
Harish Chaudhary
@Barmer_Harish • 272,233 subscribers
Nehruvian, AICC In-Charge Madhyapradesh,MLA Baytu, Ex Minister, Former MP ,Former President Student Union JNVU,RT's are Not Endorsements.
Shorts
Videos

हमारे नेता Rahul Gandhi जी के जन्मदिन के अवसर पर आज जैसलमेर की ग्राम पंचायत अमरसागर में मनरेगा श्रमिकों के साथ श्रमदान कर श्रम की गरिमा और जनसेवा के मूल्यों को सम्मान दिया। यह अवसर केवल जन्मदिन का नहीं, बल्कि मेहनतकश हाथों के सम्मान, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का भी है। #HBDRahulGandhi
Harish Chaudhary12,295 views • 10 days ago

देश में इससे पहले कभी इस प्रकार के नोटिस के आधार पर कोई नामांकन रद्द नहीं किया। भाजपा ने अपनी हार के डर से सुनियोजित रणनीति के तहत यह नामांकन रद्द किया है हमारा शीर्ष नेतृत्व दिल्ली में और हम यहाँ भोपाल में चुनाव आयोग के सामने मज़बूती से डटे हुए। Congress Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi K C Venugopal
Harish Chaudhary15,303 views • 20 days ago

जो लोग मुद्दे भटकाकर विवाद करना चाहते है उनसे मेरा निवेदन है की इस कविता को ज़रूर पढ़े और इसके शब्दों पर गौर करे की आख़िर यह कविता कवि ओमप्रकाश जी ने लिखी क्यों थी? यह कविता कभी भी उन लोगो को अच्छी नही लगेगी जिन्हें इस कविता के शब्दों में अपनी ख़ुद की सोच नज़र आयेगी। #हक़_की_बात
Harish Chaudhary169,241 views • 1 year ago

विधानसभा क्षेत्र शिव के थुंबली में Congress के हमारे पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट कर वहाँ मौजूद दलित समाज की महिलाओं के साथ अभद्रता करना,IG पुलिस की मौजूदगी में पुलिस निरीक्षक पर हमला कर उन्हें लहूलुहान करना और ग्रामीणों द्वारा फर्जी मतदान को रोकने की माँग करने के बाद भी नियमानुसार मतदान नही रोकना आख़िर Government of Rajasthan किसके इशारे पर लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ा रही है।मेरी Election Commission of India से माँग है कि इस प्रकरण की जाँच करके त्वरित उचित कार्यवाही की जाये।
Harish Chaudhary166,709 views • 2 years ago

आदरणीय Shivraj Singh Chouhan जी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनमोहन सिंह जी की सरकार ने 19 मई 2011 को जातिगत सर्वे करवाने का आदेश जारी किया, जिसे आपकी सरकार ने सार्वजनिक नहीं किया। इसके लिए आप ही की पार्टी के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली जी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस सरकार के इस आदेश पर जातिगत आंकड़े सार्वजनिक करने के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष पनघड़िया जी की अध्यक्षता में कमिटी बनाने की घोषणा की थी। बेहद दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि आंकड़े तो दूर की बात उस कमिटी का गठन भी नहीं हुआ। अगर आप भूल गए हैं तो आपकी जानकारी के लिए प्रेस कांग्रेस के कुछ अंश आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
Harish Chaudhary96,963 views • 1 year ago

