
Kishori Lal Sharma
@KLSharmaINC • 17,207 subscribers
Managed by the office of Shri KL Sharma . Member of Parliament, India. Committed to serve Amethi with integrity. Website https://t.co/kCjd5hHzV5
Videos

ये जीत अमेठी परिवार की जीत है। सेवा भाव, त्याग, स्नेह और समर्पण के 40 वर्षों के रिश्ते की जीत है। अमेठी और गांधी परिवार के दशकों पुराने साथ और विश्वास की जीत है। ये जीत कांग्रेस पार्टी के सभी समर्पित और निष्ठावान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जीत है। अन्याय पर न्याय की जीत है, INDIA की जीत है। ये जीत अमेठी परिवार के जन-जन को समर्पित है, अमेठी के सतत और समग्र विकास को समर्पित है। पुनः आभार - अमेठी परिवार ! #amethi #अमेठी #अमेठी_परिवार
Kishori Lal Sharma274,192 次观看 • 2 年前

सत्ता के अहंकार के आगे आस्था को झुकाया नहीं जा सकता! आज अयोध्या में जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुँचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पहले होटल परिसर में घंटों रोककर रखा गया। उसके बाद आगे बढ़ने से रोका गया और उच्च अधिकारियों से वार्ता का बहाना बनाकर समय लिया गया। अंततः दर्शन की अनुमति देने के बजाय पुलिस प्रशासन ने सभी कांग्रेसजनों को जबरन बसों में बैठाकर, अपनी गाड़ियों की घेराबंदी में, अयोध्या एयरपोर्ट पर छोड़ दिया। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाले घटनाक्रम और चढ़ावा चोरों के विरुद्ध निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार जनप्रतिनिधियों को ही अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने से क्यों रोक रही है? क्या अपनी आस्था के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करना अब अपराध हो गया है? भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह अच्छी तरह समझ ले कि सत्ता के बल पर लोगों के कदम रोके जा सकते हैं, लेकिन उनकी आस्था नहीं। प्रभु श्रीराम किसी एक दल या विचारधारा के नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की श्रद्धा और विश्वास के केंद्र हैं। उनके दर्शन करना प्रत्येक श्रद्धालु का संवैधानिक और नैतिक अधिकार है। आज हमें रोका गया है, लेकिन हमारी आस्था और संकल्प को नहीं रोका जा सकता। हम पुनः अयोध्या आएँगे और प्रभु श्रीरामलला के दर्शन अवश्य करेंगे। सत्ता का दायित्व अधिकारों की रक्षा करना है, उन्हें कुचलना नहीं। सरकार को राजनीतिक दुर्भावना छोड़कर रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
Kishori Lal Sharma10,983 次观看 • 25 天前

जन सेवा, त्याग, स्नेह, विश्वास और समर्पण का ये दशकों पुराना रिश्ता स्व. राजीव गांधी जी, आदरणीय सोनिया गांधी जी, आदरणीय Rahul Gandhi जी, आदरणीय Priyanka Gandhi Vadra जी एवं अमेठी को एक धागे में पिरोता है। देश में जनसरोकार के सिद्धांत की राजनीति करने वाली, महिलाओं, किसानों, ग़रीबों, पिछड़ों आदिवासियों, दलितों और युवाओं के हितों की प्रबल समर्थक Congress एक बार फिर देश की राजनीति की दिशा बदलने जा रही है जिसमें विकास और पूर्ण विश्वास के साथ अमेठी परिवार अपनी निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार है। #अमेठी #amethi
Kishori Lal Sharma53,714 次观看 • 2 年前

स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा अमेठी परिवार ! अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कैंसर विभाग एवं मेडो सखी कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए हर्ष की अनुभूति हुई। भारत में कैंसर रोगियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक साल 2025 में कैंसर के 15 लाख 70 हजार नये मामले आ सकते हैं। अमेठी और उसके अगल बगल के जिलों में कैंसर के लिए कोई अस्पताल नहीं था। जिसके चलते स्थानीय लोगों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब कैंसर का इलाज सुलभ होगा। वहीं मेडो सखी कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के प्रतिनिधि गावों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के प्रति जागरूक करेंगे और स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराएंगे। इस सुअवसर पर विशिष्ट अतिथि किरण बाला शर्मा जी, अस्पताल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू जी, सीओओ अवधेश शर्मा जी, सीएफओ एसके जैन जी, कैंसर विशेषज्ञ डॉ विनीत नाकरा जी, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुपुत्री दिव्या शर्मा व अंजलि शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व महिलाएं मौजूद रहीं।
Kishori Lal Sharma37,059 次观看 • 1 年前

आज लोकसभा में अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर की दो बहुप्रतीक्षित रेलवे परियोजनाओं का मुद्दा उठाया, जिनका शिलान्यास 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान परम आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी और हमारे नेता, जन नायक श्री Rahul Gandhi जी द्वारा किया गया था। 1️⃣ रायबरेली से महाराजगंज होते हुए अहोरवा भवानी सिद्ध पीठ और अकबरगंज तक की रेलवे लाइन – अहोरवा भवानी सिद्ध पीठ का पवित्र स्थल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। इस रेल लाइन के बनने से माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। 2️⃣ ऊंचाहार से अमेठी होते हुए सुल्तानपुर-शाहगंज रेलवे लाइन – क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बिजेथुआ महावीरन धाम से होकर गुजरती है, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक में स्थित माँ कालिकन धाम में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पद्मावत जैसी महान रचनाएं लिखने वाले सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी की मजार भी यहीं है जहां पर लोग दूर-दराज से आते हैं। और सुल्तानपुर में ही स्थित पांचों पीरन दरगाह लाखों लोगों के लिए बड़ा आस्था का केन्द्र है। यह रेलवे परियोजना न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा भी प्रदान करेगी। लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 2014 में भाजपा सरकार के आने के बाद इन दोनों परियोजनाओं का क्या हुआ, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, योजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं। आज सदन में इन रेलवे परियोजनाओं की अवस्था, प्रगति और अद्यतन स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। केंद्र सरकार को स्पष्ट करना होगा कि वर्षों से लंबित इन जनहितैषी परियोजनाओं पर अब तक क्या काम हुआ है और इन्हें पूरा करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है!
Kishori Lal Sharma20,696 次观看 • 1 年前

कुछ यादें सदैव दिल के करीब रहती हैं! अपने पैतृक शहर मालेरकोटला की यात्रा ने बचपन की मधुर स्मृतियों को फिर से जीवंत कर दिया। परिवारजनों, मित्रों और स्नेही परिचितों से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानने का अवसर मिला। अभिभावक समान वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर मन श्रद्धा से भर उठा। ये क्षण निस्संदेह मेरे जीवन के अनमोल और अविस्मरणीय पलों में शामिल हो गए हैं। मालेरकोटला के प्रतिष्ठित स्कूल एस. डी. पी. पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुँच अध्यनरत प्यारे बच्चों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। यह वही संस्थान है, जहाँ से मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, जहाँ की शिक्षा सिर्फ ज्ञान नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और आदर्शों की आधारशिला बनी। विद्यालय प्रशासन, प्रबंधन समिति और समर्पित शिक्षकों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ, जो निरंतर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मेरे लिए यह अवसर न केवल भौतिक रूप से मालेरकोटला लौटने की नहीं, बल्कि यह एक भावनात्मक पुनर्मिलन भी थी—अपनी जड़ों से, अपनी पहचान से और उन अनमोल मूल्यों से, जो जीवन का आधार हैं।
Kishori Lal Sharma12,831 次观看 • 1 年前
没有更多内容可加载