
काश/if Kakvi
@KashifKakvi • 16,731 subscribers
Reporter since 2015 | Investigation & research | Azim Premji Fdn Fellow. @reporters_co's Investigative Fellow. Looking for perfection in imperfection.
Shorts
Videos
2:20
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

#MP #Crime एक हफ़्ते से लापता आदिवासी छात्रा का मिला कंकाल ! * मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले की B.A. फाइनल कि आदिवासी छात्रा 24 जून को सीधी शहर से घर (चुरहट) के लिए निकली पर पहुँची नहीं। परिवार चुरहट थाने में गुमशुदगी की खबर लिखवाने गया पर यह कहकर लौटा दिया गया कि सीधी (शहर) में रिपोर्ट करो। सीधी में उसकी बहन रहती है जहाँ से वह लौट रही थी। फिर 27 तारीख को सीधी में रिपोर्ट लिखी गई। 1 जुलाई को सीधी पुलिस को कोष्टा पवई (पहाड़ी) एक कंकाल मिलने कि सूचना मिली। पुलिस को उसके लड़की के होने का अंदेशा हुआ। परिवार ने उसके कपड़े और जूते से उसकी पहचान की। फ़िल्हाल पुलिस मामले कि जांच में जुटि है।
काश/if Kakvi17,169 次观看 • 2 天前

MP Court Convicted 14 in Mob Lynching Case ! मध्य प्रदेश ने सिवनी मालवा तहसील में 3 अगस्त 2022 को गो तस्करी के आरोप में अमरावती (महाराष्ट्र) निवासी नजीर अहमद को भीड़ ने पीट पीट कर मार दिया (मॉब लिंचिंग) था। घटना के चार साल बाद शुक्रवार को सिवनी मालवा की एडीजे कोर्ट ने 14 आरोपियों को दोषी पाया और सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई ! सजा सुनते ही कोर्ट परिसर में मौजूद आरोपियों के परिजनों की चीखें निकल गईं। आरोपियों को जेल ले जाने के लिए पुलिस जब वाहन में बैठा रही थी, तभी परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ परिजन पुलिस वाहन के सामने लेट गए और आरोपियों को ले जाने से रोकने लगे। पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की व झूमाझटकी की नौबत आ गई। परिजनों ने वाहन को हाथों से रोकने का भी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और सभी दोषियों को जेल रवाना किया। परिजनों का कहना था कि कुछ लोग बच्चों को बहका कर गौसेवा के उद्देश्य से ले गए थे, लेकिन यह घटना हो गई।
काश/if Kakvi182,316 次观看 • 25 天前

#Bulldozer #MP "ऊपर से बहुत प्रेशर है, स्कूल तोड़ना पड़ेगा! " मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही तहसील अंतर्गत ढाबा गांव में अब्दुल नईम ने लगभग 20 लाख रुपये खर्च करके एक स्कूल भवन बनवाया। गांव की आबादी करीब दो हजार है, जिसमें केवल चार मुस्लिम परिवार हैं। सबसे करीब स्कूल पांच किलो मीटर दूर है। चुकी बच्चों को शिक्षा की भारी कमी है, इसलिए नईम ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई। लेकिन तीन दिन पहले एक अफवाह फैलाई गई कि नईम ने "अवैध मदरसा" बनवाया है और यहां बच्चों को "अनधिकृत रूप" से शिक्षा दे रहे हैं। गाँववालों के अनुसार, एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी जांच करने आए और क्लीन चिट् देकर गए। साथ ही पंचायत से NOC लेने को भी कहा। अगले दिन पंचायत ने 11 जनवरी को नईम को नोटिस जारी कर भवन गिराने का आदेश दिया। जब नाईम पंचायत भवन गए तो कथित रूप से उनसे आवेदन न लेकर सोमवार को आने को कहा गया। नईम ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि भूमि के सारे कागजात पूरे हैं और 30 दिसंबर को स्कूल शिक्षा विभाग में संचालन अनुमति के लिए आवेदन जमा किया गया था। लेकिन भवन तोड़ने का आदेश दिया जा चुका था। जब गांव वालों ने स्कूल तोड़े जाने के नोटिस का विरोध किया, तो पंचायत ने आनन-फानन में भवन को NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। शाम को एसडीएम साहब ने नईम को बताया कि "ऊपर से बहुत प्रेशर है, स्कूल तोड़ना पड़ेगा।" गांव वालों ने कहा कि यदि कोई कानून उल्लंघन हुआ है, तो जुर्माना भरकर उसकी भरपाई की जा सकती है। भवन तोड़ने पर उनके बच्चे पढ़ नहीं पाएंगे। जब NOC के बाद भी सोमवार को भवन तोड़ने का आदेश वापिस नहीं हुआ तब गाँव वालों ने 80 किलोमीटर दूर कलेक्टर की जनता दरबार से मिलने की का प्लान बनाएं। आज (मंगलवार) को जैसे ही सैकड़ों ग्रामीण नईम के साथ बैतूल कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे, उन्हें रास्ते में पुलिस ने रोक दिया। घंटो बाद जब उन्हें छोड़ा गया और वह जनता दरबार में पहुँचे और अपनी बात रखी। तब कलेक्टर साहब ने जांच की बात कही। जब कलेक्टर साहब जांच की बात कर रहे थे इस बीच एसडीएम साहब कथित रूप से भवन तोड़ रहे थे। सर्व शिक्षा अभियान की आपको शुभकामनाएं !
काश/if Kakvi904,500 次观看 • 5 个月前

