
Deepender Singh Hooda
@DeependerSHooda • 588,829 subscribers
हरियाणा का बेटा । रोहतक सांसद । सदस्य, कांग्रेस कार्यसमिति Member of Parliament (5th Term)
Shorts
Videos

मेडल हरियाणा देता है, खेल गुजरात मे क्यों? आज संसद परिसर में कॉमनवेल्थ खेल 2030 के लिए हरियाणा को मेजबान या सह-मेजबान राज्य बनाने की मांग को लेकर हरियाणा के साथी सांसदों - सांसद जयप्रकाश जेपी जी, सांसद Varun Chaudhry जी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी जी और सांसद कर्मबीर बौद्ध जी के साथ प्रदर्शन किया।
Deepender Singh Hooda429,975 görüntüleme • 1 ay önce

मुख्यमंत्री जी गुरुग्राम आते हैं तो काले झंडे देखकर तुरंत भड़क जाते हैं। लेकिन शहर की बदहाल ड्रेनेज, जलभराव, टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम और कचरे के ढेर देखकर उन्हें बिल्कुल भी गुस्सा नहीं आता। मिलेनियम सिटी में जरा सी बारिश होते ही मरीन सिटी बन जाता है। पानी में तैरती बस और कारें, घंटों जाम में फंसे लोग इस बात की गवाही हैं कि गुरुग्राम में भाजपा के तीनों ईंजन फेल हो चुके हैं और भाजपा सरकार धक्का स्टार्ट गाड़ी बनकर रह गई है।
Deepender Singh Hooda190,329 görüntüleme • 27 gün önce

गुड़गांव - गुरुग्राम भईया वास्ते गुना हुइयाँ! कांग्रेस के समय जो गुड़गांव 'Home to Global Fortune 500 Companies' के रूप में जाना जाता था, आज वो 'Work from Home City' बनकर रह गया है। आज दिल्ली में प्रेसवार्ता... Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind Bhupinder Singh Hooda Rao Narender Singh Haryana Congress
Deepender Singh Hooda148,933 görüntüleme • 27 gün önce

15 वर्षीय बच्चियों की ट्रोलिंग करने वाले कहाँ मिलेंगे? बीजेपी IT सेल के दफ्तर में…
Deepender Singh Hooda104,583 görüntüleme • 23 gün önce

📍बावल (रेवाड़ी) साथ पूर्व मंत्री एम.एल. रंगा जी, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह जी, जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी जी, जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी जी, चेयरमैन वीरेंद्र महलावत जी, राकेश यादव जी (रिटायर्ड जज), नीलम भगवाड़िया जी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय बैरियर जी, दीवान सिंह चौहान जी, रामफल कोसलिया जी, श्याम यादव जी, डॉ. अनिल जी, रेखा दहिया जी, रमेश ठेकेदार जी, लवली यादव जी, दिनेश ठेकेदार जी, राजेंद्र सिंह जी, मनोज यादव जी, साधु राम जी, अनिल चौधरी जी, प्रताप सिंह जी, राव मंजीत जी, प्रदीप यादव जी, मनीष ढिल्लों जी, संदीप टोकस जी, दिनेश महलावत जी, एडवोकेट सतीश जी, नरेश महलावत जी समेत आदि नेतागण उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन समेत विभिन्न कार्यक्रमों में...
Deepender Singh Hooda14,916 görüntüleme • 3 gün önce

मेरे पास पूरे हरियाणा से फोन आ रहे हैं कि कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के साथियों को पुलिस-प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री और DGP से एक ही बात कहूँगा कि या तो हमारे सभी साथियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए, नहीं तो जो कुरुक्षेत्र में 'ट्रेलर' देखा था, वैसा ही प्रदर्शन अब पूरे हरियाणा में देखने को मिलेगा।
Deepender Singh Hooda247,157 görüntüleme • 2 ay önce

हवाओं का रुख अब बदल गया है, पूरे देश में चल रही है आंधी, छात्रों की गूंज को पूरे देश में पहुंचाकर, पूरा सिस्टम हिला रहे हैं Rahul Gandhi 📍 इंदौर #ChhatronKiGoonj Mallikarjun Kharge K C Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind Congress Haryana Congress
Deepender Singh Hooda11,405 görüntüleme • 2 gün önce

