
Lok Janshakti Party (Ramvilas)
@LJP4India • 141,869 subscribers
Official Twitter account of the Lok Janshakti Party (Ramvilas)
Shorts
Videos

एक जाति की चिंताओं का संरक्षण करते हुए समाज के दूसरे वर्गों के हितों की भी रक्षा की जा सकती है। मैं जहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों और हितों का संरक्षण करूंगा तो वहीं सामान्य वर्ग एवं ऊंची जाति से आने वाले लोगों की आवाज को भी मजबूती से उठाऊंगा : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)210,175 görüntüleme • 14 gün önce

यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है। जिस तरह से असम की बड़ी आबादी इस स्थिति से प्रभावित हुई है, वह गंभीर चिंता का विषय है। मुझे संतोष है कि हमारी प्रदेश इकाई और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अयूब जी के नेतृत्व में पार्टी पिछले कई दिनों से लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई है। चाहे खाद्यान्न वितरण का कार्य हो या राहत शिविरों का संचालन, हमारी पार्टी सरकार के साथ मिलकर आदरणीय मुख्यमंत्री श्री Himanta Biswa Sarma जी के हाथों को मजबूत करने का काम कर रही है। निश्चित रूप से यह ऐसा विषय है, जिस पर केंद्र सरकार, हमारी सरकार और राज्य सरकार—तीनों को मिलकर काम करना होगा। चूंकि दोनों स्तरों पर डबल इंजन की सरकार है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी अब और अधिक बढ़ जाती है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)181,803 görüntüleme • 1 ay önce

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री युवा बिहारी चिराग पासवान जी ने सर्वप्रथम 02 अगस्त 2017 को देश की संसद में राष्ट्रीय युवा आयोग के गठन की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा - युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मैं लंबे समय से देश में राष्ट्रीय युवा आयोग (𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐘𝐨𝐮𝐭𝐡 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧) के गठन की मांग करता रहा हूं, जो एक सशक्त नोडल प्राधिकरण के रूप में युवाओं की आवाज़ बने और उनके अधिकारों, अवसरों तथा आकांक्षाओं की रक्षा करे। आज के युवा केवल शिक्षा और रोजगार तक सीमित नहीं हैं; वे कला, अभिनय, संगीत, स्टार्टअप, नवाचार और खेल-कूद जैसे हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा को सही मंच, मार्गदर्शन और संस्थागत समर्थन मिलना समय की मांग है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि “राष्ट्रीय युवा आयोग” का गठन देश के करोड़ों युवाओं को नई दिशा, नया विश्वास और नए अवसर प्रदान करेगा। युवा सशक्त होंगे, तभी भारत सशक्त होगा। 🇮🇳 #NationalYouthCommission #ChiragPaswan #NYC #LJPR
Lok Janshakti Party (Ramvilas)85,816 görüntüleme • 1 ay önce

जाति आधारित जनगणना का फैसला सर्वसहमति से, सभी दलों की सहमति से लिया गया फैसला है। बिहार में जब जाति आधारित जनगणना हुई थी, उस वक्त भी भाजपा के ऊपर सवाल उठाए गए थे, भाजपा की राजकीय इकाई ने पूर्णतः इसमें अपना समर्थन दिया था, साथ दिया था। प्रधानमंत्री जी की सोच जाति आधारित जनगणना को लेकर रही है, गृह मंत्री जी ने सदन के पटल पर इसके बारे में कमिटमेंट दिया है कि हम लोग करा रहे हैं। जाति आधारित जनगणना का होना मैं और मेरी पार्टी इसलिए जरूरी मानती है क्योंकि कई बार कई योजनाएं उस जाति को मुख्यधारा के साथ जोड़ने की सोच के साथ बनाई जाती हैं : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)18,385 görüntüleme • 19 gün önce

शून्य विधायक वाली पार्टी को जिस तरीके से गठबंधन ने विश्वास जताकर 29 सीटें देने का काम किया। और 29 में भी ऐसी सीटें देने का काम किया जो गठबंधन ने विश्वास रखा कि ये कठिन सीटें हैं। और ये कठिन सीटें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और चिराग पासवान ही जिताकर ला सकते हैं। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी। और मैंने ऐसा कर दिखाया : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)131,840 görüntüleme • 10 ay önce

"महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनी। ये अपने में बहुत ऐतिहासिक जीत है बिहार में भी 2025 विधानसभा चुनाव की नींव तैयार कर दी गई है। उपचुनाव में कई ऐसे गढ़ हैं जिसे ध्वस्त किया गया। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है।मेरे पिता चाहते थे कि झारखंड विधानसभा में भी पार्टी का प्रतिनिधित्व हो, आज उस सपने को पूरा करने की शुरूआत हुई है।पार्टी ने चतरा की सीट जीतकर झारखंड में अपना खाता खोलने का काम किया है : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)216,664 görüntüleme • 1 yıl önce

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी हम लोगों ने विधिवत तरीके से शुरू कर दी है। इस महीने में पंजाब विधानसभा चुनाव की भी तैयारी विधिवत तरीके से शुरू होगा । हमारी प्रदेश समिति ने ये इच्छा जरूर जाहिर की है उत्तराखंड के हमारे संगठन के द्वारा, प्रदेश ईकाई के द्वारा कि 2027 का चुनाव पार्टी उत्तराखंड में भी लड़े। लेकिन इसकी अभी कोई औपचारिक इसके ऊपर निर्णय नहीं लिया गया है। ये प्रस्ताव प्रदेश ईकाई के द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अंतिम फैसला भी ले लिया जाएगा। जैसे उत्तर प्रदेश में पार्टी चुनाव में लड़ रही है। ऐसी ही उत्तराखंड में हम चुनाव लड़ेंगे ये फैसला महीने के अंदर हम ले लेंगे : श्री युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)27,191 görüntüleme • 2 ay önce

