Bansuri Swaraj's banner
Bansuri Swaraj's profile picture

Bansuri Swaraj

@BansuriSwaraj196,580 subscribers

Senior Advocate Supreme Court of India, Member of Parliament - New Delhi Lok Sabha Constituency, MSt (Oxford), Barrister at Law, Secretary @BJP4Delhi

Shorts

मैं जानती हूँ कि आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है, लेकिन कभी-कभी आपका मेरे सिर पर हाथ फेरना बहुत याद आता है। #sushmaswaraj

मैं जानती हूँ कि आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है, लेकिन कभी-कभी आपका मेरे सिर पर हाथ फेरना बहुत याद आता है। #sushmaswaraj

850,508 görüntüleme

Videos

BansuriSwaraj's profile picture

राहुल गांधी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आज जिस प्रकार की संस्कारहीन, अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है। देश को ऐसे नेता प्रतिपक्ष की आवश्यकता है जो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए, न कि सोशल मीडिया के मीम और रील्स के लिए सस्ती बयानबाज़ी करे। 56 वर्ष की उम्र में भी राहुल गांधी का यह बचकाना और निम्नस्तरीय आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कूटनीति और आर्थिक नेतृत्व का परिणाम है कि भारत ने 9 Free Trade Agreements के माध्यम से 38 देशों के साथ आर्थिक संबंधों को नई मजबूती दी है, जिससे भारत के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठा है। एक तरफ मोदी जी का वैश्विक नेतृत्व,आर्थिक समझ और विकसित भारत का विज़न है; दूसरी तरफ राहुल गांधी की मीम, मिमिक्री और अभद्र बयानबाज़ी। BJP BJP Delhi

Bansuri Swaraj

15,646 görüntüleme • 1 gün önce

BansuriSwaraj's profile picture

“PM Modi clocked it” जैसा Gen-Z कहती है।यानी समस्या को समय रहते पहचाना, निर्णायक निर्णय लिया और व्यवस्था को जवाबदेह बनाया। फर्क साफ है। सोच का भी, शासन का भी और संकल्प का भी। UPA का मंत्र था: Delay • Deflect • Deny मोदी सरकार का मंत्र है: Detect • Decide • Deliver 30 साल का इंतज़ार हुआ ख़त्म, 2017 में मोदी सरकार ने NTA बनाकर बदलाव की नींव रखी। Anti-Paper Leak कानून इसी सोच का प्रमाण है। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि करोड़ों मेहनती युवाओं के सपनों, उनकी प्रतिभा और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। आज का भारत स्पष्ट संदेश देता है परीक्षाओं में ‘पेपर लीक’ नहीं, ‘मेरिट’ तय करेगी भविष्य।यही है Reform with Resolve. Governance with Accountability. Watch Full Speech at BJP BJP Delhi

Bansuri Swaraj

16,803 görüntüleme • 17 gün önce

BansuriSwaraj's profile picture

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने संसद और संवाद का मंच छोड़ प्रधानमंत्री आवास के घेराव की राजनीति की, जबकि सरकार नीट पर खुली चर्चा के लिए तैयार है। नीट पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है,लेकिन विपक्ष संवाद नहीं,सिर्फ़ टकराव चाहता है। आज संसद में नियम 193 के तहत नोटिस दिया गया है।मैंने स्वयं भी नीट परीक्षा पर खुली चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है, ताकि सदन में सभी बातें पूरे देश के सामने रखी जा सकें।जब लोकतांत्रिक मंच उपलब्ध है, तब प्रधानमंत्री आवास का घेराव और अराजकता फैलाना केवल राजनीतिक अवसरवाद को दर्शाता है। विपक्षी दलों के बीच श्रेय लेने की होड़ और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिसमें ‘मेरा आंदोलन बनाम तेरा आंदोलन’ जैसी स्थिति देखने को मिली। देश का युवा सब देख रहा है वह किसी की राजनीतिक प्रयोगशाला का हिस्सा नहीं, बल्कि विकसित भारत का राष्ट्र निर्माता है। BJP BJP Delhi

