
BBC News Hindi
@BBCHindi • 6,309,932 subscribers
भारत, पाकिस्तान, चीन समेत दुनियाभर की राजनीति, समसामयिक, विज्ञान, खेल और मनोरंजन की ख़बरें. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
Videos

ईरान में एक तरफ़ ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम चल रहे हैं तो दूसरी तरफ़ ये देश अमेरिकी हमलों का जवाब भी दे रह है. इन सबके बीच एक बार फिर होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर बड़ा असर हुआ है. रिपोर्ट: बीबीसी न्यूज़ आवाज़: मुकुंद झा वीडियो एडिटर: रुबाइयत बिस्वास
BBC News Hindi60,398 views • 1 day ago

दिल्ली में बीते कुछ हफ़्तों में यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम ने कार्रवाइयां तेज़ की हैं. निगमबोध घाट के पास यमुना बाज़ार में भी दशकों से रह रहे लोगों के घर अब मलबे में तब्दील हो चुके हैं. दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर से लेकर उत्तरी दिल्ली के जगतपुर तक जगह-जगह ज़ोन- O के साइड बोर्ड और टूटे हुए मकान दिखाई देते हैं. यहां के लोगों का क्या कहना है? इनसे बात की बीबीसी संवाददाता Dilnawaz Pasha ने. देखिए दिल्ली से ये ग्राउंड रिपोर्ट. वीडियो जर्नलिस्ट: प्रभात कुमार
BBC News Hindi46,656 views • 1 day ago

Instagram में छिपी एक भयानक दुनिया का पर्दाफ़ाश करती BBC Eye की डॉक्यूमेंट्री आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इंस्टाग्राम के स्कैंडल पर बीबीसी की इस पड़ताल पर अगर आपके मन में भी कोई सवाल है, तो आप बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य (Divya Arya) से पूछ सकते हैं. कॉमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिखें, हम इनके जवाब देने की कोशिश करेंगे. पूरी रिपोर्ट:
BBC News Hindi117,715 views • 3 days ago

फ़िल्म सतलुज ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी-5 से हटा दी गई थी. अब पंजाब के अलग-अलग गांवों और शहरों में लोग अपने स्तर पर फ़िल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं. वहीं ज़ी-5 और फ़िल्म के निर्देशक हनी त्रेहान ने लोगों से पाइरेसी को प्रमोट न करने की अपील की है. मोगा और गुरदासपुर में फ़िल्म देखने के बाद लोगों ने क्या कहा? इस रिपोर्ट में देखिए. रिपोर्ट: हरमनदीप सिंह, गुरप्रीत चावला शूट: गुरदेव सिंह एडिट: राजन पपनेजा
BBC News Hindi36,797 views • 1 day ago

पाकिस्तान एक साथ ईरान और अमेरिका दोनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है जबकि तेहरान और वॉशिंगटन दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत विदेश नीति के मोर्चे पर कहीं चूक गया है? क्या भारत को ईरान के पक्ष में बोलना चाहिए था? रिपोर्ट: टीम बीबीसी न्यूज़ हिन्दी आवाज़: प्रियंका एडिट: दानिश आलम
BBC News Hindi137,311 views • 10 days ago

हर वायरल रील और लाखों व्यूज़ के पीछे एक ऐसा सवाल छिपा होता है जो हम शायद ही कभी पूछते हैं. जब कैमरे बंद हो जाते हैं, तो क्रिएटर्स किसके पास जाते हैं? भारत के चार सबसे पसंदीदा डिजिटल क्रिएटर्स - आरजे किसना, सलोनी गौर, अनुभवी और आशु जैन ने अपने किरदारों से बाहर निकलकर बीबीसी न्यूज़ के साथ ऑनलाइन दुनिया की छिपी हुई 'कीमत' के बारे में खुलकर बात की है. रील्स, लाइक्स और एल्गोरिदम से परे, इन इन्फ्लुएंसर्स ने अपनी पहचान, अकेलेपन और डिजिटल दुनिया में 'सच्चे कनेक्शन' की तलाश पर अपनी बात रखी. रिपोर्टर: विदित मेहरा और अंजलि सिंह फ़िल्मिंग: काशिफ़ सिद्दीक़ी, सेराज अली और देवेश चोपड़ा एडिटिंग: दानिश आलम प्रोड्यूसर: अंजलि सिंह
BBC News Hindi16,128 views • 1 day ago

राजस्थान के अजमेर में मार्बल पॉलिशिंग और कटिंग के समय निकलने वाली स्लरी से यहां स्नो यार्ड बनाया गया है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहां आ रहे हैं. कई लोगों ने तो इसे मिनी स्विट्ज़रलैंड का नाम तक दे दिया है. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा कैमरा और ड्रोन क्रेडिटः राजू गोदारा
BBC News Hindi1,530,941 views • 3 months ago

