
Deepender Singh Hooda
@DeependerSHooda • 589,177 subscribers
हरियाणा का बेटा । रोहतक सांसद । सदस्य, कांग्रेस कार्यसमिति Member of Parliament (5th Term)
Shorts
Videos

आज रोहतक मे हमारे घर के प्रदर्शन में खेड़े हो कर, घर की तरफ़ इशारा कर के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन जी बोल रहे है की हम कोरोना में घर पर थे…🤨🤨 खैर आज हमारे रोहतक डी-पार्क निवास स्थान के आगे भाजपा अध्यक्ष द्वारा प्रदर्शन रखे जाना दिल्ली रामलीला मैदान की हमारी रैली की सफलता का एक पैमाना है।
Deepender Singh Hooda189,341 次观看 • 6 天前

आज की रैली की अपार सफलता का थोड़ा क्रेडिट मैं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी को भी देना चाहूँगा हूँ जिन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ आज रोहतक में नेता प्रतिपक्ष चौ. Bhupinder Singh Hooda जी और मेरे निवास स्थान के बाहर यह सोचकर प्रदर्शन किया कि शायद रामलीला मैदान की रैली में लोगों की संख्या कम हो जाएगी। लेकिन इससे हमारी रैली में लोगों की संख्या और जोश दोनों दोगुने हो गए। आभार।
Deepender Singh Hooda31,051 次观看 • 6 天前

मेडल हरियाणा देता है, खेल गुजरात मे क्यों? आज संसद परिसर में कॉमनवेल्थ खेल 2030 के लिए हरियाणा को मेजबान या सह-मेजबान राज्य बनाने की मांग को लेकर हरियाणा के साथी सांसदों - सांसद जयप्रकाश जेपी जी, सांसद Varun Chaudhry जी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी जी और सांसद कर्मबीर बौद्ध जी के साथ प्रदर्शन किया।
Deepender Singh Hooda430,064 次观看 • 3 个月前

मुख्यमंत्री जी गुरुग्राम आते हैं तो काले झंडे देखकर तुरंत भड़क जाते हैं। लेकिन शहर की बदहाल ड्रेनेज, जलभराव, टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम और कचरे के ढेर देखकर उन्हें बिल्कुल भी गुस्सा नहीं आता। मिलेनियम सिटी में जरा सी बारिश होते ही मरीन सिटी बन जाता है। पानी में तैरती बस और कारें, घंटों जाम में फंसे लोग इस बात की गवाही हैं कि गुरुग्राम में भाजपा के तीनों ईंजन फेल हो चुके हैं और भाजपा सरकार धक्का स्टार्ट गाड़ी बनकर रह गई है।
Deepender Singh Hooda190,405 次观看 • 2 个月前

मेरे पास पूरे हरियाणा से फोन आ रहे हैं कि कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के साथियों को पुलिस-प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री और DGP से एक ही बात कहूँगा कि या तो हमारे सभी साथियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए, नहीं तो जो कुरुक्षेत्र में 'ट्रेलर' देखा था, वैसा ही प्रदर्शन अब पूरे हरियाणा में देखने को मिलेगा।
Deepender Singh Hooda247,157 次观看 • 3 个月前

कल 1 नवंबर को हरियाणा के रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी ने मेरे घर के सामने मार्च और प्रदर्शन रखा है। मैं उनका स्वागत करता हूँ। रामलीला मैदान की महारैली में सबसे ज्यादा लोग हरियाणा से ही आएंगे तो भाजपा और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगता है कि मेरे निवास स्थान के आगे प्रदर्शन करने से कल की रैली में भीड़ कम होगी। उनका प्रदर्शन हमारे लिए एक कॉम्प्लिमेंट है, अब रैली में पहले से डेढ़ गुना ज्यादा लोग पहुंचेंगे। Haryana Congress Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind
Deepender Singh Hooda19,706 次观看 • 7 天前

रामलीला मैदान की रैली की ऐतिहासिक सफलता के प्रमाण खुद BJP दे रही है। पहला - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उसी दिन दिल्ली छोड़कर रोहतक में हमारे घर के सामने डी-पार्क में प्रदर्शन करना पड़ा। दूसरा - हमारी सिर्फ एक रैली के काउंटर में BJP को पूरे देश में रैलियां और प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। भाजपा खुद अपने प्रदर्शन का नाम 'लोकतंत्र बचाओ' रख रही है। यानी वो भी मान रही है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। यही बात हम लगातार कह रहे हैं। सोचिए, हमारी एक रैली कितनी विशाल रही होगी कि इसके मुकाबले में BJP को हर प्रदेश में कई-कई प्रोग्राम करने पड़ रहे हैं। यह हमारी रैली की सफलता का बहुत बड़ा पैमाना है। 📍लाडवा में Haryana Congress Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind
Deepender Singh Hooda13,077 次观看 • 4 天前

