
Shivraj Singh Chouhan
@ChouhanShivraj • 9,273,180 subscribers
भाई और मामा | Minister of Agriculture and Farmers Welfare , Minister of Rural Development, Government of India, Former Chief Minister, MP
Shorts
Videos

Kudos to Mirabai Chanu on winning India's first gold medal in the Women's 48 kg Weightlifting event at #CWG2026. With this historic triumph, she has become the first Indian weightlifter to win a hat-trick of Commonwealth Games gold medals. The nation is immensely proud of you. Wishing you continued success and many more glorious achievements in the years ahead.
Shivraj Singh Chouhan21,197 Aufrufe • vor 1 Tag

प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज नई दिल्ली में पौधा रोपा। इस दौरान बाल आध्यात्मिक वक्ता भागवत दास ब्रह्मचारी जी ने भी साथ में पौधा लगाया। पेड़-पौधे वसुंधरा के साथ हमारे जीवन को भी सुखद व समृद्ध बनाते हैं। आप भी पौधरोपण करें और धरा को हरा-भरा व सुंदर बनाएं। पौधरोपण की इस मुहिम से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें #OnePlantADay
Shivraj Singh Chouhan44,079 Aufrufe • vor 14 Tagen

हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी। साधना शिवराज
Shivraj Singh Chouhan439,242 Aufrufe • vor 6 Monaten

आज अयोध्या में किसान भाई-बहनों के साथ धान की रोपाई की। इस दौरान एक प्रेरक प्रयोग देखने को मिला। रोपाई से पहले खेत में ढैंचा लगाकर उसे मिट्टी में मिला दिया गया, जिससे भूमि और अधिक भुरभुरी, उपजाऊ एवं पोषक तत्वों से भरपूर बनी। हमारी परंपरागत कृषि पद्धतियों में ढैंचा और गोबर की खाद का विशेष महत्व रहा है, लेकिन समय के साथ इनका उपयोग कम होता गया। यदि हमें अपनी धरती की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना है और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेतों को सुरक्षित रखना है, तो हरित खाद, जैविक उपायों और संतुलित खेती को अपनाना होगा। यही खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य है।
Shivraj Singh Chouhan79,982 Aufrufe • vor 1 Monat

जब बारिश होती है, तो किसान को तो खेत में भीगना ही पड़ता है। मैं भी अपने खेत को देखने आया हूँ। खेत में मैंने मल्चिंग की है और अब हम यहाँ आधे हिस्से में टमाटर तथा आधे हिस्से में शिमला मिर्च लगाने वाले हैं। उसकी तैयारी चल रही है। तैयारी में कोई कसर न रहे, मल्चिंग ठीक हो, यह भी किसान को अपनी आँखों से और अपने हाथों से देखना पड़ता है। यह मल्चिंग ठीक हुई है, कहीं-कहीं फट जरूर गई है। जब ट्रैक्टर से मल्चिंग करते हैं और यह पन्नी बिछाते हैं, तो कहीं-कहीं फटने का खतरा रहता है। सब्जियों की खेती थोड़ी मेहनत की खेती है, लेकिन यह प्रॉफिट की खेती भी है। मेरी कोशिश यह है कि एक किसान के नाते खेती को गंभीरता से करूँ और खुद इस पर ध्यान दूँ। इसलिए मैं समय-समय पर अपने खेत में आता हूं और खेती देखता हूं।
Shivraj Singh Chouhan50,207 Aufrufe • vor 22 Tagen

आज ही अखबार में मैंने एक खबर पढ़ी कि कनाडा के एक शहर ने पेड़ को जीवित प्राणी का दर्जा दिया है। भारतीय संस्कृति में हम पेड़ों में एक ही चेतना मानते हैं, जो हममें है वो पेड़ों में है, हम उसे अभिन्न मानते हैं। और इसलिए प्राचीन काल से ही पेड़ों की पूजा की परंपरा है। वास्तव में, पेड़ हमारा परिवार हैं। वृक्ष लगाना, जीवन रोपना है। क्योंकि यही वृक्ष हैं, जो हमें ज़िंदगी देते हैं और सारे संसार को जीवन देते हैं, चाहे व कीट-पतंगे हों, पक्षी हों। और इसलिए रोज़ पेड़ लगाने का काम जब मैं करता हूँ, तो मुझे लगता है कि वृक्ष लगाना ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है। प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज नई दिल्ली में सांसद साथी श्री Yogender chandolia जी और बाकी मित्रों के साथ वृक्षारोपण किया है। आइए, हम भी पेड़ों को अपने परिवार का सदस्य मानें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें। #OnePlantADay
Shivraj Singh Chouhan71,384 Aufrufe • vor 1 Monat