पिछले दो दिन से मैं देख रहा हूँ कि मेरे बयान को घुमा-फिराकर लोगों के सामने पेश किया जा रहा है। और मेरे बयान में एक ऐसा भी अंग्रेजी का शब्द डाला जा रहा है, जो मैंने बोला ही नहीं, न ही मेरा दूर-दूर तक ऐसा कोई मतलब था। मेरी कोई भी मंशा किसी हमारे भाई को ठेस पहुँचाने की नहीं थी। सिख समाज के हमारे भाईयों को तो ठेस पहुँचाने की मैं सोच भी नहीं सकता। ना मेरी कभी कोई भावना ऐसी थी। लेकिन फिर भी सिख समाज हमारा अपना परिवार है। अगर किसी भाई की भावनाओं को ठेस लगी है तो मैं आपका भाई हूँ, मैं खेद प्रकट करता हूँ। मेरी मंशा, मेरा मकसद किसी का दिल दुखी करना नहीं था। सिख समाज हमारे देश का गौरवशाली समाज है और मुझे गर्व है ऐसे समाज पर, जिन्होंने हम सबके लिए जो कुर्बानियां दीं, उसको हम कभी भूल नहीं सकते। आज भी देश की सीमाओं की रक्षा हो, चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो, सिख कौम ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, उस पर हमें गौरव है और हमारा सिख समाज के साथ एक परिवार जैसा रिश्ता है। कभी भी ज़रूरत हुई तो छोटे-बड़े भाईयों की तरह आपस में हम हमेशा साथ खड़े रहे, ऐसा हमारा रिश्ता है। जब 1908 में पंजाब में 'पगड़ी संभाल जट्टा' आंदोलन था, तो शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के चाचा सरदार अजीत सिंह जी के साथ मेरे खुद के परदादा चौधरी मातूराम जी को काले पानी की सजा हुई थी और तब से लेकर जब किसान आंदोलन हुआ, जब पंजाब से हमारे किसान भाई आए, तो सबसे पहले उनके साथ मैं स्वयं पहुँचा। हमेशा हर संघर्ष में हम साथ रहे हैं। और 84 में जो हुआ, सिख समाज के न्याय की उस लड़ाई में भी हम उनके साथ हैं। उनको न्याय मिलना चाहिए, कोई दोषी नहीं बचना चाहिए। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
Deepender Singh Hooda93,182 görüntüleme • 1 ay önce

अहमदाबाद में खेल कराने के पीछे क्या बड़ा 'खेल' है? 2030 CWG, 2036 ओलंपिक, 2029 वर्ल्ड पुलिस गेम्स, वर्ल्ड कप और IPL फाइनल सब एक ही शहर में क्यों? क्या खेल के फैसले मेरिट पर हो रहे हैं या बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों और रियल एस्टेट कंपनियों के मुनाफे के लिए? जबकि मेरिट यह है कि पिछले 15 वर्षों में CWG, Asian Games और Olympics के 50% मेडल अकेले हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आए हैं। 📍चंडीगढ़ Haryana Congress Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind Rao Narender Singh Varun Chaudhry Shakuntlakhatak MLA Induraj Narwal Bhalu Jassi Petwar MLA
Deepender Singh Hooda88,608 görüntüleme • 1 ay önce

हादसे के वक्त सिस्टम की पूरी पोल खुल गई। बेसमेंट में लोग फंसे थे, लेकिन फायर ब्रिगेड और JCB को आने में घंटों लग गए। आसपास की इमारतें भी गिरने की कगार पर हैं। संकट के समय ऐसी घोर प्रशासनिक विफलता, लापरवाही और बुनियादी ढांचे की कमी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। जब व्यवस्था सो रही थी, तब हमारे NSUI के साथियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे से लोगों को बाहर निकाला। शर्मनाक बात यह है कि मदद करने वाले इन छात्रों को पुलिस ने खदेड़ने का काम किया। राहत एवं बचाव कार्यों में मदद कर रहे युवा साथियों को रोकने की बजाय प्रशासन को सभी के सहयोग से जल्द से जल्द राहत पहुंचाने पर ध्यान देना चाहिए। 📍सत्य निकेतन, DU साउथ कैंपस के पास... VINOD JAKHAR NSUI अविनाश यादव Congress Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind
Deepender Singh Hooda39,246 görüntüleme • 16 gün önce

Vote Support & Elect NSUI panel in #DUSU elections. आप सभी दिल्ली विश्वविद्यालय के साथियों से अपील है कि आगामी DUSU चुनावों में NSUI के उम्मीदवारों का समर्थन करें। NSUI पैनल मतदान संख्या 6-4-1-2 है। 6️⃣ विजय शंकर मीणा (अध्यक्ष) 4️⃣ वीर चतरथ (उपाध्यक्ष) 1️⃣ नम्रता चौधरी (सचिव) 2️⃣ गोपाल चौधरी (संयुक्त सचिव)
Deepender Singh Hooda15,984 görüntüleme • 6 gün önce

आज दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्षा और लोकसभा सांसद Supriya Sule जी की सुपुत्री के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होकर नव-दंपत्ति को सुखी, समृद्ध व सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं एवं परिजनों से मिलकर उन्हें बधाई दी।
Deepender Singh Hooda95,390 görüntüleme • 1 ay önce

