
C R Paatil
@CRPaatil • 550,908 subscribers
Union Minister of Jal Shakti, MP-Navsari, Ex-President @BJP4Gujarat
Shorts
Videos

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प देशभर में नई प्रेरणा दे रहा है। इसी भावना को साकार करते हुए गुजरात के बनासकांठा ज़िले की डीसा तहसील के मालगढ़ गाँव के किसान श्री प्रहलादभाई गंगारामजी सोलंकी ने अत्यंत कम लागत में अपने पुराने ट्यूबवेल को रिचार्ज वेल के रूप में विकसित कर अपने पूरे खेत के वर्षा जल का भूजल पुनर्भरण सुनिश्चित किया है। ऐसे नवाचार इस बात का प्रमाण हैं कि जब जनभागीदारी और तकनीक साथ आते हैं, तो हर बूंद भविष्य की जल सुरक्षा का आधार बन जाती है। यह प्रयास विकसित भारत और जल समृद्ध भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है। #JalShakti #WaterConservation #GroundwaterRecharge #CatchTheRain #ViksitBharat
C R Paatil30,853 views • 1 month ago

जो गालियां पड़ रही हैं, जिस प्रकार का ज़ुल्म हम पर हो रहा है, चुपचाप सहते जाना... मजबूरी नहीं है! दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का पूर्ण बहुमत के साथ 10 साल से शासन... बेदाग सरकार! 13-14 साल का राज्य का मुखिया के रूप में शासन, 23 साल का लंबा जीवन... एक दाग नहीं लगा है । उसके बावजूद भी यह इतनी गाली-गलौज को एक आदमी सह रहा है, एक शब्द बोले बिना सह रहा है... इससे बड़ी डेमोक्रेसी का प्रूफ क्या हो सकता है? : Narendra Modi सर
C R Paatil23,530 views • 1 month ago

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने जल संरक्षण को जनभागीदारी का आंदोलन बनाते हुए देशवासियों से वर्षा की हर बूंद को सहेजने का आह्वान किया है। इसी संकल्प को धरातल पर साकार करता बगदाना धाम का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है। आश्रम की विशाल छतों और पूरे परिसर में सुव्यवस्थित पाइप नेटवर्क के माध्यम से वर्षा जल को सीधे बोरवेल और कुओं तक पहुंचाकर भूजल पुनर्भरण किया जा रहा है। वर्षा का पानी व्यर्थ न बहे, बल्कि धरती की कोख में संचित हो—यह व्यवस्था जल संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण है। पूज्य बापा की पावन भूमि से प्रकृति संरक्षण का यह संदेश प्रधानमंत्री श्री के ‘जल संचय–जन भागीदारी’ के संकल्प को और अधिक सशक्त करता है। बापा सीताराम।
C R Paatil17,242 views • 1 month ago

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘Catch the Rain’ के आह्वान को जनभागीदारी से धरातल पर उतारता गुजरात के अहमदाबाद जिले का वाणी गांव जल संरक्षण की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। गांव में पुराने और नए मिलाकर कुल 172 ट्यूबवेल के माध्यम से वर्षा जल को लगभग 1000 फीट गहराई तक पहुंचाकर भूजल रिचार्ज का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। इससे भूजल स्तर को बेहतर करने के साथ किसानों के लिए सिंचाई और कृषि की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है। वर्षा की हर बूंद को सहेजने का यह संकल्प बताता है कि जब जनभागीदारी और आधुनिक तकनीक साथ आती हैं, तो जल संरक्षण एक अभियान से आगे बढ़कर जन आंदोलन बन जाता है। #CatchTheRain #JalSanchay #WaterConservation #JalShakti #JanBhagidari
C R Paatil16,437 views • 1 month ago

દક્ષિણ ગુજરાતમાં અતિભારે વરસાદને કારણે સર્જાયેલી પરિસ્થિતિ ગંભીર છે. સુરત, નવસારી, વલસાડ સહિતના વિસ્તારોમાં તંત્ર સંપૂર્ણ ક્ષમતા સાથે રાહત અને બચાવ કામગીરીમાં કાર્યરત છે. માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબ પણ પરિસ્થિતિ અંગે સતત ચિંતિત છે અને રાજ્ય સરકારને જરૂરી સૂચનાઓ આપી છે. મારી સૌને અપીલ છે કે રેડ એલર્ટને ગંભીરતાથી લો, અત્યંત જરૂરી ન હોય તો ઘરની બહાર ન નીકળો અને કોઈપણ પ્રકારનું જોખમ ન લો. જ્યાં શક્ય હોય ત્યાં પોતાની સુરક્ષાનું ધ્યાન રાખીને એકબીજાને મદદરૂપ થજો. આ કટોકટીના સમયમાં આપણી અને આપણા પરિવારની સુરક્ષા સર્વોપરી છે. સાવચેત રહો, સુરક્ષિત રહો અને તંત્રને સહયોગ આપો.
C R Paatil17,195 views • 1 month ago