केरल की एक मुस्लिम आयुर्वेद डॉक्टर संजना एस. ए. (42) 6 माह पहले भोपाल में Phd करने आई। 15 मई को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। एक हफ़्ते के बाद ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई। हॉस्पिटल ने परिवार से ऑर्गन डोनेशन की गुजारिश की। उनकी दो बेटियां हैं, पति बंगलुरू में IT सेक्टर में मैनेजर हैं। चुकी भोपाल आने से पहले उन्होंने केरल में मरणोपरांत अंगदान करने की कथित गुजारिश की थी, उनके पति राज़ी हो गए। उस अंगदान से तीन लोगों की जान बची। उनके पति ने कहा, हमें इस से फ़र्क नहीं पड़ता है कि मरीज़ किस जात या धर्म का है। उनके बचे शरीर को केरल ले जाया गया। विदाई से पहले प्राइवेट हॉस्पिटल ने ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की और भोपाल पुलिस ने गार्ड ऑफ़ हॉनर दिया। अलविदा संजना एस. ए. एक बुझे चराग़ ने, तीन महलों को रौशन कर दिया। जय हिंदी ! Video - WhatsApp
काश/if Kakvi208,607 次观看 • 1 个月前

इंदौर में कुत्तों ने वह काम कर दिया जो कोई राजनैतिक पार्टी नहीं कर पाई। कुत्तों को खाना खिलाने के मुद्दे पर RSS कार्यकर्ता और फायर ब्रांड हिंदू भाजपा विधायक मालिनी गौर के समर्थक भीड़ गए। मारपीट में विधायक के समर्थक भारी पड़े। गुस्से में स्वयंसेवकों ने देर रात भारी संख्या में अन्नपूर्णा थाने का घेराव कर हंगामा किया। खैर, पुलिस ने दोनों की शिकायत लेकर मामला शांत कर दिया है। #Indore
काश/if Kakvi112,330 次观看 • 1 个月前

#Ujjain #Land #Express बात पिछले महीने की है, जब उज्जैन से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय की कथित कंपनी द्वारा महाकाल मंदिर की पार्किंग की जमीन खरीदने की खबर दैनिक भास्कर ने छापी या छपवाई गई। उस पर कांग्रेस ने ट्विटर और मीडिया में खूब हंगामा किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिस जमीन को मूल रूप से सरकारी संपत्ति के तौर पर तय किया गया था, उसे पहले प्राइवेट बनाया गया और फिर 2 मार्च 2026 को यूटोपिया होटल एंड रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने यह जमीन ₹3.82 करोड़ में खरीदी। इसके जवाब में विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिना मुख्यमंत्री या उनके परिवार का नाम लिए "राजनीतिक परिवार" पर आरोप लगाया। "एक राजनीतिक परिवार उज्जैन में धांधली कर जमीन खरीद रहा है..." मालवीय ने, एक्सप्रेस में जिस जमीन का जिक्र है, उसका भी उदाहरण देते हुए कहा था कि आप (मीडिया) अगर जांच करें कि कौन राजनीतिक परिवार जमीन कब्जा रहा है, तो पता चल जाएगा। "अगर आप हमारे ऊपर उंगली उठाओगे तो हम आपका भी काला चिट्ठा खोल देंगे।" आज काला चिट्ठा खुल गया। खैर, मालवीय और मोहन जी के बीच की अनबन पिछले दो सालों में कई बार सामने आई है। जब मुख्यमंत्री द्वारा उज्जैन सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर "लैंड पुलिंग एक्ट" पास किया गया था। इसके तहत हजारों किसानों से सिंहस्थ क्षेत्र में आने वाली सभी जमीनों को हमेशा के लिए अधिग्रहित किया जाना था, जबकि इनका अधिग्रहण सिर्फ कुछ महीनों के लिए होना था। चिंतामणि मालवीय ने इस पॉलिसी का खुलकर विरोध किया। विधानसभा में मुद्दा उठाया। उनके पीछे संघ का भी समर्थन था, जिस वजह से भारतीय किसान संघ ने भी उनका समर्थन किया। आखिर में गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद इसे खारिज कर दिया गया। मध्य प्रदेश के पत्रकार यह सब देख रहे थे, लेकिन बिल्ली के गले में घंटी बांधने को कोई तैयार नहीं था। जब खबर न छापने से ज्यादा फायदा कमाया जा सकता है, तो छापकर संस्थान और अपना नुकसान क्यों किया जाए। खैर, जितनी जमीन खरीदने का आरोप मुख्यमंत्री पर है, उससे कई ज्यादा तो मध्य प्रदेश के एक पटवारी के पास भी होती है। विधायक, सांसद और मंत्री के PA का इससे ज़्यादा प्रॉपर्टी बनाए हुए है। शायद यह पहली बार है जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के परिवार की जमीन खरीदने पर खबर की गई है। जो उज्जैन और उसके आसपास हो रहा है, यह खबर Tip of the Iceberg है।
काश/if Kakvi28,591 次观看 • 15 天前
6:57
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

