
Hemant Soren
@HemantSorenJMM • 1,202,476 subscribers
Chief Minister, Jharkhand | President - JMM | Disciple of Birsa Munda, Sidho-Kanhu & Baba Sahab, Marang Gomke
Shorts
Videos

छात्रों की बात - छात्रों के साथ मैंने पहले भी कहा है कि मैं और हमारी सरकार झारखंड सहित पूरे देश में छात्रों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रांची में मेरे युवा साथियों के साथ-साथ, राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले युवाओं और छात्रों के सुझाव भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सरकार सभी जिलों के छात्र-छात्राओं की राय और सुझाव प्राप्त करेगी, ताकि समाधान व्यापक और समावेशी हो। हम शीघ्र ही राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्रित कर, समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधारों और सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
Hemant Soren221,361 次观看 • 9 天前

माननीय विधानसभा में मीडिया बंधुओं से बातचीत... मेरे युवा साथियों की चिंताएँ हमारे लिए अत्यंत गंभीर विषय हैं। पेपर लीक का विषय केवल झारखंड का नहीं है, बल्कि देश के अनेक राज्यों के युवाओं के सामने यह एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या बन चुका है। हमारी सरकार इस मामले पर पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। संबंधित एजेंसियाँ दिन-रात जांच कर रही हैं और दोषियों को जेल भी भेजा रहा है। लेकिन हमारा उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि मेरे युवा साथियों को concrete solution देना है। झारखंड सरकार के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले रहते हैं। जिन छात्रों या अभ्यर्थियों की कोई भी मांग या सुझाव है, वे अपनी बात राज्य सरकार के समक्ष रख सकते हैं। मेरे युवा साथियों की प्रत्येक बात को पूरी गंभीरता से सुना जाएगा।
Hemant Soren131,388 次观看 • 11 天前

आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय- 📌 मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर मिलेगी 2500 रुपया 📌 राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा 📌 केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी 📌 राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर काम करेगी राज्य सरकार 📌 असम में वर्षों से रह रहे झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों की स्थिति की जानकारी सर्वदलीय और पदाधिकारियों की टीम द्वारा ली जाएगी।
Hemant Soren275,173 次观看 • 1 年前

आज कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान गढ़वा स्थित किसान पाठशाला की प्रगति की जानकारी ली। राज्य में किसान पाठशालाओं की शुरुआत का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक सलाह, उन्नत खेती की विधियां और बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकें। राज्य की कुछ किसान पाठशालाएं ठीक काम कर रही हैं, वहीं कुछ पाठशालाओं को अभी और कई सुधार करने की आवश्यकता है। विभाग को निर्देश दिया है कि सभी किसान पाठशालाओं को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं रिजल्ट ओरिएंटेड बनाएं, ताकि प्रत्येक किसान तक गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी पहुंच सके।
Hemant Soren19,736 次观看 • 1 个月前