
Kumari Selja
@Kumari_Selja • 226,682 subscribers
Member of Parliament | Member, CWC | General Secretary, INC | Incharge, Uttarakhand | Former President, HPCC | Former Union Cabinet Minister
Shorts
Videos

हमारी सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है, और इसके पीछे तीन प्रमुख कारण हैं: 1. श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा और हरियाणा चुनाव में की गई अथक मेहनत । 2. भाजपा की एंटी-इनकंबेंसी – जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के प्रति विश्वास जता रही है। 3. हरियाणा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जी तोड़ मेहनत। #ExitPolls #HaryanaElections2024
Kumari Selja172,177 views • 1 year ago

सिर्फ़ एसपी का ट्रांसफ़र कर देना या डीजीपी को अवकाश पर भेज देना कोई कार्रवाई नहीं कहलाती। यह कदम तो आज केवल इसलिए उठाए गए हैं क्योंकि नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी वहाँ पहुँचे। न्याय तभी होगा जब एफआईआर में दर्ज तथ्यों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाए और दोषियों पर सख़्त से सख़्त दंड सुनिश्चित किया जाए।
Kumari Selja61,260 views • 9 months ago

श्री राहुल गांधी जी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने कांग्रेस में एक नई जान फूंक दी। लोगों ने रात-रात भर जागकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का इंतजार किया। आज उस यात्रा का नतीजा हमें जमीनी स्तर पर साफ तौर पर दिख रहा है। हरियाणा में कांग्रेस की लहर है, और यह लहर नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra जी के आने से और भी तेज हो गई है।
Kumari Selja102,542 views • 1 year ago

बिहार के नवादा में दलितों के 80 घरों में आगजनी और गोलियां चलाने की यह घटना दिखाती है कि आज भी समाज में दलितों को हाशिये पर रखा जाता है। यह अत्याचार तब तक होता रहेगा जब तक हम सत्ता में उनके अधिकारों की लड़ाई को गंभीरता से नहीं लेंगे। पूरे देश में हमें न्यायसंगत समाज की स्थापना करनी होगी।
Kumari Selja56,900 views • 1 year ago

श्री Rahul Gandhi जी की यात्रा ने हरियाणा में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया है। आज हर वर्ग का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ गया है, विशेष रूप से दलित और वंचित वर्गों की उम्मीदें कांग्रेस से और अधिक मजबूत हुई हैं। श्री राहुल गांधी जी का नेतृत्व हरियाणा के लोगों को एक नई दिशा दे रहा है, जो सबके विकास और समान अधिकारों की गारंटी देता है।
Kumari Selja53,953 views • 1 year ago

स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी के बारे में भाजपा नेताओं द्वारा जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैंने पहले दिन ही स्पष्ट कहा था कि यह टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। चौधरी भजनलाल जी हरियाणा के अत्यंत वरिष्ठ और जनप्रिय नेता रहे। वह हरियाणा के निर्माताओं में गिने जाते हैं। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की भाषा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं कही जा सकती। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि उनके परिवार का एक सदस्य आज भाजपा में भी है, फिर भी इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं।
Kumari Selja11,510 views • 3 months ago

यह सादगी, संजीदगी और अपनापन हमें एक दूसरे से जोड़ने की डोर है। हम सब एक हैं और यही है भारत को जोड़ना... हमारी आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री Rahul Gandhi जी एवं श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra जी की सोच और सहजता देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।
Kumari Selja56,798 views • 3 years ago

हौसलों की उड़ान, नया दौर, नया निर्माण। लेकर समृद्धि का वचन बढ़ाएँ विकास की ओर कदम!
Kumari Selja35,396 views • 1 year ago

किसी भी गीत में अश्लील शब्दों या महिलाओं, बच्चों अथवा किसी भी व्यक्ति के प्रति आपत्तिजनक भावों का प्रयोग बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। संगीत समाज और विशेषकर युवाओं को प्रभावित करता है। इसलिए गीतों में गरिमा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का निर्वहन होना आवश्यक है। मनोरंजन के नाम पर गलत संदेश देना उचित नहीं है।
Kumari Selja11,275 views • 5 months ago

श्री वाई पूरन कुमार जी ने जो गंभीर नोट छोड़ा है — वह एक दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे अन्याय और उत्पीड़न का परिणाम है। उन्होंने कई बार अपनी बात रखी, बार-बार अपनी पीड़ा जताई, पर सरकार और सिस्टम ने ध्यान देने के बजाय उन्हीं पर कार्रवाई की। आप सोचिए — एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, जिनकी पत्नी स्वयं एक सीनियर आईएएस अफसर हैं, उन्हें इस हद तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने अपने जीवन का अंत करने जैसा कदम उठाया। परिवार आज भी असुरक्षा महसूस कर रहा है, एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद न्याय की उम्मीद अधूरी है। क्या यह इस बात का प्रमाण नहीं कि भाजपा सरकार में आम व्यक्ति और वरिष्ठ अधिकारी — दोनों ही न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं? यह भाजपा सरकार की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। सरकार को जवाब देना होगा — क्यों एक अधिकारी की बार-बार की गुहार के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया?
Kumari Selja17,391 views • 9 months ago
