
Swami Balmukundacharya
@BMacharyaBJP • 9,500 subscribers
स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य हाथोज धाम विधायक - हवामहल विधानसभा भारतीय जनता पार्टी
Videos

पाकिस्तान मुरदाबाद था !! पाकिस्तान मुरदाबाद है !! पाकिस्तान मुरदाबाद रहेगा !! पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में कल जयपुर की बड़ी चौपड़ पर सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर जन आक्रोश सभा में सम्मिलित होकर मारे गए बेगुनाह लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जयपुर के बंधु भगिनी के साथ बैठकर “पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद” के तीखे नारों से इस घटना पर विरोध प्रकट किया। आज देश का हर नागरिक इस हमले से आक्रोशित है और आतंकी व आतंकियों की पनाह स्थली पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहा है। सभा में जयपुर के हजारों लोगों ने एक साथ आकर अपना रोष व्यक्त किया।
Swami Balmukundacharya82,933 просмотров • 1 год назад

आज भीलवाड़ा से जयपुर लौटते समय यात्रा के दौरान अजमेर से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर मामला संज्ञान में आया। शाबीर खान नामक व्यक्ति द्वारा एक सनातनी बालिका को लव जिहाद के षड्यंत्र में फँसाकर अजमेर से मथुरा ले जाया गया तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अजमेर एवं मथुरा (उत्तर प्रदेश) के संबंधित पुलिस अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कराने तथा परिवार को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। इस प्रकार के विधर्मी और राष्ट्रविरोधी कृत्य करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। यह कोई एक घटना नहीं, ऐसे अनेक उदाहरण सामने आ चुके हैं—और इसी कारण हमारी बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसी जिहादी मानसिकता से समाज को मुक्त कराना अनिवार्य है, ताकि हमारी बेटियाँ सुरक्षित रहें और निडर होकर आगे बढ़ सकें। कानून, संवैधानिक व्यवस्था और सनातन मूल्यों की रक्षा हमारा संकल्प है। जय श्री राम 🚩 #balmukundacharyaji #hathojdham
Swami Balmukundacharya20,900 просмотров • 6 месяцев назад

धन्यवाद मीना समाज का इतने प्रेम भरे गीत के लिए।
Swami Balmukundacharya51,583 просмотров • 2 лет назад

जनसुनवाई कार्यालय पर एक 28 वर्षीय मुस्लिम महिला अपनी पीड़ा लेकर आई। महिला के पाँच बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार 13 वर्ष पूर्व इस महिला से शादी की गई थी, लेकिन अब पति ने दूसरी शादी कर ली है और 18 वर्षीय युवती को भट्टा बस्ती क्षेत्र में अलग रख रखा है। पहली पत्नी को न तो भरण-पोषण दिया जा रहा है और न ही बच्चों की जिम्मेदारी निभाई जा रही है। महिला की पीड़ा सुनकर स्थानीय थाना अधिकारी को फोन कर तत्काल इस महिला की रिपोर्ट दर्ज करवाने एवं उसे उचित संरक्षण दिलाने हेतु निर्देश दिए गए। यह देश तीन तलाक का नहीं है, यह देश संविधान से चलता है। यहाँ संविधान के अनुसार महिलाओं को समान अधिकार, न्याय और सम्मान प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून सबके लिए समान है—न्याय, सुरक्षा और सम्मान हर महिला का अधिकार है। #balmukundacharyaji #hathojdham
Swami Balmukundacharya (Modi Ka Parivar)13,157 просмотров • 6 месяцев назад

महाशिवरात्रि पर हर वर्ष की तरह इस बार भी जयपुर के उन प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक व सेवा-अर्चना की गई, जहां विधर्मियों ने कब्जा कर पूजा रोकी है। सभी सनातनियों से आग्रह है कि ऐसे देवस्थानों को पुनः जाग्रत करने में सहयोग करें और अपनी संस्कृति की रक्षा करें।
Swami Balmukundacharya (Modi Ka Parivar)13,938 просмотров • 1 год назад
Больше нет контента для загрузки