मेरा समर्पण मेरे प्रधानमंत्री के लिए आंख मूंदकर है। जब तक मेरे प्रधानमंत्री हैं, मैं आंख मूंद कर उनके साथ हूं। मैं NDA में था, NDA में हूं और रहूंगा। रही बात मेरे महत्वाकांक्षी होने की तो जीवन में अति महत्वाकांक्षी होना ही आपकी सफलता का आधार है। जब कोई आपके साथ नहीं होता, तब आपका आत्मविश्वास, आपका साथ देता है। मैं महत्वाकांक्षी हूं लेकिन मेरी महत्वाकांक्षा, मेरे गठबंधन से ऊपर नहीं है, हम लोग साथ मिलकर बिहार के विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)110,259 görüntüleme • 1 yıl önce

मेरे नेता - मेरे पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी भी होली के त्योहार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाते थे। आज जब पापा नहीं है तो उनकी कमी जरूर खल रही है लेकिन उन्हीं का आशीर्वाद है कि पुनः पार्टी ,घर और परिवार में ये खुशियों का रंग आया है : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)139,210 görüntüleme • 1 yıl önce

अनुसूचित जाति में सब-कैटेगराइजेशन संभव नहीं है। ये वो जातियां हैं, जिन्हें भारत के संविधान में शेड्यूल किया गया है, और इसका आधार छुआछूत रहा है। आज भी इसके आधार पर भेदभाव होते हैं तो क्रीमीलेयर का प्रावधान कैसे किया जा सकता। आप मुख्यमंत्री बन गए, आप आईपीएस ऑफिसर बन गए और तब भी आपके साथ भेदभाव होता है, तो क्रीमीलेयर का प्रावधान अनुसूचित जाति में कैसे संभव है : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)95,048 görüntüleme • 2 yıl önce

धोखा मुझे मेरे अपनों ने ही दिया। मेरे अपने अगर मेरे साथ होते तो दुनिया की कोई ताकत मेरा परिवार या मेरी पार्टी नहीं तोड़ सकती थी। मैं किसी दूसरे या बाहर वाले से क्या शिकायत करूं, जब मेरे अपने खून ने ही मेरे पीठ में खंजर घोंप दिया। जिनको मैंने पिता माना, उन्होंने ही मुझे मंझधार में छोड़ दिया तो दूसरों से क्या शिकायत करता। इस दौरान मैंने सीखा-समझा कि शिकायतें करने से कुछ नहीं होता, अपने आपको मजबूत बनाना होगा। मैंने अगली लड़ाई को जीतने के लिए अपने को मजबूत बनाया और महज तीन साल में पार्टी को वहां पर लेकर आया हूं, जहां पापा छोड़कर गए थे : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)86,944 görüntüleme • 2 yıl önce

कार्यकर्ताओं को " चिराग " की सलाह। युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)87,789 görüntüleme • 2 yıl önce

आज का दिन लोकतंत्र और संसद की गरिमा को शर्मसार करने वाला रहा है। जिस तरीके से नेता विपक्ष ने माननीय सांसदों से व्यवहार किया, वह उनके अहंकार को दर्शाता है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। संसद के प्रवेशद्वार पर वे प्रदर्शन कर रहे थे। अगर नेता विपक्ष चाहते तो बगल से भी निकल सकते थे, लेकिन सांसदों के बीच से जिस तरीके से वे धक्का देते हुए गए, यह उनके घमंड और गुरूर को दर्शाता है। बुजुर्ग और दलित सांसद को रौंदते हुए वे बीच से गए, दो सांसद अस्पताल में हैं।यह कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है। : श्री युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)68,783 görüntüleme • 1 yıl önce

आज खराब मौसम के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री युवा बिहारी चिराग पासवान जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री Jagat Prakash Nadda जी का ब्रह्मपुर से NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी श्री हुलास पाण्डेय जी के समर्थम में आयोजित जनसभा का कार्यक्रम स्थगित हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने वीडियो के माध्यम से ब्रह्मपुर की देवतुल्य जनता से अपील है को आगामी 06 नंबर को क्रमांक संख्या 03 पर हेलिकॉप्टर छाप के आगे बटन दबाकर अपना स्नेह-समर्थन और आशीर्वाद दें।
Lok Janshakti Party (Ramvilas)40,621 görüntüleme • 10 ay önce

जो कह रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, ये वही विपक्ष के लोग हैं जिनकी सरकार में, UPA की सरकार में नीति आयोग में इस तरह के प्रावधान किए गए थे जिसके बाद किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना लगभग नामुमकीन हो गया था। बहरहाल, हमारी मांग थी कि जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता हमें विशेष पैकेज दिया जाए। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं...इस बजट में बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को धरातल पर उतारने का प्रावधान किया गया है... यह समावेशी बजट है... मैं मानता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में यह बजट बहुत सहायक सिद्ध होगा : युवा बिहारी चिराग पासवान
Lok Janshakti Party (Ramvilas)74,135 görüntüleme • 2 yıl önce