After watching bollywood film #Chhava, villagers near Asirgarh Fort in Burhanpur, (MP) launched a gold hunt after the dawn. With flashlights & metal detectors, they’ve been digging fields, chasing rumors of Mughal-era treasure ! The gold diggers ran away when Police arrived.
काश/if Kakvi541,257 次观看 • 1 年前
8:33
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

#Bhopal | #Conflict | An alleged inter-faith couple rented a room in a Hotel in Bhopal. Their check-in details were leaked to right-wing groups. It's members barged inside the hotel room in no time. The girl panicked and locked herself in toilet out of fear. When the mob intimidated the couple, she refuse to show up. She only came out when the mob threatened to assault her partner making him disabled. The mob then grilled the couple before dragging the young outside the hotel over a suspect of being inter-faith lovers. Tearing his clothes apart, they assaulted him, humiliated him, and defamed the community he belongs to in full public view. His face was blackened and then purified with cow dung. This circus continued for over an hour. A police personal was monitoring this incident. Police only came into the scene when he was handed over to them. The Police thanked them for their 'role' in preventing this gruesome crime taking the youth in custody. बाकि प्रदेश में शांती है।
काश/if Kakvi76,106 次观看 • 1 个月前

#Indore #Islamophobia Balwant Singh Rathore (40), a shopkeeper in Indore, is opposing the forceful eviction of Muslim shopkeepers and salesmen from the city's historic Sitla Mata Market. "The harmony between Hindus and Muslims should not be shattered, and they should be given equal opportunities to earn a living," he said. Indore has few gems like Balwant. Balwant’s Muslim business partner is facing eviction due to threats.
काश/if Kakvi305,189 次观看 • 9 个月前

Offbeat | Sensitive | MP "मुझे लगा, मेरे शरीर में एक अंग गलत है" छतरपुर में एक 42 साल के राममिलन यादव ने साधु बनने के लिए कुल्हाड़ी से अपना लिंग् काट लिया! गंभीर रूप से लहुलूहान हालत में अस्पताल में भती कराया गया । राममिलन यादव के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह गृहस्थ जीवन के बंधनों से मुक्त होना चाहता है और साधु बनना चाहता है।
काश/if Kakvi48,029 次观看 • 1 个月前

#Bhopal #Communalism हबीबगंज रेलवे स्टेशन (RKMP) पर शनिवार रात दो बजे GRP के हेड कॉन्स्टेबल नजर दौलत खान ड्यूटी पर तैनात थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गश्त के दौरान उन्होंने कुछ युवको को कार में शराब पीते देखा और वहाँ से जानें के लिए कहा। इस बात पर शराबी खफ़ा हो गए। और दोनों में बहस होने लगी। इसी बीच शराबियों ने उसका मुस्लिम नाम देख कर गाली गलौज शुरू कर दिया और फ़िर हमला कर दिया और कपड़े फाड़ दिए। जब हेड कॉन्स्टेबल को अन्य पुलिसकर्मी बचाने आए तो एक आरोपी ने कहा, "तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ।" घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। हालांकि इस घटना पर भोपाल पुलिस या GRP पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फ़िल्हाल मामला ठंडे बेस्ट में जाता दिख रहा है।
काश/if Kakvi397,525 次观看 • 1 年前

Sidhi | पेशाब कांड आरोपी प्रवेश शुक्ला के समर्थन में ब्राह्मण समाज ने सीधी में बड़ी सभा कर DM को ज्ञापन दिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कहा "चेहरे पर पेशाब करना कौन सा अपराध है?" ख़बर है कि सीधी MLA के पुत्र भी इस सभा में शामिल हुए थे।
काश/if Kakvi646,845 次观看 • 3 年前