“नाथी का बाड़ा” यह शब्द राजस्थान के इतिहास में समर्पण व परोपकार का प्रतीक है। नाथी का बाड़ा जोधपुर के त्रिपोलिया बाजार में नाथी बाई नामक महिला की ज़मीन थी जिसमें बाड़ा बनाया हुआ था जहाँ दूर दराज से आने वाले जरुरतमंद जिन्हें रुकने का कोई स्थान नहीं मिलता था वे बिना किसी शुल्क के रुक सकते थे। गाँवों व आसपास के क्षेत्रों से लकड़ी, घी इत्यादि सामान शहर में देने आने वाले लोग इस जगह रुकते थे। आम आदमी के लिए हमेशा सुलभ व बिना शुल्क के उपलब्ध होने की वजह से यह जगह धीरे-धीरे सब जगह प्रसिद्ध हो गई। आज परोपकार व बिना किसी लालच के समर्पण की भावना से बनाये गए स्थान को “नाथी का बाड़ा” की संज्ञा दी जाती है। इस शब्द का सही अर्थ समझते हुए इसका उपयोग राजनैतिक कटाक्षों में नकारात्मक पक्ष में ना करके इसे सकारात्मक रूप में लिया जाए। #नाथी_का_बाड़ा
Harish Chaudhary39,967 views • 4 months ago

हम हमारा हक माँगते नहीं किसी से भीख माँगते। #OMR_घोटाला #बाड़मेर
Harish Chaudhary35,415 views • 5 months ago

यह विवाद करने के लिए नही यह हमारे हक़ और अधिकार की बात है बिहार की तर्ज पर राजस्थान में भी ओबीसी आरक्षण 21 से 27 प्रतिशत करने की माँग हमारा हक़ है इसलिए हम अपने हक़ की बात यहाँ कर रहे है।ओबीसी आरक्षण विसंगतियों से युवाओं के हुए नुक़सान की भरपाई करना सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए
Harish Chaudhary175,711 views • 3 years ago

थार की अपणायत की लिए मोहब्बत का पैग़ाम लेकर कल दिनांक 19 जुलाई को थार की अपणायत और थार की संस्कृति और सभ्यता में विश्वास रखने वाले हम सभी लोग जैसलमेर जिले के बासनपीर चलेंगे मेरा सभी साथियों से अनुरोध है की मोहब्बत के इस पैग़ाम का हिस्सा जरूर बने। #थार_की_अपणायत #मोहब्बत_का_पैग़ाम
Harish Chaudhary40,207 views • 11 months ago

बायतु परिवार की सेवा का एक बार फिर से मौका देने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार। हमारे बायतु विधानसभा परिवार के लगातार समर्थन और कांग्रेस पार्टी के विश्वास से एक बार फिर बायतु विधानसभा की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आइए बायतु में कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाते हुए बढ़ते बायतु को भारत के मानचित्र में विशेष स्थान दिलाने का संकल्प करें। #बढ़ता_बायतु #विश्वास_के_साथ_विकास
Harish Chaudhary82,497 views • 2 years ago

हमारे लिए सामाजिक सौहार्द,संस्कृती और सभ्यता ही हमारी थार की अपणायत है। आज बाड़मेर में पूज्य संत श्री जगदीश पुरी जी ने अपने वक्तव्य में जो पीड़ा व्यक्त की, वह हम सभी के हृदय को झकझोरने वाली है। बाड़मेर जैसलमेर जिला सीमा पर आयोजित गांधी रामधुन में राधेश्याम कल्ला जी द्वारा आवेश में आकर दिया गया बयान थार की हमारी अपणायत के अनुकूल नहीं था। मैं व्यक्तिगत रूप से श्रद्धेय जगदीशपुरी जी एवं सभी संतजनों से मिलने और उनसे क्षमा याचना करने को तैयार हूँ। लेकिन मेरा एक सवाल है — क्या बासनपीर में प्रतापपुरी जी द्वारा दिया गया बयान हमारी थार की अपणायत के अनुकूल था? हमारे लिए पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है — थार की आपसी भाईचारा और सद्भाव की वह भावना, जो इस रेगिस्तान की रेत के कण-कण में समाहित है। इसी के लिए हम सब कुछ समर्पित करने को सदैव तैयार हैं। श्रद्धेय जगदीश पूरी जी मैं 140 मठो में से जहाँ भी आप कहोगे वहाँ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी पूरी बात रखूँगा और उसके बाद जो भी आपका निर्णय होगा उसे मैं सहर्ष स्वीकार करूँगा।
Harish Chaudhary36,653 views • 11 months ago