
Bhajanlal Sharma
@BhajanlalBjp • 400,328 subscribers
Chief Minister of Rajasthan
Shorts
Videos

25 वर्षों की सेवा यात्रा ने राजनीति को जनसेवा और जनविश्वास को राष्ट्रनिर्माण की शक्ति बनाया। गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानसेवक तक, आदरणीय श्री Narendra Modi जी का जीवन राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर राजस्थान की समस्त जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करें, यही मंगलकामना है। #25YearsOfSeva
Bhajanlal Sharma12,682 Aufrufe • vor 1 Tag

राजस्थान में निवेश के अनुकूल परिस्थितियाँ तैयार कर उद्यमियों का विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। उद्योगों के विस्तार, नए निवेश और रोजगार सृजन के माध्यम से विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए डबल इंजन सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Bhajanlal Sharma11,924 Aufrufe • vor 3 Tagen

अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 94610 62705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए। डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Bhajanlal Sharma106,799 Aufrufe • vor 2 Monaten

राजस्थान की बेटी, देश की शान! वर्तमान में माननीया राष्ट्रपति जी की ADC के रूप में दायित्व निभा रहीं राजस्थान की बेटी मेजर नव्या शेखावत जी प्रदेश की बेटियों के सामर्थ्य, साहस और आत्मविश्वास की प्रेरणादायी मिसाल हैं। भारतीय सेना में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से आपने महिला सशक्तीकरण की एक नई मिसाल कायम की है। आपकी यह गौरवपूर्ण यात्रा राजस्थान की बेटियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं! President of India
Bhajanlal Sharma31,567 Aufrufe • vor 19 Tagen

कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है, आने वाले समय में कांग्रेस पूरे देश में ढूँढ़ने पर भी नहीं मिलेगी।
Bhajanlal Sharma24,909 Aufrufe • vor 16 Tagen

मां के प्रति आदर हमारी सभ्यता और संस्कारों की पहचान है। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मातृसम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग और उस पर राहुल गांधी जी का हंसना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं संवेदनहीन है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा, व्यवहार और अभिव्यक्ति की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। मातृसम्मान सदैव सर्वोपरि है।
Bhajanlal Sharma24,968 Aufrufe • vor 17 Tagen

कांग्रेस के कार्यकाल में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं की अनियमितताओं ने युवाओं के सपनों पर ग्रहण लगाने का काम किया था। वहीं, हमारी सरकार ने व्यवस्था में बदलाव लाते हुए भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया है, ताकि युवाओं की मेहनत और योग्यता के आधार पर उन्हें आगे बढ़ने के उचित अवसर मिल सके।
Bhajanlal Sharma12,036 Aufrufe • vor 7 Tagen

140 करोड़ देशवासियों के जननायक, राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण के प्रतीक तथा जन-जन के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आइए, इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद का दीप जलाएं और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें। #HappyBdayPMModi
Bhajanlal Sharma23,351 Aufrufe • vor 21 Tagen

हमारी सरकार सरकारी नौकरियों के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे अपने परिजनों के साथ रहते हुए अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकें।
Bhajanlal Sharma34,069 Aufrufe • vor 1 Monat

जहाँ हर किसी का सपना हो साकार, आइए मिलकर करें ऐसे विकसित राजस्थान का निर्माण।
Bhajanlal Sharma30,695 Aufrufe • vor 1 Monat