
Jagat Prakash Nadda
@JPNadda • 3,851,318 subscribers
Union Minister of Health and Family Welfare | Union Minister of Chemicals and Fertilizers
Shorts
Videos

राहुल गांधी संसद में और देश के नरेटिव में हर दिन अपना गोलपोस्ट चेंज कर रहे हैं। उनका उद्देश्य संवाद करना नहीं है, बल्कि अराजकता फैलाना है। उनका कोई भी इरादा हाउस को न चलने देने का है, वह नहीं चाहते कि हाउस चले। और इसलिए पिछले 15 दिनों से वो हाउस को, सदन को बाधित कर रहे हैं। राहुल गांधी चर्चा से मत भागना, सदन के अंदर हम हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं और आपको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनको झारखंड में छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है क्या? डबल स्टैंडर्ड राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अपनाती है, उनका कोई इरादा नहीं है सदन ठीक ढंग से चले। इसमें अराजकता पैदा करना, नकारात्मक राजनीति लाना, गैर-जिम्मेदाराना विपक्ष की भूमिका निभाना, यही वो करते रहे हैं। #राहुल_भागना_नहीं
Jagat Prakash Nadda64,465 views • 13 days ago

राज्यसभा में हम ‘Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Act, 2026’ लेकर आए हैं। 55 साल पहले 1971 में राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानून में राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज और संविधान को शामिल किया गया, लेकिन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को इसमें स्थान नहीं मिला। अब इस संशोधन के बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राष्ट्रध्वज और संविधान इन सभी के अपमान को दंडनीय बनाया गया है। ये सभी हमारे राष्ट्र के गौरव और भारत की शान हैं। #HarGharTiranga
Jagat Prakash Nadda39,819 views • 14 days ago

दुनिया के इन संकटों का प्रभाव हर किसी पर हुआ, हम भी अछूते नहीं हैं। आज भी हम मेरे देश के किसानों को वो बोझ सहने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं। सरकार अपने कंधों पर वो बोझ उठा रहा है। और दुनिया से जो 3,000 रुपये में यूरिया का बोरा हमें मिलता है, वो हमारे किसानों को हम सिर्फ 300 रुपये में दे पा रहे हैं। डीएपी, आज दुनिया के बाजार में 5 हजार तक पहुंच चुका है। लेकिन मेरे देश के किसानों को दिक्कत ना हो, इसलिए 1,350 रुपये में आज भी डीएपी देने का काम हम कर रहे हैं। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी। #IndiaIndependenceDay
Jagat Prakash Nadda19,069 views • 8 days ago

‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इससे करोड़ों परिवारों को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। आयुष्मान कार्ड के कारण इलाज और ऑपरेशन पर खर्च होने वाले 2 लाख करोड़ रुपये मेरे परिवारों के बचे हैं। इसका लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों परिवारों को मिला है। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी। #IndiaIndependenceDay #AyushmanBharat
Jagat Prakash Nadda17,392 views • 8 days ago

सपने नहीं हक़ीक़त बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक दशक के प्रयासों को चिन्हित करता हुआ एक सुंदर वीडियो गीत, जो उनके नेतृत्व, कार्यशैली, और अनवरत प्रयासों को बहुत प्रेरणापूर्ण तरीके से प्रस्तुत करता है। ऐसे प्रयास जिनसे करोड़ों भारतीयों के सपने हकीकत में बुने जा रहे हैं। आइये, भाजपा के इस नये कैंपेन को इस गीत के माध्यम से, हम सभी इन प्रयासों की कड़ी को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
Jagat Prakash Nadda1,044,548 views • 2 years ago

Heartiest congratulations to Skyroot Aerospace on the successful launch of Vikram-1 from Sriharikota. Skyroot Aerospace has become the first Indian private company to place an orbital rocket into space. This marks a significant leap for India's space industry and makes India the third country in the world to achieve private orbital launch capability. Under the visionary leadership of Hon'ble PM Shri Narendra Modi Ji, India is scripting a new chapter in space exploration and has taken a giant leap towards becoming a global leader in space technology. The nation is rapidly progressing from an #AatmanirbharBharat towards the vision of a #ViksitBharat .
Jagat Prakash Nadda50,547 views • 1 month ago

देश के नौजवानों के सामने नशा एक बड़ा संकट बनता जा रहा है। 'नशा मुक्त भारत' हम सबका सामूहिक दायित्व है। ‘माई भारत’ के वॉलंटियर्स, एनजीओ, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और आध्यात्मिक संस्थाओं ने मिलकर 100 सप्ताह का नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया है। आइए, हर परिवार इस अभियान से जुड़े और नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दे। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी। #IndiaIndependenceDay
Jagat Prakash Nadda12,991 views • 8 days ago