जल संचय से समृद्धि की ओर बढ़ता बनासकांठा… बनासकांठा जिले के डीसा तालुका के अनेक तालाबों में जल संचय को सुदृढ़ करने के लिए बोर रिचार्ज का कार्य किया जा रहा है। वर्षा जल को व्यर्थ बहने देने के बजाय उसे भूगर्भ में पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाने और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की यह पहल आने वाले समय में किसानों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “कैच द रेन ” के संकल्प को जनभागीदारी और प्रभावी जल प्रबंधन के माध्यम से धरातल पर उतारने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
C R Paatil16,659 views • 1 month ago

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जल संरक्षण के दूरदर्शी विजन से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जल संचय के विविध प्रयास ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं। आजीविका डबरी, तालाबों का कायाकल्प, सिंचाई कूप और चेक डैम जैसे जल संरक्षण कार्यों के माध्यम से वर्षा जल को सहेजने के साथ खेती और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य हो रहा है। #JalSanchay #CatchTheRain #JalShakti #WaterConservation #RuralDevelopment
C R Paatil15,086 views • 1 month ago

लगातार चुनावी पराजयों के बाद राहुल गांधी जी विद्यार्थियों के संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक अवसर के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। संसद में सरकार हर महत्वपूर्ण विषय पर नियमानुसार विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है, फिर भी सदन की कार्यवाही बाधित करना समाधान का मार्ग नहीं है। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विद्यार्थियों का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य सदैव प्राथमिकता रहा है। NEET से जुड़े मामले में भी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। देश के विद्यार्थी जागरूक हैं। वे समझते हैं कि कौन उनके भविष्य की चिंता करते हुए समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कौन उनके संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक हित साधने का माध्यम बना रहा है।
C R Paatil15,047 views • 1 month ago

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लखनऊ के हैप्पी वर्ल्ड स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों को Note Books का वितरण किया गया ! सभी बच्चे इन note books की ग्राफ़िक्स देख कर बहुत खुश थे । सभी बच्चे बोले “Thank You Modi ji” ! सभी बच्चों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया , और बच्चों ने भी बहुत excitement के साथ पानी को बचाने का वादा किया ।
C R Paatil11,191 views • 1 month ago

नवसारी जिले के गणदेवी तालुका के मेघर गांव में भारी बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से 33 नागरिक फंसे हुए थे। विषम परिस्थितियों के बीच उनकी सुरक्षा और सकुशल निकासी सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhupendra Patel जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री Harsh Sanghavi जी के साथ समन्वय कर जिला प्रशासन के माध्यम से तत्काल राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। हेलीकॉप्टर की सहायता से सभी 33 नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस कठिन परिस्थिति में तत्परता से कार्य करने वाले जिला प्रशासन, बचाव दल एवं इस अभियान से जुड़े सभी कर्मियों की सेवाएं सराहनीय हैं। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से कार्यरत है।
C R Paatil11,107 views • 1 month ago

आज आप सभी के अपार स्नेह और आशीर्वाद से मुझे केंद्रीय केबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण दायित्व को निभाने का अवसर देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi साहब का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इसके साथ ही, मैं माननीय केंद्रीय केबिनेट मंत्री श्री Amit Shah जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय केबिनेट मंत्री श्री Jagat Prakash Nadda जी का भी आभार प्रकट करता हूँ। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का एक अद्वितीय संगम है। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपनी समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी से इस पद की गरिमा को बनाए रखूँगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी साहब के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन और अमितभाई शाह जी के मार्गदर्शन में, मैं देश एवं जनता की सेवा में अपने संपूर्ण सामर्थ्य को समर्पित कर दूँगा। मैं अपने सभी सहयोगी सांसदों, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रिय मतदाताओं का ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ। आपके समर्थन और विश्वास के बिना यह संभव नहीं हो पाता। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं यह संकल्प लेता हूँ कि देश के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनवरत कार्य करता रहूँगा। मेरे हर कदम का उद्देश्य राष्ट्र की प्रगति और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना होगा। विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए मैं पूरी तन्मयता और निष्ठा से कार्य करूंगा। भारत माता की जय! जय हिन्द ! #modiagain #ViksitBharat #modikaparivaar
C R Paatil61,402 views • 2 years ago

बिहार के मतदाताओं ने जिस विश्वास और उत्साह के साथ NDA को प्रचंड समर्थन दिया है, वह अभूतपूर्व है। जनता ने बड़े पैमाने पर मतदान कर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में स्पष्ट संदेश दिया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी सर और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा संचालित योजनाओं ने बिहार के नागरिकों के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं, उसी विश्वास के आधार पर मतदाताओं ने सामाजिक विभाजनों से ऊपर उठकर मतदान किया है। यह परिणाम जनता के परिपक्व लोकतांत्रिक निर्णय, विकास में आस्था और उज्ज्वल बिहार के संकल्प का प्रतीक है। #NDA #biharelection2025
C R Paatil21,444 views • 10 months ago