
Anshu Saini
@Anshu0804 • 2,688 subscribers
Indian || Socialist || Journalist
Shorts
Videos

यह दृश्य जितना डरावना है, उतना ही हैरान कर देने वाला भी जब एक प्रेइंग मैंटिस (Praying Mantis) पानी में डूबता है, तो उसके शरीर से एक घोड़े के बाल जैसा परजीवी कीड़ा (Horsehair Worm) बाहर निकल आता है। असल में, ये कीड़ा अपने जीवन की शुरुआत पानी में सूक्ष्म लार्वा के रूप में करता है। संक्रमित पानी या भोजन के ज़रिए यह झींगुर शरीर में प्रवेश करता है। फिर उनके शरीर के तरल पदार्थों से पोषक तत्व चूसता रहता है। जब ये पूरी तरह विकसित हो जाता है, तो यह ऐसे रसायन (chemicals) छोड़ता है जो कीट के दिमाग और तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित कर लेते हैं। कीट को अचानक पानी की ओर जाने की अजीब इच्छा होती है और जैसे ही वो पानी में पहुँचता है,कीड़ा उसके शरीर को फाड़कर बाहर निकल आता है और पानी में तैरता हुआ साथी ढूँढने निकल पड़ता है इस दौरान बेचारा मैंटिस डूबकर मर जाता है,और कीड़े का जीवन-चक्र फिर से शुरू हो जाता है सोचिए, क्या प्रकृति में ऐसा "माइंड कंट्रोल" इंसानों में भी किसी रूप में हो सकता है? आपका क्या मानना है क्या ये साइंस है या नेचर का कोई रहस्यमय खेल? Source: insects_world3772/YT
Anshu Saini322,748 次观看 • 8 个月前

नीदरलैंड्स लगातार बाढ़ के खतरे का सामना करता है क्योंकि देश का अधिकांश हिस्सा समुद्र तल से नीचे स्थित है। इस समस्या से निपटने के लिए डच इंजीनियरों ने 1998 में SCFB सिस्टम विकसित किया। यह एक स्वतः बंद होने वाली बाढ़ रोधी दीवार (self-closing flood barrier) है जो पानी के दबाव से अपने आप ऊपर उठ जाती है। इस प्रणाली को किसी बिजली या मानव हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती। यह नदी किनारों को अचानक आने वाली बाढ़ के लहरों से बचाती है। इसकी खासियत यह है कि जब तक पानी नहीं आता, यह दिखाई भी नहीं देती लेकिन जैसे ही पानी बढ़ता है, बाधा स्वतः सक्रिय होकर जगह पर लॉक हो जाती है। यह तकनीक दिखाती है कि कैसे तैयारी और डिज़ाइन पूरी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। सोचिए, अगर भारत में भी ऐसी तकनीक आ जाए तो क्या हम हर साल होने वाली बाढ़ से लाखों जिंदगियाँ बचा सकते हैं? क्या भारत को भी ऐसी “स्मार्ट फ्लड टेक्नोलॉजी” अपनानी चाहिए? Video Source: Aggeres/Yt (via Instagram)
Anshu Saini215,425 次观看 • 8 个月前

सदियों पुराना वो पत्थर जिसकी सतह इतनी चिकनी हो चुकी है कि उसे पकड़ना भी आसान नहीं, फिर भी कुछ लोग उसे सिर्फ उठाते नहीं अपने कंधे पर रखकर इतिहास बना देते हैं। Boulder Over the Shoulder इवेंट मे इस पत्थर को Odd Haugen को उनके 58वें जन्मदिन पर भेंट किया गया था जिस पर उनका नाम खुदा हुआ था और चुनौती इतनी कठिन यह इवेंट दुनिया के सबसे मुश्किल स्ट्रॉन्गमैन टास्क्स में गिना गया। अगर आपके सामने ऐसा पत्थर रखा जाए क्या आप कोशिश करोगे इसे अपने कंधे पर उठाने की? Source: roguefitness/YT
Anshu Saini145,784 次观看 • 7 个月前
没有更多内容可加载