गुड़गांव - गुरुग्राम भईया वास्ते गुना हुइयाँ! कांग्रेस के समय जो गुड़गांव 'Home to Global Fortune 500 Companies' के रूप में जाना जाता था, आज वो 'Work from Home City' बनकर रह गया है। आज दिल्ली में प्रेसवार्ता... Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind Bhupinder Singh Hooda Rao Narender Singh Haryana Congress
Deepender Singh Hooda149,039 次观看 • 2 个月前

रोहतक में कांग्रेस कार्यालय, अंबेडकर चौक के सामने BJP को प्रदर्शन के लिए बड़ा टेंट लगाने की अनुमति देने पर मेरी प्रशासन और BJP दोनों को चेतावनी है कि प्रशासन या तो किसी को अनुमति न दें, या फिर सभी पार्टियों को दे। अगर ऐसा न हुआ तो फिर BJP मुख्यालय के ठीक सामने अगली रैली ठोंकी जाएगी। प्रजातंत्र में सभी को बराबर का अधिकार है। Haryana Congress Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind
Deepender Singh Hooda36,955 次观看 • 19 天前

हमारी जींद की मनीषा भनवाला ने आज बहुत बड़ा इतिहास रच दिया। कजाकिस्तान में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इस स्वर्ण 🥇 के साथ विश्व चैंपियन बनने वाली आज तक के इतिहास में भारत की पहली महिला पहलवान! इसके अलवा पुरुषों में सिर्फ सुशील कुमार ने यह गौरव हासिल किया था। शाबास मनीषा 🇮🇳 Manisha, World Wrestling Champion! 💪
Deepender Singh Hooda17,255 次观看 • 8 天前

साथियों चलो दिल्ली, पहुंचो दिल्ली... चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत के खिलाफ हमारे नेता श्री Rahul Gandhi जी के नेतृत्व में जारी संघर्ष में शामिल होने के लिए आप सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में कल यानी 12 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचे। वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ! Haryana Congress Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind
Deepender Singh Hooda44,421 次观看 • 27 天前

वोट चोर, गद्दी छोड़! आज चंडीगढ़ में चुनावी धांधली, वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का घेराव... Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra K C Venugopal Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind Rao Narender Singh Congress Haryana Congress
Deepender Singh Hooda56,575 次观看 • 1 个月前

पिछले दो दिन से मैं देख रहा हूँ कि मेरे बयान को घुमा-फिराकर लोगों के सामने पेश किया जा रहा है। और मेरे बयान में एक ऐसा भी अंग्रेजी का शब्द डाला जा रहा है, जो मैंने बोला ही नहीं, न ही मेरा दूर-दूर तक ऐसा कोई मतलब था। मेरी कोई भी मंशा किसी हमारे भाई को ठेस पहुँचाने की नहीं थी। सिख समाज के हमारे भाईयों को तो ठेस पहुँचाने की मैं सोच भी नहीं सकता। ना मेरी कभी कोई भावना ऐसी थी। लेकिन फिर भी सिख समाज हमारा अपना परिवार है। अगर किसी भाई की भावनाओं को ठेस लगी है तो मैं आपका भाई हूँ, मैं खेद प्रकट करता हूँ। मेरी मंशा, मेरा मकसद किसी का दिल दुखी करना नहीं था। सिख समाज हमारे देश का गौरवशाली समाज है और मुझे गर्व है ऐसे समाज पर, जिन्होंने हम सबके लिए जो कुर्बानियां दीं, उसको हम कभी भूल नहीं सकते। आज भी देश की सीमाओं की रक्षा हो, चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो, सिख कौम ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, उस पर हमें गौरव है और हमारा सिख समाज के साथ एक परिवार जैसा रिश्ता है। कभी भी ज़रूरत हुई तो छोटे-बड़े भाईयों की तरह आपस में हम हमेशा साथ खड़े रहे, ऐसा हमारा रिश्ता है। जब 1908 में पंजाब में 'पगड़ी संभाल जट्टा' आंदोलन था, तो शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के चाचा सरदार अजीत सिंह जी के साथ मेरे खुद के परदादा चौधरी मातूराम जी को काले पानी की सजा हुई थी और तब से लेकर जब किसान आंदोलन हुआ, जब पंजाब से हमारे किसान भाई आए, तो सबसे पहले उनके साथ मैं स्वयं पहुँचा। हमेशा हर संघर्ष में हम साथ रहे हैं। और 84 में जो हुआ, सिख समाज के न्याय की उस लड़ाई में भी हम उनके साथ हैं। उनको न्याय मिलना चाहिए, कोई दोषी नहीं बचना चाहिए। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
Deepender Singh Hooda93,302 次观看 • 2 个月前