ThePoliTechs's banner
ThePoliTechs's profile picture

ThePoliTechs

@ForSuraaj10,928 subscribers

An अवर्ण graduated from BIT मिश्रा |Data Analyst |Loves Probability |JSP Supporter|Only वक्ता, Not प्रवक्ता। Luck grows in proportion to your karma & hard work

Shorts

बांकीपुर उपचुनाव का नतीजा यह बता देगा कि बिहार में अब कुत्ते को रोटी और बिल्ली को मुफ्त दूध नहीं मिलेगा। अब बिहार में जन सुराज का ही इक्का चलेगा।

बांकीपुर उपचुनाव का नतीजा यह बता देगा कि बिहार में अब कुत्ते को रोटी और बिल्ली को मुफ्त दूध नहीं मिलेगा। अब बिहार में जन सुराज का ही इक्का चलेगा।

12,166 Aufrufe

सम्राट चौधरी ने यह कहा था कि कोई हमारी पुलिस पर बंदूक तानने की हिम्मत कैसे कर सकता है। — प्रशांत किशोर

सम्राट चौधरी ने यह कहा था कि कोई हमारी पुलिस पर बंदूक तानने की हिम्मत कैसे कर सकता है। — प्रशांत किशोर

11,366 Aufrufe

Videos

ForSuraaj's profile picture

यह वीडियो देखकर मज़ा आ गया। बाबा ने भाजपा की जमकर खबर ली है। वीडियो थोड़ा लंबा है, लेकिन समय निकालकर इसे ज़रूर देखें। इस वीडियो की कुछ प्रमुख बातें: > बाबा कहना है कि प्रशांत किशोर में बिहार को आगे ले जाने का साहस, दृष्टि और करिश्मा है। > उनका का कहना है कि वह भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को वोट नहीं देना चाहते, क्योंकि वह लगातार दो मिनट तक ठीक से अपनी बात भी नहीं रख पाते। ऐसे व्यक्ति विधानसभा में जनता की आवाज़ कैसे उठाएंगे? > बाबा को विश्व राजनीति और भू-राजनीति की भी अच्छी समझ है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और इज़रायल के प्रभाव में काम करते हैं। > उनका कहना है कि नेता जनता के सेवक होते हैं, लेकिन आज नेताओं ने जनता को ही अपना सेवक बना लिया है। > बाबा का आरोप है कि भाजपा हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन की राजनीति करके हिंदू वोटों को एकजुट करने की कोशिश करती है। > उन्होंने सरकार की अत्यधिक कर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। > बाबा का मानना है कि देश की मौजूदा स्थिति के लिए “गुजराती गैंग” जिम्मेदार है। बाबा कभी भाजपा के कट्टर समर्थक हुआ करते थे, लेकिन अब भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के कारण उनका समर्थन नहीं करते।

ThePoliTechs

10,403 Aufrufe • vor 28 Tagen

ForSuraaj's profile picture

प्रशांत किशोर का उन लोगों को जवाब, जो पटना और बिहार में विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं: 1. पहले पटना शाम 6 बजे तक लगभग बंद हो जाता था, अब 10 बजे तक खुला रहता है। कुछ लोग इसे ही विकास मानते हैं। उनका तर्क है कि अब 6 बजे के बाद घर से निकलो तो कोई गोली नहीं मार देगा। 😀 ऐसे लोगों को एक बार बेंगलुरु जाकर रात 10 बजे का ट्रैफिक देखना चाहिए। 😀 2. लोग कहते हैं कि पटना एयरपोर्ट कितना विकसित हो गया है। सच यह है कि जब बना था तब पटना एयरपोर्ट बेंगलुरु के किसी बस स्टैंड जैसा लगता था, और आज यह बेंगलुरु में बने एसएमवीटी रेलवे स्टेशन जैसा ही दिखाई देता है। 3. कुछ लोग सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या को बिहार के विकास का प्रमाण बताते हैं। लेकिन एक तथ्य जान लीजिए, देश में औसतन लगभग 8% लोगों के पास निजी वाहन हैं, जबकि बिहार में यह संख्या केवल 2% है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में यह आंकड़ा 25% से भी अधिक है। सोचिए, जब सिर्फ 2% लोगों के पास वाहन होने पर पटना और बिहार के अन्य शहरों में ट्रैफिक की यह हालत है, तो अगर यह संख्या राष्ट्रीय औसत तक पहुंच जाए तो क्या होगा? असल समस्या यह है कि यहाँ के नेताओं ने हमें कुएँ का मेंढक बना दिया है। हमारी सोच इतनी सीमित कर दी गई है कि शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकल पाना ही हमें विकास लगने लगा है। मेरे दोस्त, देश और दुनिया बहुत आगे निकल चुकी हैं। हम बहुत पीछे छूट गए हैं, अब जागने का समय आ गया है । जागो बिहार, जागो!

ThePoliTechs

23,333 Aufrufe • vor 2 Monaten