
Lok Janshakti Party (Ramvilas)
@LJP4India • 140,825 subscribers
Official Twitter account of the Lok Janshakti Party (Ramvilas) #Bihar1st_Bihari1st
Shorts
Videos

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी हम लोगों ने विधिवत तरीके से शुरू कर दी है। इस महीने में पंजाब विधानसभा चुनाव की भी तैयारी विधिवत तरीके से शुरू होगा । हमारी प्रदेश समिति ने ये इच्छा जरूर जाहिर की है उत्तराखंड के हमारे संगठन के द्वारा, प्रदेश ईकाई के द्वारा कि 2027 का चुनाव पार्टी उत्तराखंड में भी लड़े। लेकिन इसकी अभी कोई औपचारिक इसके ऊपर निर्णय नहीं लिया गया है। ये प्रस्ताव प्रदेश ईकाई के द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अंतिम फैसला भी ले लिया जाएगा। जैसे उत्तर प्रदेश में पार्टी चुनाव में लड़ रही है। ऐसी ही उत्तराखंड में हम चुनाव लड़ेंगे ये फैसला महीने के अंदर हम ले लेंगे : श्री युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)27,191 views • 19 days ago

शून्य विधायक वाली पार्टी को जिस तरीके से गठबंधन ने विश्वास जताकर 29 सीटें देने का काम किया। और 29 में भी ऐसी सीटें देने का काम किया जो गठबंधन ने विश्वास रखा कि ये कठिन सीटें हैं। और ये कठिन सीटें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और चिराग पासवान ही जिताकर ला सकते हैं। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी। और मैंने ऐसा कर दिखाया : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)131,826 views • 8 months ago

"महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनी। ये अपने में बहुत ऐतिहासिक जीत है बिहार में भी 2025 विधानसभा चुनाव की नींव तैयार कर दी गई है। उपचुनाव में कई ऐसे गढ़ हैं जिसे ध्वस्त किया गया। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है।मेरे पिता चाहते थे कि झारखंड विधानसभा में भी पार्टी का प्रतिनिधित्व हो, आज उस सपने को पूरा करने की शुरूआत हुई है।पार्टी ने चतरा की सीट जीतकर झारखंड में अपना खाता खोलने का काम किया है : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)216,629 views • 1 year ago

मेरे नेता - मेरे पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी भी होली के त्योहार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाते थे। आज जब पापा नहीं है तो उनकी कमी जरूर खल रही है लेकिन उन्हीं का आशीर्वाद है कि पुनः पार्टी ,घर और परिवार में ये खुशियों का रंग आया है : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)139,210 views • 1 year ago

अनुसूचित जाति में सब-कैटेगराइजेशन संभव नहीं है। ये वो जातियां हैं, जिन्हें भारत के संविधान में शेड्यूल किया गया है, और इसका आधार छुआछूत रहा है। आज भी इसके आधार पर भेदभाव होते हैं तो क्रीमीलेयर का प्रावधान कैसे किया जा सकता। आप मुख्यमंत्री बन गए, आप आईपीएस ऑफिसर बन गए और तब भी आपके साथ भेदभाव होता है, तो क्रीमीलेयर का प्रावधान अनुसूचित जाति में कैसे संभव है : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)95,023 views • 1 year ago

धोखा मुझे मेरे अपनों ने ही दिया। मेरे अपने अगर मेरे साथ होते तो दुनिया की कोई ताकत मेरा परिवार या मेरी पार्टी नहीं तोड़ सकती थी। मैं किसी दूसरे या बाहर वाले से क्या शिकायत करूं, जब मेरे अपने खून ने ही मेरे पीठ में खंजर घोंप दिया। जिनको मैंने पिता माना, उन्होंने ही मुझे मंझधार में छोड़ दिया तो दूसरों से क्या शिकायत करता। इस दौरान मैंने सीखा-समझा कि शिकायतें करने से कुछ नहीं होता, अपने आपको मजबूत बनाना होगा। मैंने अगली लड़ाई को जीतने के लिए अपने को मजबूत बनाया और महज तीन साल में पार्टी को वहां पर लेकर आया हूं, जहां पापा छोड़कर गए थे : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)86,944 views • 1 year ago

