Dilip Choudhary 🇮🇳's banner
Dilip Choudhary 🇮🇳's profile picture

Dilip Choudhary 🇮🇳

@Dc_Nsui4,937 subscribers

National Secretary @nsui Former President, NSUI Jodhpur Student Rights | Dedicated to the Organisation 🇮🇳

Videos

Dc_Nsui's profile picture

इस प्रकार के बयान देकर श्री VINOD JAKHAR जी कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें, न कि ऐसे वक्तव्य दें जिनसे पार्टी के भीतर भ्रम, असमंजस और मतभेद उत्पन्न हों। मैं विनोद जाखड़ जी को यह भी स्मरण कराना चाहता हूँ कि अशोक गहलोत जी के मुख्यमंत्री रहते हुए जब आप सार्वजनिक रूप से सचिन पायलट जी की आलोचना किया करते थे, तब स्वयं मुख्यमंत्री Ashok Gehlot जी ने आपको संयम और पार्टी अनुशासन का पालन करने की नसीहत दी थी। इसके बावजूद उस समय वे लगातार मुख्यमंत्री निवास के आसपास सक्रिय रहते हुए ऐसे बयान देते रहे। आज वही विनोद जाखड़ जी परिस्थितियों के अनुसार अपना रुख बदलते हुए अशोक गहलोत जी के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे हैं, जो उनकी राजनीतिक स्थिरता, वैचारिक प्रतिबद्धता और सिद्धांतों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। मैं Sachin Pilot जी से भी आग्रह करता हूँ कि उनके करीबी माने जाने वाले नेताओं द्वारा दिए जा रहे ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और अनुशासनहीन बयानों पर वे संज्ञान लें और उन्हें रोकें, ताकि कांग्रेस पार्टी की एकता, गरिमा और अनुशासन अक्षुण्ण बना रहे। मुख्यमंत्री पद को लेकर दिया गया यह बयान अनावश्यक रूप से कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की चर्चाओं को हवा देता है। Congress पार्टी में मुख्यमंत्री का चयन किसी एक व्यक्ति के वक्तव्य से नहीं, बल्कि पार्टी हाईकमान द्वारा चुने गए विधायकों की राय और स्थापित संगठनात्मक प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव होने के नाते मैं अपने नेता एवं राष्ट्रीय प्रभारी आदरणीय Kanhaiya Kumar जी से निवेदन करता हूँ कि वे इस विषय में हस्तक्षेप कर विनोद जाखड़ जी को इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से रोकें, ताकि भविष्य में कांग्रेस पार्टी के भीतर किसी भी तरह की गुटबाजी या आंतरिक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। Rahul Gandhi K C Venugopal Govind Singh Dotasra Tika Ram Jully

Dilip Choudhary 🇮🇳

82,601 просмотров • 8 месяцев назад

Больше нет контента для загрузки