
Muslim Spaces
@MuslimSpaces • 66,481 subscribers
Twitter Spaces for Muslims. Meaningful audio conversations. Views expressed are speakers. Backup: https://t.co/wj5KA6ZgZx & https://t.co/8DoDPMdIkJ. RPs/LKs/SPs≠Endt.
Shorts
Videos

पश्चिम बंगाल: मुसलमानों को आतंकवादियों के रूप में दिखाया! कोलकाता में 15 अगस्त को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAI) के नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक नाटक का मंचन किया गया, जिसमें पारंपरिक मुस्लिम पोशाक और टोपी पहने हुए आतंकवादियों को दिखाया!
Muslim Spaces15,951 просмотров • 4 дней назад

“मुसलमानों ने पिछले 100 सालों से देवबंद मदरसे की जगह पर कब्ज़ा कर रखा है! देवबंद मदरसे के नीचे 14 फीट खुदाई करने पर "उनके पिता शिव" मिलेंगे!” सहारनपुर, UP में 14 जुलाई को HRD ने दावा किया कि दारुल उलूम देवबंद असल में एक शिव मंदिर था और उसे वापस हासिल करने के लिए प्रदर्शन किया! हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष ने प्रशासन पर प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक जांच की मांग की! उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे त्रिशूल लेकर वापस आएंगे और दारुल उलूम में जलाभिषेक करेंगे! उन्होंने यह भी धमकी दी कि कांवड़ यात्री देवबंद तक मार्च करेंगे, जिसके बाद "सब कुछ हमारा हो जाएगा!" उन्होंने कहा कि कहीं भी मस्जिदों की ज़रूरत नहीं है और प्रदर्शनकारियों ने यह नारा भी लगाया, "लेकिन मथुरा और काशी तो बस एक झलक हैं; देवबंद अभी बाकी है!"
Muslim Spaces49,762 просмотров • 1 месяц назад

“अकबर महान नहीं, क्रूर था! अगर किताब से अकबर का पाठ नही हटाया तो सड़क पर आंदोलन करेगें!” उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शिवाजी सेना के जिलाध्यक्ष राज्य सरकार का विरोध कर रहे है. कक्षा-7 की किताब में पाठ-12, अकबर महान इनके विरोध का कारण है. राज्य सरकार मानती है अकबर महान था पर शिवाजी सेना उसे क्रूर शासक बताते हुए उसके 4 किस्से बता रहे है.
Muslim Spaces39,875 просмотров • 1 месяц назад

“अबे ओय... क्या ले जा रहा है? क्या है इसमें? साइड में गाड़ी लगा!” UP के गाज़ियाबाद में 13 जून को राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना के एक अगड़ी जाती के नेता ने मवेशियों को ले जा रही एक गाड़ी को रोक कर उसके मुस्लिम ड्राइवर पर सोनीपत और उत्तर प्रदेश से मवेशियों की तस्करी करने का आरोप लगाया! उन्होंने उसे अपमानजनक ढंग से "मुल्ला" कहा, उससे पहचान पत्र मांगा और उसके साथ गाली-गलौज की!
Muslim Spaces70,481 просмотров • 2 месяцев назад

“तुमने अपने घर में मुसलमान को कैसे किराए पर रखा हुआ है! तुम हिंदू हो या मुसलमान हो?” उत्तराखंड के देहरादून में 12 मई को हिंदूवादी दल के सदस्यों ने एक हिंदू परिवार को प्रताड़ित किया जिसने अपने मुस्लिम किराएदार का बचाव किया था, जिस पर इन सदस्यों ने "बांग्लादेशी" होने का आरोप लगाया! इस हिन्दू परिवार ने इन हिंदूवादी सदस्यों का सामना किया और ज़ोर देकर कहा कि वे अपना घर जिसे चाहें, उसे किराए पर देने का अधिकार रखते हैं! इस टकराव के बाद, हिंदूवादी दल के सदस्यों ने पुलिस को बुला लिया!
Muslim Spaces98,050 просмотров • 3 месяцев назад

“अगर मस्जिद खाली कर दोगे तो ठीक है वरना सील कर देंगे! यदि प्रशासन के पास समय नहीं है तो हम स्वयं सील कर देंगे!” उत्तराखंड के देहरादून में 27 मई को एक हिंदूवादी सेना के नेता ने एक इमाम को धमकी दी और मांग की कि जामा मस्जिद को खाली कर दिया जाए! उन्होंने तर्क दिया कि यह किसी मंदिर के पास मौजूद नहीं हो सकती और आरोप लगाया कि यह एक "अवैध अतिक्रमण" है! इमाम ने कहा कि संपत्ति के पास वैध दस्तावेज़ हैं, लेकिन हिंदूवादी नेता ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि इस मामले को अदालत में ले जाना चाहिए!
Muslim Spaces66,634 просмотров • 2 месяцев назад