''TMC हाईजैक हो गई थी'' पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी के कई नेता ममता बनर्जी से अलग हो गए. इनमें ऋतब्रत बनर्जी भी शामिल हैं. वो पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि टीएमसी में इतनी बड़ी टूट हो गई. ममता बनर्जी की किस बात से ये नेता नाराज़गी जताते हैं, क्या इनकी बीजेपी से कोई बात हुई है? इस बारे में बीबीसी संवाददाता शुभज्योति घोष ने ऋतब्रत बनर्जी से बात की. वीडियोः देबलिन रॉय
BBC News Hindi32,240 views • 3 days ago

ईरान-अमेरिका में सीज़फ़ायर के बीच फिर से हमले शुरू हो गए हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव ( Nitin Srivastava ) ने अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड से ताज़ा घटनाक्रम, ईरान में भारत के रणनीतिक हितों पर अमेरिका के रुख़, पाकिस्तान और भारत के साथ अमेरिका के संबंधों समेत कई अहम सवाल किए. देखिए, ये ख़ास बातचीत.
BBC News Hindi17,770 views • 1 day ago

'सूर्य की चमक को आप बहुत देर तक रोक नहीं सकते...' महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफ़ाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ को हरा दिया. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर पहली बार मैच की एक्सक्लूसिव ऑडियो कमेंट्री लाइव प्रसारित की गई. देखिए बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए कमेंट्री करते हुए अंजुम चोपड़ा ने किस तरह जीत के उस पल को सुनाया. ICC T20 World Cup
BBC News Hindi98,114 views • 10 days ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई अपने पिता के जनाज़े में नज़र नहीं आए. बीते रविवार को हज़ारों लोग दिवंगत आयतुल्लाह को श्रद्धांजलि देने पहुँचे थे. अली ख़ामेनेई के बाकी तीन बेटे, मसूद, मुस्तफ़ा और मैसम, इस रस्म में शामिल हुए. लेकिन इस दौरान एक सवाल सभी के मन में था कि मोजतबा ख़ामेनेई कहां हैं? रिपोर्ट: ओलिविया आयरलैंड वीडियो एडिटर: सदफ़ ख़ान आवाज़: मुकुंद झा
BBC News Hindi45,259 views • 5 days ago

भारत के दूसरे शहरों की तरह राजधानी दिल्ली में भी एक कश्मीरी महिला के लिए किराए का घर लेना आसान नहीं है. एक रिपोर्टर होने के बावजूद ग़ाफ़िरा को घर की तलाश करने में एक महीने से ज़्यादा का वक़्त लग गया. रिपोर्टर: ग़ाफ़िरा क़ादिर शूट: देवाशीष कुमार, अदीब अनवर, ज़ाहिद बशीर
BBC News Hindi1,210,717 views • 4 months ago

कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान ख़ुर्शीद ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शरीक हुए थे. उन्होंने इस दौरान क्या अनुभव किया? ईरान के लोगों में भारत को लेकर क्या राय दिखी? बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को दिए इंटरव्यू में सलमान खुर्शीद ने इन्हीं सवालों के जवाब दिए. देखिए बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के एडिटर नितिन श्रीवास्तव ( Nitin Srivastava ) के साथ उनकी ये ख़ास बातचीत. एडिट: सुमित वैद्य
BBC News Hindi21,919 views • 2 days ago

हरियाणा के हांसी ज़िले के चानौत गांव के लोग लंबे समय से पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे हैं. शिकायतों के बावजूद जब हालात नहीं बदले, तो 16 मई से गांव के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का क्या कहना है? उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर किस तरह के आरोप लगाए और पुलिस का इस मामले पर क्या कहना है? देखिए बीबीसी संवाददाता मृदुलिका झा की ये ग्राउंड रिपोर्ट. शूट, एडिट: अरीबा अंसारी
BBC News Hindi23,238 views • 2 days ago

उत्तर प्रदेश के अयोध्या का राम मंदिर भारत के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में शामिल है. लेकिन बीते महीने राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों की वजह से ये चर्चा में रहा. इस मामले में आठ लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर हुई है और उन्हें गिरफ़्तार किया गया. बीबीसी हिन्दी की टीम अयोध्या पहुंची और इनके परिवार, पड़ोसियों से बातचीत कर इन आठ चेहरों की पृष्ठभूमि जानने की कोशिश की. रिपोर्ट: प्रेरणा (Prerana Sharma) शूट-एडिट: तारिक़ ख़ान
BBC News Hindi21,297 views • 2 days ago

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 260 लोगों की जानें चली गईं थीं. जान गंवाने वालों में एक केबिन क्रू मेंबर मैथिली पाटिल भी थीं. इस दुर्घटना के एक साल बाद भी उनका परिवार कई सवालों के जवाब तलाश रहा है. उनकी मां प्रमिला पाटिल कहती हैं कि परिवार ने अपना सपोर्ट सिस्टम खो दिया है. उनकी मांग है कि भविष्य में इस तरह की बड़ी दुर्घटना ना हो इसके लिए गहरी जांच होना ज़रूरी है. रिपोर्टः अल्पेश करकरे कैमराः शाहिद शेख एडिटः अरविंद पारेकर
BBC News Hindi199,279 views • 1 month ago