आज खराब मौसम के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री युवा बिहारी चिराग पासवान जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री Jagat Prakash Nadda जी का ब्रह्मपुर से NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी श्री हुलास पाण्डेय जी के समर्थम में आयोजित जनसभा का कार्यक्रम स्थगित हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने वीडियो के माध्यम से ब्रह्मपुर की देवतुल्य जनता से अपील है को आगामी 06 नंबर को क्रमांक संख्या 03 पर हेलिकॉप्टर छाप के आगे बटन दबाकर अपना स्नेह-समर्थन और आशीर्वाद दें।
Lok Janshakti Party (Ramvilas)40,621 views • 9 months ago

कार्यकर्ताओं को " चिराग " की सलाह। युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)87,789 views • 2 years ago

आज का दिन लोकतंत्र और संसद की गरिमा को शर्मसार करने वाला रहा है। जिस तरीके से नेता विपक्ष ने माननीय सांसदों से व्यवहार किया, वह उनके अहंकार को दर्शाता है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। संसद के प्रवेशद्वार पर वे प्रदर्शन कर रहे थे। अगर नेता विपक्ष चाहते तो बगल से भी निकल सकते थे, लेकिन सांसदों के बीच से जिस तरीके से वे धक्का देते हुए गए, यह उनके घमंड और गुरूर को दर्शाता है। बुजुर्ग और दलित सांसद को रौंदते हुए वे बीच से गए, दो सांसद अस्पताल में हैं।यह कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है। : श्री युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)68,773 views • 1 year ago

जो कह रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, ये वही विपक्ष के लोग हैं जिनकी सरकार में, UPA की सरकार में नीति आयोग में इस तरह के प्रावधान किए गए थे जिसके बाद किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना लगभग नामुमकीन हो गया था। बहरहाल, हमारी मांग थी कि जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता हमें विशेष पैकेज दिया जाए। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं...इस बजट में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को धरातल पर उतारने का प्रावधान किया गया है... यह समावेशी बजट है... मैं मानता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में यह बजट बहुत सहायक सिद्ध होगा : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)74,135 views • 2 years ago

मुझे खुशी है कि मेरे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी ने समाज के एक बड़े वर्ग-अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग से आनेवाले लोगों की चिंताओं को समझा। आज एक आदेश के तहत, ये जो विज्ञापन निकला था, उसे रद किया जाता है। मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देती है , जिन्होंने एक बड़े वर्ग की चिंता को सम्मान देने का काम किया : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)67,852 views • 1 year ago

"जब बिहार के नेता प्रतिपक्ष ये सारे वादे करते हैं तो मुझे लगता है कि वे शायद भूल जाते हैं हालांकि बिहार की जनता नहीं भूली कि एक लंबे समय तक राजद सत्ता में रह चुकी है। उन्हीं के परिवार के दो-दो सदस्य मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं , वो दौर हर व्यक्ति को याद है जब बिहार के युवा सबसे ज्यादा पलायन का शिकार हुए थे। आज भी आपको विश्व भर में बिहारी दिखते हैं तो ये वही बिहारी हैं जो 90 के दशक के जंगलराज से प्रताड़ित होकर बिहार छोड़ने पर मजबूर हुए थे। आज जब नेता प्रतिपक्ष बिहार में ऐसे वादे और ऐसी बातें करते हैं तो उन्हें एक बार वो दौर भी याद करना चाहिए। इसलिए कम से कम राजद को तो कोई बिहारी दोबारा मौका नहीं देने वाला। : श्री युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)51,625 views • 1 year ago

प्रशांत किशोर जी लगातार आरोप लगाते जा रहे हैं, और यह जांच का विषय है कि वे सही हैं या सिर्फ आरोप लगाने के लिए लगाए जा रहे हैं। दिल्ली की राजनीति में भी हमने ऐसे उदाहरण देखे हैं। जिन पर आरोप लगाए गए हैं, वे स्वयं उसका जवाब देने में सक्षम हैं और कुछ ने तो मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है : श्री युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)28,966 views • 10 months ago

ये वही राजद है जिसकी वजह से 90 के दशक में बड़ी संख्या में सभ्य परिवार बिहार से पलायन कर गए। वहीं शिक्षा पूरी की, घर ख़रीदा और आज अपने प्रदेश में ही प्रवासी कहलाते हैं। लाठी में तेल पिलाकर राजद के लोग गुंडई करते थे, लोगों पर अत्याचार करते थे, महिलाओं का अपमान करते थे। आज फिर ये लोग उसी गुंडाराज की आहट सुना रहे हैं : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)59,561 views • 2 years ago