
Bhajanlal Sharma
@BhajanlalBjp • 398,554 subscribers
Chief Minister of Rajasthan
Shorts
Videos

अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 94610 62705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए। डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Bhajanlal Sharma105,751 görüntüleme • 17 gün önce

जनता है तैयार, निकाय चुनाव में कांग्रेस का होने जा रहा है सूपड़ा साफ।
Bhajanlal Sharma24,950 görüntüleme • 5 gün önce

श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़े प्रदेश के 1 लाख 32 हजार से अधिक लाभार्थियों एवं उनके आश्रितों को ₹154 करोड़ से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इससे निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके जीवन में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा।
Bhajanlal Sharma12,594 görüntüleme • 3 gün önce

राजस्थान, कभी खाली हाथ नहीं आया हूँ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आशीर्वाद से आज राजस्थान को ₹3,473 करोड़ की लागत से 2 लाख 89 हजार 355 आवास और कृषि क्षेत्र के लिए ₹340.59 करोड़ की सौगात समर्पित कर रहा हूँ। -माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी
Bhajanlal Sharma12,014 görüntüleme • 4 gün önce

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय शिक्षा और अवसरों में समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह निर्णय कोचिंग के आर्थिक बोझ को कम कर देश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा और उन्हें सफलता के नए अवसर प्रदान करेगा।
Bhajanlal Sharma10,733 görüntüleme • 6 gün önce

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा ₹480 करोड़ की लागत से निर्मित जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन क्षेत्र के प्रगति पथ पर एक मील का पत्थर है। 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह आधुनिक टर्मिनल प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने में सक्षम है। राजस्थान की विरासत, झरोखों और मेहराबों से सुसज्जित यह भवन सतत विकास का अनुपम उदाहरण है। इस सौगात से मारवाड़ में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को अभूतपूर्व विस्तार मिलेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार! #PMModi4ViksitRajasthan
Bhajanlal Sharma57,952 görüntüleme • 1 ay önce

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35A के विशेष प्रावधानों को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी के दृढ़ क्रियान्वयन और संकल्प ने इस निर्णय को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को नई शक्ति प्रदान की। आज 7 वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से विकसित होती आधारभूत अधोसंरचना, बढ़ती कनेक्टिविटी, रिकॉर्ड पर्यटन, निवेश के अनुकूल वातावरण तथा युवाओं और महिलाओं के लिए बढ़ते अवसर इस ऐतिहासिक परिवर्तन के सशक्त प्रमाण हैं। राष्ट्रहित में लिया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला बना रहेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय की सातवीं वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! #Article370Abrogation
Bhajanlal Sharma19,544 görüntüleme • 16 gün önce

आज राजस्थान के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी मिला है। मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उनका युवा मन राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य को और मजबूती देगा, मैं सबको शुभकामनाएं देता हूं। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी #PMModi4ViksitRajasthan
Bhajanlal Sharma49,429 görüntüleme • 1 ay önce

हरित, आधुनिक और विकसित राजस्थान की ओर एक और बड़ा कदम! आज जयपुर सहित प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों के लिए 110 नई पीएम ई-बस मिली। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेशवासियों को सुलभ, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Bhajanlal Sharma12,207 görüntüleme • 10 gün önce

भाजपा सरकार के 2.5 साल युवाओं के लिए साबित हुए अमृतकाल - 1.75 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
Bhajanlal Sharma37,541 görüntüleme • 1 ay önce

पूर्व में काँग्रेस की सरकार ने निकाय एवं पंचायत चुनावों को वर्षों तक खींचकर विकास कार्यों को बाधित किया। अब हमारी सरकार ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि प्रदेश में स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। एक चुनाव, एक व्यवस्था और समय व संसाधनों की बचत के साथ विकास कार्यों को निरंतर गति देना ही हमारी प्राथमिकता है।
Bhajanlal Sharma13,474 görüntüleme • 13 gün önce

गुप्त वृन्दावन धाम में राधा-कृष्ण शिलापूजन के भक्तिमय क्षण। जय श्री कृष्णा!
Bhajanlal Sharma11,255 görüntüleme • 11 gün önce
