
Anupam | अनुपम
@AnupamConnects • 46,996 subscribers
President @YuvaHallaBol | समर शेष है!
Shorts
Videos

#SonamWangchuk के जीवन पर जब #3idiots फिल्म बनी तो पूरा देश सिनेमाघरों में उमड़ पड़ा। लेकिन आज जब वो खुद 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं तो वो कलाकार या फिल्म निर्माता भी साथ नहीं खड़े हैं जिन्होंने इनकी कहानी से करोड़ों कमाए। प्रधानमंत्री से निवेदन है कि लद्दाख की आवाज सुनें!🙏🏼
Anupam | अनुपम68,946 görüntüleme • 2 yıl önce

जैसे ही BPSC आंदोलन पर बहस शुरू हुई, सत्ताधारी मानसिकता वाले कुछ लोग फिर से वही पुराना सवाल लेकर आ गए कि "सबको सरकारी नौकरी ही क्यों चाहिए?" वैसे तो हम कई बार इस सवाल का जवाब दे चुके हैं। लेकिन समझ और याददाश्त के लिए एक बार और सुन लीजिए👇 #BPSCReExamForAll
Anupam | अनुपम37,148 görüntüleme • 1 yıl önce

यह थप्पड़ सिर्फ एक बैंककर्मी को नहीं, हर उस सरकारी कमर्चारी पर जड़ा गया है जो सत्ताधारी दल के नेताओं का सामना करते हैं। डराने धमकाने या मारपीट के ना जाने कितने ऐसे मामले कभी बाहर नहीं आते या कैमरे में कैद नहीं होते। सर पे चढ़ चुका सत्ता का यह नशा आम जनता ही उतार सकती है।
Anupam | अनुपम32,650 görüntüleme • 1 yıl önce

पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में चार छात्र भी जुटकर आंदोलन करे तो उनपर नज़र रखने और रोकने में पूरी ताकत लगा दी जाती है। लेकिन उसी काशी के #IITBHU कैंपस में छात्राओं के साथ बदसलूकी और छेड़खानी नहीं रोक पा रहे साहेब। 'बेटी बचाओ' का नारा देने वाले मोदी जी जब अपने संसदीय क्षेत्र बनारस को ही बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं बना पाए तो सोचिए पूरे देश का क्या हाल होगा! काशी के सांसद महोदय और प्रधानमंत्री जी से हमारी मांग है कि इस प्रकरण में अपराधियों को जल्द से जल्द कठोर सज़ा दी जाए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर जुमलेबाजी की बजाए सच में कुछ ठोस काम हो।
Anupam | अनुपम41,092 görüntüleme • 2 yıl önce

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिना एक शब्द बोले मात्र 7 सेकंड में आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया! राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot जी और राज्य सभा सांसद Dr Akhilesh Prasad Singh जी के साथ हमने बिहार की मीडिया के समक्ष इसपर अपनी प्रतिक्रिया दिया। #BiharElection2025
Anupam | अनुपम13,143 görüntüleme • 8 ay önce

पटना के DM ने अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ दिया! सोचिए अगर यह युवा पलटकर एक मुक्का दे देता तो किस तरह सबकी नजर में अपराधी हो जाता। लेकिन सत्ता का आशीर्वाद प्राप्त IAS अधिकारी खुद को बादशाह समझकर कुछ भी करेंगे? कायदे में रहिए DM साहब, नहीं तो इतिहास गवाह है कि बिहार के युवाओं को बड़े बड़ों की अकड़ ठंडी करना अच्छे से आता है। BPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। डबल इंजन की एनडीए सरकार एक परीक्षा ढंग से करवा नहीं पाती और छात्र सवाल उठाएं तो सुनने की बजाए गुंडों की तरह मारती पीटती है। #BPSC70thexam #BPSCpaperleak
Anupam | अनुपम19,307 görüntüleme • 1 yıl önce

शिक्षा व्यवस्था का बेड़ागर्क करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली नीतीश जी की सरकार ने दिवाली छठ की छुट्टियों में कटौती कर दी है। पता नहीं इनको किसने समझा दिया है कि शिक्षकों को परेशान करने से ज्ञान की गंगा बह जाएगी। एनडीए सरकार से निवेदन है कि लोक-आस्था के महापर्व का ध्यान रखें!
Anupam | अनुपम18,807 görüntüleme • 1 yıl önce

उत्तर प्रदेश बन गया है 'लीक' प्रदेश! #RO_ARO_Paper_Leak होने के एक सप्ताह में ही #UPP_Paper_Leak भी हो गया। जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी है, यूपी में ही कम से कम डेढ़ दर्जन पेपर लीक हो चुके हैं। जरा सोचिए उन युवाओं का हाल जो एक अदद नौकरी की तलाश में वर्षों मेहनत करते हैं।
Anupam | अनुपम16,066 görüntüleme • 2 yıl önce

न बंटेंगे, न हटेंगे!✊🏼 इलाहाबाद में यूपी लोक सेवा आयोग के बाहर आधी रात को भी उत्सव जैसा माहौल है। भले ही सीएम योगी झारखंड और महाराष्ट्र में बंटेंगे कटेंगे का नारा लगा रहे हों, इधर युवाओं ने ठान लिया है कि अपने मांग के लिए वो न बंटेंगे और न हटेंगे। बस शांतिपूर्ण ढंग से डटे रहेंगे। आयोग के सचिव साहब कुछ देर पहले डीएम और पुलिस आयुक्त के साथ अभ्यर्थियों से बात करने बाहर आए थे। लेकिन उन्होंने परीक्षा की सुचिता संबंधित चिंताओं को दूर करने की बजाए वही रटा रटाया जवाब दे दिया है। ऐसा लगा जैसे कि ऊपर से आया कोई बना बनाया बयान पढ़ दिया हो साहब ने जिसका सार था कि हम नहीं सुनेंगे तुम्हारी बात। #UP_PCS और #RO_ARO की परीक्षाएं एक शिफ्ट में करने के अलावा कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बड़ी बड़ी बातें करने वाली सरकार से निवेदन है कि इस छोटी सी मांग के लिए अभ्यर्थियों को अब और परेशान न किया जाए। अचरज की बात है कि जो लोग एक शिफ्ट एक परीक्षा करवाने में खुद को इतना असमर्थ बता रहे हैं, वही लोग देश के सारे विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करवाने का जुमला कैसे फेंकते हैं? #UPPSC_No_Normalization
Anupam | अनुपम11,521 görüntüleme • 1 yıl önce
Daha fazla içerik yok.