Bansuri Swaraj

13,482 görüntüleme • 23 gün önce

BansuriSwaraj's profile picture

लोकसभा चुनाव 2024 में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा का चयन करने के लिए सभी देवतुल्य मतदाताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। इस जीत का श्रेय हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की जनकल्याणकारी योजनाएं और उनकी लोकप्रियता को जाता है। माननीय श्री Amit Shah जी, माननीय श्री Jagat Prakash Nadda जी, माननीय श्री B L Santhosh जी, माननीय श्री Virendraa Sachdeva जी, माननीय श्री Pavan Rana जी, माननीय श्री Om Prakash Dhankar🇮🇳 जी तथा बड़ी बहन श्रीमती Dr. Alka Singh Gurjar जी को मैं धन्यवाद कहती हूँ जिनके मार्गदर्शन में यह चुनाव लड़ा गया। भाजपा के प्रत्येक कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता का धन्यवाद करती हूँ। मैं नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। #loksabhaelectionsResults2024 #loksabhaelections2024 #phirekbaarmodisarkar

Bansuri Swaraj

205,067 görüntüleme • 2 yıl önce

BansuriSwaraj's profile picture

माननीय केजरीवाल जी अब चुनावी जुमले नहीं, छलावे कर रहे हैं। ‘संजीवनी योजना’ के नाम पर दिल्लीवासियों को गुमराह किया जा रहा है। आज माननीय उपराज्यपाल जी ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में ही नहीं है। सच्चाई यह है कि देश में स्वास्थ्य के लिए अगर कोई ठोस योजना लागू है, तो वह माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की आयुष्मान भारत योजना, जो बुजुर्गों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देती है, जिसे #AAP सरकार ने दिल्ली में अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते लागू नहीं होने दिया। मैं सभी से अपील करती हूँ कि अपना निजी डेटा किसी भी राजनीतिक दल को न दें। यह न तो अधिकृत है, न विश्वसनीय। झूठे वादों और पंजीकरण के नाम पर सतर्क रहें। #अब_नहीं_सहेंगे_बदल_के_रहेंगे BJP Delhi BJP

Bansuri Swaraj

86,433 görüntüleme • 1 yıl önce

BansuriSwaraj's profile picture

माननीय LG Delhi जी का हृदय से आभार और अभिनंदन, यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री Virendraa Sachdeva जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 594 पार्ट टाइम वोकेशनल ट्रेनिंग टीचर्स को माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की दिल्ली सरकार ने 27 मई 2024 के ऑर्डर के तहत बहुत ही निर्ममता से नौकरी से निलम्बित कर दिया। यह वह टीचर्स हैं जो पिछले 30 से 40 सालों से दिल्ली के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। कोविड में भी इन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बच्चों को शिक्षा देना जारी रखा। अजीब सी बात है कि केजरीवाल सरकार ने इन पर खर्च होने वाले पूरे साल का पैसा यानी 2024-25 का पूरा का पूरा पैसा तो जारी करवा लिया लेकिन बाद में इन्हें नौकरी से हटा दिया एक बहुत ही फिल्मसिकल् इश्यू देकर कि दिल्ली में हीट वेव हैं। इन टीचर्स का काम स्किल डेवलपमेंट है और स्किल डेवलपमेंट तो बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में ही होता है। इस एक डिसीजन से सिर्फ टीचर्स का ही नहीं बल्कि बच्चों का भी अहित हुआ है। कई टीचर्स तो ऐसे हैं जो जून में ही रिटायर हो रहे थे, सर्विस में अगर गैप आता है तो उसे टीचर्स की ग्रेच्युटी पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी की अध्यक्षता में दिल्ली के सातों एमपी एक डेलिगेशन लेकर माननीय उप राज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी के समक्ष पहुंचे और इन टीचर्स की वेदना प्रकट की और ज्ञापन दिया। मुझे बहुत खुशी है कि माननीय उप राज्यपाल जी ने एक बहुत ही सहानुभूति पूर्वक और एक बहुत ही संवेदनशील रवैया अपनाते हुए कल निर्देश दिए जिससे दिल्ली सरकार को 27 मई 2024 का अपना आर्डर वापस लेना पड़ा और इन 594 टीचर्स की नौकरी दोबारा बहाल कराई। BJP Delhi BJP

Bansuri Swaraj

89,953 görüntüleme • 2 yıl önce