
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh
@LalanSingh_1 • 122,187 subscribers
Union Minister of Fisheries, Animal Husbandry & Dairying and Panchayati Raj, MP - Munger Loksabha
Videos

मैं राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। मैं संघ के मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार कार्य करूंगा। मैं राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि जो विषय संघ के मंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जायेगा अथवा मुझे ज्ञात होगा उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को, तब के सिवाय जबकि ऐसे मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा।
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh219,588 Aufrufe • vor 2 Jahren

मेरे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने मुझे अध्यक्ष पद छोड़ने की अनुमति दी और स्वयं अध्यक्ष बनना स्वीकार किया। ताकि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा समय दे सकूं। मुख्यमंत्री जी का ये निर्णय मेरे लिए हर्ष की बात है। लेकिन, कुछ टीवी चैनल और एक समाचार पत्र ने तथ्यहीन और मनगढ़ंत कहानी बनाकर मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। पार्टी में विवाद पैदा करने की मंशा से खबर प्रसारित की गई। जिस पार्टी को मैंने स्थापना काल से सींचा और बढ़ाया, उसका खलनायक मुझे बनाने का प्रयास मीडिया ने किया। मेरे छवि को धूमिल करने के उद्देश्वय से मनगढ़ंत और तथ्यहीन खबरों को दिखाने के लिए हिंदी न्यूज चैनल आज तक, रिपब्लिक भारत और दैनिक जागरण समाचार पत्र को कानूनी नोटिस भेजा गया है। यदि न्यूज चैनल के पास कोई सबूत है तो उसे प्रदर्शित करें, अन्यथा क्षमा मांगें। ऐसा नहीं करने पर 15 दिनों के बाद मैं कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh134,157 Aufrufe • vor 2 Jahren

राहुल गांधी के मंचों से खुलेआम प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को लेकर अभद्र, अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। अब वो देश में और कैसी अराजकता फैलाना चाहते हैं? कांग्रेस तो शुरू से ही लोकतंत्र को कुचलने वाली पार्टी रही है। हमने 1974 का आंदोलन भी देखा और 1975 की इमरजेंसी भी झेली है। क्या यही सिखाता है वह संविधान, जिसकी प्रति को वे हाथ में लेकर घूमते हैं? प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं, पूरे देश के होते हैं। राहुल गांधी को शायद बिहार आकर यह समझ में आ गया है कि अब वह चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए बौखलाहट और निराशा में ऐसे बयान दे रहे हैं। बिहार की धरती ऐसे व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं करती। हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और राहुल गांधी को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि अब आप घर बैठिए, आप विपक्ष के नेता बनने लायक नहीं हैं।
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh47,844 Aufrufe • vor 1 Jahr

नीतीश कुमार जी का सेक्युलरिज़्म सिर्फ नारेबाज़ी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतियों और योजनाओं के रूप में धरातल पर दिखा है। उन्हें कांग्रेस से सेक्युलरिज़्म का प्रमाणपत्र लेने की कोई ज़रूरत नहीं, उनकी नीतियाँ और उनके कार्य ही उनकी सबसे बड़ी पहचान हैं। बिहार में पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक प्रगति के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। जो देश के किसी भी अन्य राज्यों में देखने को नहीं मिली है। Janata Dal (United) #WaqfAmendmentBill #Bihar #NitishKumar
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh49,376 Aufrufe • vor 1 Jahr

आज पेश हुए केंद्रीय बजट में बिहार में आईआईटी के विस्तार की घोषणा हुई है, ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण की बात हुई है, फूड प्रोसेसिंग सेंटर और ट्रेनिंग सेंटर की घोषणा हुई है। इससे किसानों को लाभ होगा। बिहार में अगर किसानों और नौजवानों को लाभ होने से विपक्ष को आपत्ति है तो वो बिहार में चुनाव लड़ने ना आएं। #Budget2025
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh46,623 Aufrufe • vor 1 Jahr

जब विपक्ष तेलंगाना और कर्नाटक में जीतता है तो ईवीएम ठीक होती है, लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में हार मिलते ही वही ईवीएम पर सवाल उठने लगते हैं। देश इस दोहरे रवैये को भली-भांति जानता है। चुनाव सुधारों पर काम करने के बजाय विपक्ष मौजूदा प्रणाली को कमजोर करने में ही लगा है। Janata Dal (United) #LokSabha #Bihar
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh24,150 Aufrufe • vor 8 Monaten

