
Gajendra Singh Khimsar
@GajendraKhimsar • 25,062 subscribers
कैबिनेट मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय, राजस्थान सरकार || विधायक, लोहावट || भारतीय जनता पार्टी #BJP4India #BJP4Rajasthan
Shorts
Videos

असहनीय अपमान! राजस्थान और भारत का इतिहास कलंकित करने का दुस्साहस! महावीर राणा सांगा—वह पराक्रमी सम्राट जिन्होंने एक हाथ, एक आँख खोई, 80 घाव सहे, फिर भी आखिरी सांस तक रणभूमि में डटे रहे। उनकी शौर्यगाथा इतनी प्रचंड थी कि स्वयं बाबर ने स्वीकार किया—"राणा सांगा अपनी बहादुरी और तलवार के बल पर बहुत बड़े हो गए थे!" और अब देखिए! समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन उन्हीं महायोद्धा को ‘गद्दार’ कहने का पाप कर रहे हैं! यह केवल एक योद्धा का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राजस्थान, भारत और हिंदू वीरता का अपमान है! यह कोई अकेली घटना नहीं है—ये वही मानसिकता है जो बार-बार हमारी संस्कृति, इतिहास और वीरों को लांछित करने का दुस्साहस करती है। कब तक योद्धाओं का अपमान किया जाएगा? कब तक राजनीति के नाम पर हमारे महापुरुषों का अपमान सहा जाएगा? सपा को इस घिनौने अपराध के लिए पूरे राष्ट्र से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी होगी। वरना राष्ट्रभक्त जनता इस कृत्य का ऐसा उत्तर देगी कि आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी!
Gajendra Singh Khimsar46,663 次观看 • 1 年前

अरावली को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर तथ्य आधारित स्पष्टता। इस वीडियो में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी अरावली से जुड़ी वास्तविक स्थिति को साफ़ शब्दों में समझा रहे हैं और फैलाए जा रहे मिथकों को तोड़ रहे हैं। अरावली खतरे में नहीं है। सरकार का हर कदम संरक्षण के लिए है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश भी पर्यावरण सुरक्षा के पक्ष में हैं। निवेदन है पहले पूरा विषय पढ़ें, समझें और फिर कोई राय बनाएं। अधूरी जानकारी और भावनात्मक नैरेटिव के जाल में न पड़ें। #AravalliIsSafe
Gajendra Singh Khimsar26,608 次观看 • 8 个月前

दूरस्थ क्षेत्रों में भी पहुंचेगी अब चिकित्सा सुविधाएँ, आइए हम सब मिलकर आयुष्मान राजस्थान बनाएं। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार इस वित्तीय वर्ष में 50000 से ज्यादा विभिन्न चिकित्सा संबंधी पदों पर भर्ती हेतु प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में जरूरत वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से रिक्त पदों की भर्ती सुनिश्चित की जा रही है..... ये भर्तियां नेत्र सहायक, दंत चिकित्सक, ईसीजी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट, एएनएम, नर्सिंग ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर्स के रूप में होंगी।
Gajendra Singh Khimsar15,401 次观看 • 2 年前
没有更多内容可加载