प्रिय बहनों और भाइयों, आज प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के लिए 74,212 नए आवास स्वीकृत करने का भी हम काम कर रहे हैं हैं, ताकि प्रदेश के गरीब परिवारों को अपने पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर मिले। जो गाँव अब तक सड़क से नहीं जुड़े हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 146 नई सड़कों और 19 पुलों के निर्माण हेतु ₹422.1 करोड़ की स्वीकृति का पत्र भी माननीय मुख्यमंत्री श्री N Chandrababu Naidu जी एवं उप-मुख्यमंत्री श्री Pawan Kalyan जी को सौंप रहा हूँ। गरीबों के मकान भी बनें और गांव में सड़कें भी बनें। गांव बढ़ेगा, तो भारत बदलेगा।
Shivraj Singh Chouhan52,764 Aufrufe • vor 25 Tagen

मेरे पास लगातार लोगों के फ़ोन आते थे और एक ही बात कहते थ कि टाटा मेमोरियल में समय दिलवा दीजिए, कैंसर का इलाज करवाना है। मैं और मेरा कार्यालय लगातार प्रयास भी करते थे, लेकिन हर बार मन में एक बात उठती थी कि यहाँ से मुंबई तक जाना कितना कठिन है। ट्रेन का सफर, वहाँ पहुँचकर रहने-खाने की व्यवस्था, फिर अस्पताल में लंबी प्रतीक्षा। तभी मेरे मन में एक बात आई कि क्या ऐसा नहीं हो सकता कि टाटा मेमोरियल की सुविधाएँ और डॉक्टर हमारे यहाँ ही उपलब्ध हों? इसी विचार से हमारे विदिशा में कैंसर स्क्रीनिंग, जाँच और परामर्श शिविर की शुरुआत हुई।
Shivraj Singh Chouhan80,043 Aufrufe • vor 1 Monat

मैं अपने पॉलीहाउस में जरबेरा की खेती कर रहा हूँ। जरबेरा फूल की डिमांड शादी-विवाह और बाकी कार्यक्रमों में बहुत होती है। जरबेरा की अलग-अलग वैरायटी यहाँ लगी हुई है। फूलों की खेती में किसानों से एक निवेदन मैं जरूर करना चाहूंगा कि बहुत ध्यान देने की जरूरत है, रोज ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही पौधे को खराब कर देती है। इधर आप देख रहे हैं पूरे पौधे स्वस्थ हैं, लेकिन इस तरफ आप देखेंगे तो कुछ पौधे उतने स्वस्थ नहीं हैं, इनके पत्ते पीले पड़ गए हैं। आज मैंने खुद देखभाल की है। जिनमें पीले पत्ते हैं, उनको ठीक करेंगे। पौधों को बच्चों की तरह पालना पड़ता है, तब कहीं स्वस्थ और अच्छे पौधे होते हैं। खेती करना, पौधे लगाना यानी जीवन रोपना है। तो उनकी देखभाल भी वैसे ही करनी पड़ती है।
Shivraj Singh Chouhan35,666 Aufrufe • vor 22 Tagen

सोशल मीडिया के मेरे मित्रों, पूरे कैंपेन के दौरान आपका जो प्यार, सहयोग और स्नेह मिला, वो अद्भुत व अभूतपूर्व था। आपके प्यार और सहयोग के जरिये आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। आपका यह प्रेम और स्नेह बना रहे... मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी अपेक्षाओं पर हम खरा उतरेंगे और प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा करते रहेंगे। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
Shivraj Singh Chouhan1,155,376 Aufrufe • vor 2 Jahren