जब श्री विजय सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही नहीं तो लाठी चार्ज में कैसे घायल हुए ? गोदी मीडिया ने इसका संज्ञान नहीं लिया जोकि संभव है, क्योंकि मीडिया तो केंद्र सरकार के नियंत्रण में है..! गोदी मीडिया अफवाह फैलाने में 'बड़का झुट्ठा पार्टी' की सहयोगी है। अगर साहस है तो कोई श्री विजय सिंह पर लाठीचार्ज की वीडियो या साक्ष्य तो दिखाए ?
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh63,776 Aufrufe • vor 3 Jahren

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, वह वास्तव में दबाव बनाने का एक प्रयास मात्र है। यदि मेरी व्यक्तिगत राय पूछी जाए, तो लोकसभा के अध्यक्ष के विरुद्ध नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत होना चाहिए। #LokSabha #debate #BudgetSession2026
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh15,113 Aufrufe • vor 5 Monaten

ठगों की जमात ही महाठगबंधन है.... विपक्ष को भली-भांति मालूम है कि इस चुनाव में उनकी जमीन खिसक चुकी है, इसलिए अब जनता के मुद्दों पर बोलने के बजाय वे NDA को लेकर झूठी कहानियां गढ़ने और अफवाहों का बाजार गर्म करने में लगे हैं। जनता दल (यू) में नीतीश कुमार जी की सहमति के बिना कोई एक कदम भी आगे नहीं बढ़ता है। सीट शेयरिंग से लेकर एक-एक सीट के बंटवारे तक हर बात नीतीश जी की जानकारी में है और उनकी सहमति से ही सब हो रहा है। पूरा एनडीए आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एकजुट, संगठित और मजबूत है। एनडीए की यह एकजुटता केवल राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि जनसेवा के साझा संकल्प का प्रतीक है। Nitish Kumar Janata Dal (United) #Bihar #NDA #JDU #NitishKumar #BiharElections
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh22,185 Aufrufe • vor 10 Monaten

माननीय रेल मंत्री जी, पिछले नौ वर्षों में रेलवे का जो कायाकल्प आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुआ है, उसका जीता-जागता उदाहरण है...300 से अधिक लोगों की मौत। देशवासियों के जीवन के साथ यह कैसा खिलवाड़ है ? नैतिक जिम्मेदारी लेने के पहले के कई उदाहरण हैं लेकिन शायद वह तो संवेदनशील लोगों के लिए है...संवेदनहीन लोगों के लिए नहीं ?
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh53,575 Aufrufe • vor 3 Jahren

दिल्ली में लोकतांत्रिक बहुमत से चुनी हुई सरकार का गला घोंटकर पिछले दरवाज़े से दिल्ली राज्य वासियों पर शासन करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाया गया "दिल्ली अध्यादेश बिल - 2023" के विरोध में लोक सभा में अपना विचार व्यक्त करते हुए। #DelhiOrdinanceBill
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh45,496 Aufrufe • vor 3 Jahren

भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक नीति अपनाते हुए बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनका उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना, आतंकवाद के नेटवर्क को ध्वस्त करना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना है। Janata Dal (United) Narendra Modi
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh18,594 Aufrufe • vor 1 Jahr

गृहमंत्री जी द्वारा राज्यसभा में दिये गये बयान को कांग्रेस पार्टी तोड़-मरोड़ कर नकारात्मक प्रचार कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने लोकसभा में संविधान पर अपने जवाब में यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने अपने पूरे शासनकाल में बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया, उनकी पहचान को समाप्त करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने तो आरक्षण को समाप्त करने तक की वकालत की। इतने लंबे समय के शासनकाल में कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी को भारत रत्न देने की सोची भी नहीं, जबकि भाजपा ने अपने शासनकाल में बाबा साहब की विरासत को सहेजते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। #CongressInsultsAmbedkar
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh25,295 Aufrufe • vor 1 Jahr

बिहार सरकार के मंत्री श्री नितिन नबीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नितिन नबीन जी युवा, कर्मठ और अत्यंत परिश्रमी नेता हैं। वे गंभीरता के साथ, बिना किसी दिखावे के संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी पहचान एक सक्षम और प्रभावी संगठनकर्ता के रूप में स्थापित हुई है, और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे पूर्व की भांति अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाएंगे। Nitin Nabin
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh10,671 Aufrufe • vor 8 Monaten

आज के चुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट है कि देश की जनता आज भी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा करती है।भाजपा ने महाराष्ट्र में जो प्रचंड बहुमत हासिल किया है उसके लिए संपूर्ण एनडीए परिवार और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को विशेष तौर पर हार्दिक बधाई। बिहार के उपचुनावों में एनडीए की जीत ने संकेत दे दिया है कि आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। #MaharashtraElection2024
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh18,488 Aufrufe • vor 1 Jahr