आज योग ने पूरी दुनिया को भारत के साथ जोड़ के रखा हुआ है। योग दुनिया के लिए एक ऊर्जा बनता जा रहा है। भारत के लिए विश्वास का बड़ा कारण बनता जा रहा है। जिस भारत के पास आस्था के केंद्र हो, जिस भारत के पास आयुर्वेद हो, जिस प्रकार से भारत के पास होलिस्टिक हेल्थकेयर की व्यवस्था हो, 'हील इन इंडिया' का मूवमेंट हो, हम दुनिया के अंदर हमारे सामर्थ्य को लेकर के जा सकते हैं। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी। #IndiaIndependenceDay
Jagat Prakash Nadda11,908 views • 8 days ago

फार्मा की दिशा में हमने बहुत काम किया है। लेकिन समय की मांग है कि दुनिया की पांच बड़ी फार्मा कंपनियों में भारत की भी एक-दो फार्मा कंपनियों का नाम गूंजना चाहिए। भारत को उसमें अपना स्थान बनाना चाहिए। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी। #IndiaIndependenceDay
Jagat Prakash Nadda11,661 views • 8 days ago

संसद में विपक्ष की भूमिका पूरी तरह से नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका एकमात्र उद्देश्य सदन की कार्यवाही को बाधित करना है। विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए सदैव तैयार है। सदन में जब-जब जिस विषय पर चर्चा हुई है, उस पर विपक्ष ने मुंह की खाई है। उनको मुंहतोड़ जवाब मिला है। मैं विपक्ष की भूमिका की तीव्र भर्त्सना और निंदा करता हूँ।
Jagat Prakash Nadda27,178 views • 24 days ago

बतौर स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मुझे ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हरियाणा में जल्द ही रेवाड़ी में ₹1100 करोड़ लागत से AIIMS की सौगात दी है। साथ ही देश का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर झज्जर में है। 7 नए मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक यहां दिए गए हैं। राज्य में मोदी सरकार ने विकास की गंगा बहाई है।
Jagat Prakash Nadda43,349 views • 1 month ago

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में गुलामी की विरासत से बाहर निकलकर भारत के आत्मसम्मान और भारतीयकरण की यात्रा आगे बढ़ी है। राजपथ से कर्तव्य पथ, मुगल गार्डन से अमृत उद्यान और इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, ये बदलाव नए भारत की पहचान और विरासत के सम्मान को दर्शाते हैं। #HarGharTiranga
Jagat Prakash Nadda13,258 views • 14 days ago

Ten years ago, India had 387 medical colleges and 51,000 UG seats; today, there are 820 colleges with 1.26 lakh UG seats. PG seats have increased from 31,000 to 85,000. The goal is to add 75,000 more UG and PG seats in five years, with 28,000 already achieved in the last two years.
Jagat Prakash Nadda72,719 views • 3 months ago

कांग्रेस पार्टी 58 साल से तमिलनाडु में चुनाव नहीं जीत पा रही, दिल्ली में 12 साल से सरकार में नहीं है। पश्चिम बंगाल में 48 साल से सरकार में नहीं है। बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 35 साल से कांग्रेस की सरकार नहीं है। झारखंड में कांग्रेस की सरकार कभी नहीं रही। उड़ीसा में 25 साल से सरकार में नहीं है और केरल में 11 साल से सरकार में नहीं है। कांग्रेस नेताओं को समझना होगा कि चुनाव आयोग पर नहीं, बल्कि अपनी कार्यशैली पर मंथन करने की जरूरत है।
Jagat Prakash Nadda138,718 views • 8 months ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो रोना रोते हैं कि हमें पैसे नहीं मिल रहे, हमें पैसे नहीं मिल रहे, मैं इनकी तस्वीर आपको बताना चाहता हूँ। 2021-22 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत हिमाचल को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹360 करोड़ दिए गए। 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने थे, लेकिन 2025-26 में योजना समाप्त होने जा रही है और हिमाचल में एक भी क्रिटिकल केयर यूनिट नहीं बना। यह खर्च ही नहीं कर पाए, अब यह पैसा वापस जाएगा। यही इनकी कार्यप्रणाली है। #12YearsOfSeva
Jagat Prakash Nadda46,553 views • 2 months ago

Bharat Lands a Golden Punch! My heartfelt congratulations to Sakshi Chaudhary on clinching the Gold Medal in the Women’s 51kg Boxing category at the Glasgow Commonwealth Games 2026. Stepping into the ring and winning gold is the ultimate reward for your immense hard work, unwavering determination, and relentless dedication. Wishing you all the very best for your future endeavours. May you continue to bring more laurels to the nation. #CWG2026
Jagat Prakash Nadda16,490 views • 22 days ago

We are all proud of Naib Subedar Gulveer Singh for winning yet another medal at the Commonwealth Games and clinching the Bronze Medal in the Men's 5,000m event. His passion and resilience will inspire generations of aspiring champions. Wishing him all the very best for his future endeavours. #CWG2026
Jagat Prakash Nadda15,901 views • 21 days ago

वर्ष - 2022 में जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा था, तब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने आह्वान किया था कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल शासकीय भवनों पर नहीं बल्कि देशभर में घर - घर फहराया जाना चाहिए। आज तिरंगा यात्रा एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। #HarGharTiranga
Jagat Prakash Nadda11,106 views • 14 days ago