Ujjain | MP MP Police booked Virak Saleem, a resident of Punjab's Gurdaspur under "molestation charges" for asking a woman to write address/ number in a book fair. He urged to jot down her address in the register when she asked to deliver the book at home which was sold out. He was assaulted by the woman associated with the VHP for his identity alleging for collecting Hindu Women's details before the FIR.
काश/if Kakvi599,707 次观看 • 2 年前

"Price of Unspoken Joke" Meet Nalin Yadav, a 28-YO stand-up comedian from Indore, whose quick wit used to ignite laughter in dimly lit clubs. In 2020, he was a rising star, sharing stage with emerging comedian like Munawar Faruqui and others. They were set to perform at a local venue at Indore in Jan 2021, when right-wing groups, led by Eklavya Gaur—the brash son of a BJP MLA—stormed the club like a pack of wolves. Their rage wasn’t even aimed at Nalin; it was Munawar’s past jokes that had lit the fuse. The police arrived, not as saviors but as enforcers of the mob’s will. They dragged Munawar away for jokes he hadn’t even told that night. Nalin with two others was shoved into a Police van, before they could process anything. Bail came after two months, but freedom didn’t. The city that once cheered him now turned its back. Club owners started averting their eyes “pressure from above.” Right-wing whispers branded him anti-national, a troublemaker, a pariah. The stage—his lifeline—was ripped away, and with it, his livelihood. At 26, Nalin found himself trading punchlines for a factory job in Pithampur to earn ₹200-300 a day. After blowing up his career, they came after his mother's home and younger brother. Over four years, the assaults piled up like unpaid bills, each one leaving a new scar—on his body and life. More than four FIRs filed at the police station at Pithampura, were ignored. The local corporator, a hulking man tied to the ruling party, became the architect of his misery. He didn’t just target Nalin—his brother bore the bruises too, their small home a battleground. “Leave or bleed,” the message was clear. Nalin tried fighting back, trudging to the police station. But the officers’ eyes were cold, their words evasive. Last night, a burning tire hit their roof, flames licking the logs stacked there. Nalin fought back; a mob answered, beating him and his brother, who rushed to his side. He ran pillar to post for hours to lodged an FIR at Pitampura Sector 1 PS, until he made desperate calls to his friends and well-wishers. Now, at 28, Nalin stands at the edge of a life he never chose. Nalin committed no crime, yet dignity slips through his fingers. The price of an unspoken joke has been his stage, his peace, his home and his innocent brother. I hope the Madhya Pradesh Police (DGP MP Kailash Makwana) will extend a hand putting end to his misery, and shield him from this relentless harasment and assault.
काश/if Kakvi263,529 次观看 • 1 年前

दतिया, मध्य प्रदेश दतिया ज़िले के सिविल लाइन थाने में पदस्त कॉन्स्टेबल राहुल बौद्ध का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में दो डांसर बुलाई गई। वहां कांस्टेबल साहब के मित्र ASI संजीव गौड़ भी पहुंचे। फ़िर शराब और शबाब की मदहोशी में जो हुआ, उसके दो सुबूत आपके सामने है। वीडियो दो सितंबर का बताया जा रहा है। खैर, इनके डांस का वीडियो इतना उत्तेजक था कि SP सूरज कुमार ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए। कैमरा 21वी सदी का बड़ा हथियार है। बस सबके समझ में नहीं आता। ख़ैर, बाक़ी प्रदेश में शांति है।
काश/if Kakvi175,297 次观看 • 10 个月前

#Tribal #Education #Doctor "मैं बैगा आदिवासी हू, मुझे डॉक्टर बनना है। पर मेरे पापा के पास इतना पैसा नहीं है कि मुझे पढ़ा पाए...," रोते हुए यह फरियाद लेकर सीधी ज़िले कि अनामिका बैगा आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में पहुँची। वह सीधी में सैकड़ो करोड़ की परियोजनाओ का शिलान्यास करने आए थे। वह सुरक्षाकर्मियों से गिरगाड़ती रही कि उसे अपनी बात रखने दे। पर उसे नहीं मिलने दिया गया। उसने कहा वह विधायक, सांसद, कलेक्टर सब से गुहार लगा चुकी है पर सब ने मना कर दिया। "एक बार मिल लेने दीजिए।" मुझे उम्मीद है कि लाडली बहना पर हर माह ₹18 हज़ार करोड़ खर्च करने वाले मुख्यमंत्री इस बैग आदिवासी युवती को कुछ लाख खर्च कर डॉक्टर बनाने में मदद करेगे। Chief Minister, MP
काश/if Kakvi85,395 次观看 • 6 个月前
