
Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷
@Manish_IndiaTV • 8,868 subscribers
Senior Editor @INDIATV ##JAIPUR##--tweets and views are personal contact:[email protected] (लखनवी दिल से )
Shorts
Videos

एक बच्चे के सामने उसके पिता को सरे आम इस तरह से घसीट के ले जाना ये कौन सा तरीक़ा है? Rajasthan Police गलती इतनी थी की यात्री ने ट्रेन ओवरलोड हो जाने का विरोध किया जिसकी वजह से वो अंदर नहीं बैठ पाया ,गलती अगर शख़्स ने की भी है तो उसे किनारे ले जाकर दंडित करते ! Rajsamand Police
Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷988,500 views • 3 years ago

जैसलमेर की सरहद से उठी फाइल अगर सचमुच अमित शाह की टेबल तक पहुंच गई है, तो मामला सिर्फ जमीन घोटालों का नहीं रह जाता। पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी का दावा है कि सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट ने बड़े-बड़ों की नींद उड़ा दी है। सवाल यह है कि भारत-पाक सीमा से लगे संवेदनशील इलाके में आखिर किसके संरक्षण में सरकारी जमीनें, संसाधन और कब्जों का खेल चलता रहा? सरहद पर तैनात जवान देश बचा रहे थे और अगर उसी सरहद की जमीन पर किसी ने साम्राज्य खड़ा किया है, तो हिसाब भी होना चाहिए। अब देखना यह है कि यह सिर्फ राजनीतिक बयान साबित होता है या फिर सीमांत की रेत से ऐसे नाम निकलेंगे जिनसे राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ जाएगा। #Jaisalmer #Pokaran #BorderSecurity #RajasthanPolitics Mahant Partap Puri
Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷39,877 views • 1 month ago
0:45
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

मंचों से “गौ रक्षा” के नारे गूंजते हैं, लेकिन ज़मीन पर गायें बदहाली और बेबसी में दम तोड़ रही हैं। ये तस्वीरें जैसलमेर की हैं — जो सरकारी दावों, भाषणों और हकीकत के बीच का कड़वा सच उजागर कर रही हैं। गाय के नाम पर राजनीति करने वालो को ये तस्वीरें देखनी चाहिए !
Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷17,318 views • 1 month ago

ये क्या नाटक चल रहा है जयपुर में - Jaipur Police
Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷59,474 views • 11 months ago

कभी-कभी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशियाँ बहुत छोटे पलों में छुपी होती हैं… पश्चिम बंगाल में चुनावी कवरेज के बीच, कैमरे और भीड़ के उस शोर में मैं अपना काम कर रहा था। मुझे क्या पता था कि उसी वक्त घर पर मेरा छोटा सा बेटा टीवी के सामने बैठा है… अचानक उसने स्क्रीन पर मुझे देखा — “पापा…!” उसकी आवाज़ में जो हैरानी, जो खुशी थी… वो शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उसने तुरंत पहचान लिया — और उस पल में जैसे मेरे सारे संघर्ष, सारी थकान गायब हो गई। एक तरफ कर्तव्य था, दूसरी तरफ वो मासूम खुशी… और उस छोटी सी पहचान ने दिल को गहराई से छू लिया। सच है — बड़ी खुशियाँ हमेशा बड़े मौकों से नहीं आतीं, कभी-कभी एक “पापा,” ही पूरी दुनिया जीत लेने जैसा लगता है। ❤️ छोटा सा वीडियो साझा कर रहा हूँ !
Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷23,798 views • 3 months ago
0:42
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

बांग्लादेश सीमा से जुड़े पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही गायों को कटने से बचाने के लिए सख्ती और चौकसी की बातें हो रही हैं, लेकिन भारत-पाक सरहद के पास जैसलमेर में गौवंश की ऐसी बदहाली व्यवस्था के तमाम दावों पर बड़ा तमाचा बनकर खड़ी है। एक तरफ “गौ रक्षा” के नारों की राजनीति, दूसरी तरफ ज़मीन पर तड़पती गायें — यही है सिस्टम का कड़वा सच !
Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷11,865 views • 1 month ago

पुरानी परतें उधेड़ी जा रही रहीं है - जैसलमेर से शकूर के इंटेलिजेंस द्वारा हिरासत में लेने के बाद आईपीएस पंकज चौधरी ने 2013 के घटना क्रम का पूरा ज़िक्र किया और बताया उस वक्त क्या हुआ था ! कैसे FIR दर्ज हुई और कैसे ४८ घंटों में ट्रांसफर हुआ ! गौर करिए इस बयान पर
Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷28,934 views • 1 year ago
No more content to load