावरण प्रेमियों ने एयरपोर्ट के पौधे उखाड़कर साबित कर दिया है कि सरकारी संपत्ति को बपौती समझने में हम सचमुच विश्वगुरु हैं। दुनिया वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मांगती है, लेकिन हमारी जनता का बस चले तो फ्री के चक्कर में पूरा का पूरा रनवे ही उखाड़कर अपने घर के आँगन में बिछा ले!

13,279 просмотров

Videos

AjeetBhartii's profile picture

शिक्षा शेरनी का दूध है, और इस बालिका ने उसे पूरा पिया है। उसकी हर बात पर ध्यान देना चाहिए। भाई, बाहर मत निकलो। बाहर निकलोगे तो तुम्हारा अस्तित्व ही आपत्तिजनक हो जाएगा। अमेज़न से पत्थर मँगवाकर उसकी तस्वीर दिखानी पड़ेगी कि मेरे घर के बाहर कौन घूम रहा है। जब किसी के ऊपर 40 दिन बाद 80-80 धाराएँ लगाई जा सकती हैं, तो फिर विश्वास कैसे किया जाए? यही तो बात है। चालीस दिन बाद यह सब कैसे हुआ? किसी की मति मारी गई थी। संजय भाई सोच ही नहीं पा रहे थे कि उनके साथ कुछ हुआ था। उन्हें कुछ याद ही नहीं आ रहा था। आपने गंगाधर विद्याधर ओंकारनाथ शास्त्री, यानी शक्तिमान को तो देखा होगा; जब गीता विश्वास को भुला देता था और वह किसी तरह शक्तिमान को पकड़ लेता था, तब उसके माथे से प्लाज़्मा निकलता था और वह और भी बहुत कुछ भूल जाता था। संजय भाई के साथ भी कुछ ऐसा ही किया गया। वह सब भूल गए। फिर 40 दिन बाद जब वह स्पेल टूटा, तो उन्हें याद आया; हाँ, कुछ जातिसूचक कहा गया था और रात में मारने की कोशिश भी हुई थी। यह सब चल रहा था, तब जाकर उन्हें पूरी बात याद आई। अब वह बिल्कुल सही बोल रहे हैं। ब्राह्मण बाहर क्यों निकलेंगे, भाई? घर में रहो, पैक रहो। अगर लोग बाहर आकर कुछ उलटा-सीधा ही करेंगे, तो उससे बेहतर है कि घर में ही रहें।

Ajeet Bharti | Point Blank

38,354 просмотров • 15 дней назад