उत्तर प्रदेश: अस्पताल के खंभों को "मज़ार का हिस्सा" बताकर तोड़ा! लाल रंग पोतकर जगह को "शुद्ध" भी किया गया! वाराणसी में 14 सितंबर की एक हिंदूवादी नेता ने एक समूह का नेतृत्व करते हुए एक सरकारी महिला अस्पताल के खंभों को मंत्रों के उच्चारण करते हुए तोड़ डाला! उन्होंने दावा किया कि ये खंभे एक मज़ार का हिस्सा है जहां हिन्दुओं को निशाना बनाकर उनका "धर्मांतरण" किया जाता था और उस जगह को "शुद्ध" करने के लिए उसपर लाल रंग पोत दिया! हालाँकि, अस्पताल निदेशक ने पुलिस और SDM को लिखे एक पत्र में स्पष्ट किया कि ये खंभे इमारत की छत से आने वाले पानी की निकासी प्रणाली का हिस्सा थे और इनका कोई भी धार्मिक महत्व नहीं है!
Muslim Spaces213,343 просмотров • 11 месяцев назад

UP: पुलिस ने बरेली में 'आई लव मुहम्मद' प्रदर्शन में शामिल 13 और मुसलमान गिरफ्तार! कुल 28 मुसलमान जेल भेजा गए! कल 15 मुसलमानों को जेल भेजा गया था। परेशान दिख रहे मुसलमानों को लंगड़ाते हुए जेल वैन से बाहर लाया गया था। SSP ने कहा, "नदीम खान और 28 अन्य को गिरफ़्तार किया गया है। हम उनके पिछले मामलों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं कि उनके ख़िलाफ़ कितने मामले दर्ज हैं और क़ानून के तहत प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति क्या है। सभी संबंधित विवरणों की जाँच और सत्यापन किया जा रहा है।"
Muslim Spaces160,768 просмотров • 10 месяцев назад

“मेरे पर गोलियां चलाने वालों के पैरों पर गोलियां नहीं चली, उनका स्वागत किया गया”: Asaduddin Owaisi “अतीक अहमद और उनके भाई को मारने वालों के घर पर बुलडोजर चला? किसानों को अपनी गाड़ी से रौंदने वाले का इनकाउंटर हुआ?” #bahraichencounter पर #AsaduddinOwaisi ने साधा यूपी सरकार पर निशाना
Muslim Spaces277,982 просмотров • 1 год назад

"काश मैं मर गया होता!" 20 साल के शेमान खान अपनी बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे थे, तभी यूपी के मेरठ में सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि खान की कमर में 3 गोलियां मारी गईं। एक गोली ने उनकी पीठ के निचले हिस्से को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया, जिससे उनकी कमर के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया। पिछले 7 सालों से वे खाट पर बैठे जवाबों का इंतज़ार कर रहे हैं।
Muslim Spaces31,762 просмотров • 1 месяц назад

"हम इनके घर को राम मंदिर बना देंगे! हम अपने मंदिर और गुरूद्वारे ख़राब नहीं होने देंगे!" UP के मेरठ और बुलंदशहर में दो मुस्लिम परिवारों ने जैसे ही हिंदू-बहुल इलाकों में घर खरीदे, हिंदुत्ववादी समूहों ने इसका विरोध शुरू कर दिया! Samarth Grover की रिपोर्ट:
Muslim Spaces114,345 просмотров • 8 месяцев назад

“मेरा बेटा आतंकी कैसे हो सकता है? उसने सिर्फ इतना कहा था कि वह बाहर जा रहा है!” लखीमपुर, उत्तर प्रदेश के सिंगाही थाना क्षेत्र के झाला कस्बे मोहम्मद सुहैल (23) को गुजरात एटीएस द्वारा कथित आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किए गए पिता सलीम ने कहा। सलीम ने आगे बताया कि जब पुलिस घर पहुंची, तभी उन्हें पता चला कि उनका बेटा किसी आतंकी गतिविधि के आरोप में पकड़ा गया है। उन्होंने कहा,“मैं तो ट्रैक्टर मैकेनिक हूं, एक बेटा पढ़ाई कर रहा है और दूसरा AC का मैकेनिक है। हमारे घर का किसी गलत चीज़ से कोई वास्ता नहीं है!" गुजरात में पकड़े गए आरोपी सुहैल की बहन ने रोते हुए अपने भाई को निर्दोष बताते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस उसके दूसरे छोटे भाई को पूछताछ के लिए लेकर गई है और उसे उम्मीद है हमारे साथ इंसाफ होगा हमारा भाई ऐसा नहीं।
Muslim Spaces107,224 просмотров • 9 месяцев назад