Justice for Hardik Rathee! हार्दिक राठी को न्याय दो! ✊✊ #IStandwithHardik
Deepender Singh Hooda598,104 görüntüleme • 9 ay önce

यह रेस्क्यू का समय है, राजनीति का नहीं, लेकिन जवाबदेही तय हो। सरकार तुरंत फंसे और सुरक्षित छात्रों की आधिकारिक लिस्ट जारी करे। कोई 40 तो कोई 50 बता रहा है लेकिन मलबे से अब तक केवल 11 ही निकाले गए हैं। दिल्ली के 7 और NCR के 15 BJP सांसद आज इस हादसे के बाद कहां हैं? घर 5 मिनट दूर होने के बावजूद वे अपनी जवाबदेही से भाग रहे हैं। लेकिन दुख की इस घड़ी में, मैं विपक्ष के सांसद के रूप में सुबह से छात्रों के साथ हूँ। DU में 10 साल से नया हॉस्टल नहीं बना, इसीलिए बच्चे असुरक्षित PGs में रहने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री जी SRCC आकर छात्रों को सिर्फ सपने दिखाते हैं, लेकिन आज उन्हें यह दर्दनाक हकीकत भी समझनी चाहिए। मुख्यमंत्री भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। हमारी बस यही प्रार्थना है कि मलबे में फंसे सभी बच्चे जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकलें। 📍सत्य निकेतन, DU साउथ कैंपस हादसे के बाद छात्रों के हक और सुरक्षा की लड़ाई में NSUI के साथियों के साथ धरने पर... Rahul Gandhi Kanhaiya Kumar Anshul Trivedi VINOD JAKHAR NSUI Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind
Deepender Singh Hooda34,399 görüntüleme • 15 gün önce

कांग्रेस ने 4 साल में 82 किलोमीटर मेट्रो (गुड़गांव, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बहादुरगढ़) बनाई, क्योंकि 2010 में दिल्ली से बाहर मेट्रो आई थी। हमारा सपना रोहतक तक मेट्रो लाने का था और हमने सांपला तक इसका प्रस्ताव भी तैयार करवा दिया था। लेकिन, 12.5 साल बीतने के बाद भी केंद्र व प्रदेश की BJP सरकार हरियाणा में मेट्रो का एक भी नया खंभा नहीं लगा पाई है और बातें बुलेट ट्रेन की करती है। बीजेपी यानी बहुत झूठे प्रचार की पार्टी। 12.5 साल में इन्होंने सिर्फ अपना एजेंडा व झूठ चलाया है। लेकिन आज देश का युवा सड़कों, चौराहों और जंतर-मंतर पर आकर इनके झूठे प्रचार के पर्चे फाड़ने का काम कर रहा है।
Deepender Singh Hooda17,786 görüntüleme • 9 gün önce

जब सड़कों पर जुल्म की लाठियां बरस रही हों तो संसद खामोश नहीं रह सकती। आज जब मैंने संसद में अपने साथी सांसदों के साथ छात्रों की आवाज उठाई तो नियमों का हवाला देकर टीवी स्क्रीन से बाहर कर दिया गया। लोकतंत्र में देश के युवाओ की ‘लोक-आवाज’ हम देश की लोकसभा में नहीं तो और कहाँ उठाएँ?
Deepender Singh Hooda85,590 görüntüleme • 2 ay önce

दोनों वीडियो देख अंतर बताईए - नियम तो वही है फिर या तो इन 6 वर्षों में सरकार की नीयत बदल गई या फिर इन वर्षों में बड़ी तेजी से संसदीय परंपराओं में गिरावट आ गई… लोकसभा अध्यक्ष महोदय का ही पुराना वीडियो गवाही दे रहा है कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का दायरा असीमित है।
Deepender Singh Hooda268,183 görüntüleme • 7 ay önce

नगर निगम फरीदाबाद के एक वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षण अभियंता(SE) का कथित वायरल ऑडियो अत्यंत निंदनीय है, जिसमें बिहार-झारखंड के करोड़ों मेहनतकश नागरिकों के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यह देश के हर नागरिक के स्वाभिमान पर चोट है। देश और प्रदेश के विकास में बिहार-झारखंड समेत देश के कोने-कोने से आए हमारे भाइयों-बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी अगर क्षेत्रीय पहचान को जोड़कर नफरत फैलाए, तो यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार से मांग है कि संबंधित अधिकारी को तुरंत निलंबित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सख्त कानूनी कार्रवाई हो और अधिकारी समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
Deepender Singh Hooda29,770 görüntüleme • 24 gün önce