Bihar Public Service Commission's banner
Bihar Public Service Commission's profile picture

Bihar Public Service Commission

@BPSCOffice • 86,107 subscribers

An Official X account of Bihar Public Service Commission (BPSC)

Videos

BPSCOffice's profile picture

उक्त "गुरु" सोशल मीडिया पर बहुप्रचारित एक स्वयंभू कोचिंग संचालक हैं, जो स्वयं को बिहार के युवाओं के "भविष्य निर्माता" के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इनकी भाषा का स्तर देखिए! इन्होंने ओछेपन, अशिष्टता एवं अभद्रता की सभी सीमाएँ पार कर दी हैं। क्या ऐसे "गुरु" बिहार के युवाओं के भविष्य का मार्गदर्शन करेंगे? जिस आयोग द्वारा अनुशंसित पदाधिकारी/कर्मचारी बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था में अहम योगदान दे रहे हैं, उसी संस्था के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग करने का उद्देश्य न केवल आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की छवि को धूमिल करना है, बल्कि आयोग के मेहनती एवं कर्मठ कर्मियों का मनोबल गिराना भी है। ऐसे गुरूओं के बेबुनियाद दावों और दिग्भ्रमित करने वाले वादों से बिहार के छात्र/युवा सतर्क रहें।

Bihar Public Service Commission

122,422 görüntüleme • 1 yıl önce

उक्त 'गुरु' द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार साक्षात्कार देकर आयोग के प्रति अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। कुछ दिन पहले, इनके द्वारा नवादा एवं गया जिले के कोषागार से एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र गायब/चोरी हो जाने संबंधी मनगढ़ंत आरोप लगाकर अभ्यर्थियों को इस कथन के साथ दिग्भ्रमित करने की कोशिश की गई कि इसका प्रमाण उनके पास मौजूद है। ऐसे खोखले दावे, जिला पदाधिकारी, गया एवं नवादा के निम्न प्रतिवेदनों से स्वतः खारिज हो जाते हैं। बिहार के सभी युवाओं/छात्रों/अभिभावकों को सतर्क किया जाता है कि ऐसे "गुरुओं एवं विशेषज्ञों" के काल्पनिक, भ्रामक एवं बेबुनियाद दावों पर भरोसा न करें। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल्स का अनुसरण करें। जिला पदाधिकारी, गया एवं नवादा से प्राप्त प्रतिवेदन संलग्न।👇🏻 #BPSC #BPSC70th
0:47

Sensitive content

This media may contain sensitive content.

41,310 görüntüleme • 1 yıl önce