“में बिहार की आवाम का शुक्रगुजार हूं”: Asaduddin Owaisi AIMIM के बिहार चुनाव में 5 सीटें जीतने पर #AsaduddinOwaisi ने कहा, "मेंने कहा था Tejashwi Yadav भाजपा को नहीं हरा सकते हैं। M-Y समीकरण में मुसलमान सिर्फ वोट डालने वाले बन के रह गए हैं। हमें अपना राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करना होगा।"
Muslim Spaces104,343 просмотров • 9 месяцев назад

असम: दिल्ली ब्लास्ट को "चुनावी स्टंट" बताने पर सेवानिवृत्त मुस्लिम प्रिंसिपल गिरफ्तार! असम मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, असम पुलिस ने दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर कथित रूप से "आपत्तिजनक" टिप्पणी करने के आरोप में सिलचर जिले से एक बुजुर्ग मुसलमान को गिरफ्तार किया है! आरोप है कि दिल्ली के लाल किले विस्फोट पर टिप्पणी करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने इसे "चुनावी स्टंट" बताया था!
Muslim Spaces101,165 просмотров • 9 месяцев назад

“यह देखो "मुल्ला" क्या बेच रहा है! यह सारे "जिहादी" UP से उठ के आए हैं!” हरियाणा के करनाल में 15 फरवरी को हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने शिवरात्रि के दौरान चढ़ावे के लिए इस्तेमाल होने वाले फल और पत्ते बेचने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम फल विक्रेताओं को प्रताड़ित किया और उन्हें “मुल्ला” और “जिहादी” कहा!
Muslim Spaces61,279 просмотров • 5 месяцев назад

बिहार: बीच सड़क दिनदहाड़े मुस्लिम युवक की सिर काटकर हत्या! भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला! अररिया में गुरुवार को एक मुसलमान का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम रवि चौहान बताया जा रहा है। नवी ड्राइवर था और रवि सत्तू की दुकान चलाता था। रवि ने नवी की छाती पर बैठकर बीच सड़क उसकी गर्दन काटी। वारदात के बाद रवि 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। ⚠️TW: Disturbing & Sensitive Media⚠️
Muslim Spaces46,448 просмотров • 4 месяцев назад

गुजरात: आरोप की बुनियाद पर 5 मुस्लिम आरोपियों की सार्वजनिक प्रताड़ना! उनको हथकड़ी पहनाकर घुमाया गया! सूरत के सलाबतपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर हुए कथित जानलेवा चाकू हमले के मामले में गिरफ्तार 5 मुस्लिम आरोपियों को पुलिस वारदात के रिकंस्ट्रक्शन के लिए 14 जुलाई को घटनास्थल पर लेकर पहुंची जहां उन मुस्लिम आरोपियों को लाठियों और हाथों से पीटा गया, भीड़ में नंगे पैर चलने के लिए मजबूर किया गया, उनके बालों से घसीटा गया, और बिना किसी जुर्म के दोषी पाए जाने के बावजूद हथकड़ी पहनाकर घुमाया गया! 🚨 TW: Graphic & Sensitive Media 🚨
Muslim Spaces14,191 просмотров • 1 месяц назад

“वक्फ बिल का समर्थन करने वाले सरकार के जानशीन हैं”: Asaduddin Owaisi #AIMIM अध्यक्ष ओवैसी ने कहा, “जो रंग-बिरंगी कपड़े पहन कर वक्फ बिल का समर्थन कर रहे हैं ये सब सरकार के जानशीन हैं। इनको दरगाह से सलाना ₹2 करोड़ मिलते हैं लेकिन इन्होनें गरीबों और यतीमों के लिए कुछ काम नहीं किया है।” #Ajmer #AjmerDargah #Owaisi #WaqfAmendmentBill_2024
Muslim Spaces158,122 просмотров • 1 год назад

छत्तीसगढ़: मुस्लिम हेड-कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी को तलवार से काट डाला! सूरजपुर जिले में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी का नाम कुलदीप साहू है। लाश को करीब 5 किलोमीटर दूर नहर के पास खेत में फेंक दिया। अर्धनग्न हालत में शव मिले हैं।
Muslim Spaces153,004 просмотров • 1 год назад