
Muslim Voice Cell
@MuslimVoiceCell • 6,003 subscribers
Voice of the Muslim Community ✊ | Education • Unity • Rights | For positive change and awareness | DMs Open l
Shorts
Videos

📍मोदीनगर, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) मोदीनगर में तीन महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो जारी करने वाले मनीष सिंह का कहना है कि गाय ले जाने के आरोप में बीजेपी और हिंदू संगठन से जुड़ी बताई जा रही सपना अग्रवाल और उसके साथ मौजूद लोगों ने तीनों महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की। वीडियो में पिट रही महिलाएं कहती सुनाई देती हैं, "अगर हम गलत हैं तो हमें पुलिस चौकी ले चलो, पुलिस जांच कर ले। अगर हम दोषी निकलें तो हमारे खिलाफ कार्रवाई कर देना।" इसके बावजूद उनके साथ मारपीट जारी रही। मनीष सिंह का कहना है कि उन्होंने यह घटना खुद रिकॉर्ड की और सवाल उठाया कि कानून अपने हाथ में लेकर महिलाओं की पिटाई करने का अधिकार आखिर किसने दिया। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष पुलिस कार्रवाई की मांग की।
Muslim Voice Cell281,164 views • 27 days ago

📍 लोनी, गाजियाबाद ईद मिलाद-उल-नबी ﷺ के जुलूस के दौरान हनुमान मंदिर के सामने “तेरी हस्ती मिटा न दूं तो मैं मुसलमान नहीं” गाने पर रील बनाने और उसे Instagram पर पोस्ट करने के आरोप में ज़ैद और समीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब सारी हवाएं खिलाफ हों, ऐसे वक्त में इस तरह की रील बनाना आखिर जरूरी क्यों है? इससे क्या हासिल करना है? पता नहीं क्यों समझ नहीं आती कि ऐसी हरकतों से अपने साथ-साथ अपने घरवालों को भी मुसीबत में डालने से आखिर मिलता क्या है।
Muslim Voice Cell23,141 views • 2 days ago

📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश मोहम्मद आफताब ने अपने Instagram अकाउंट @anam_aftab_ पर वीडियो साझा करते हुए लिखा— “आज 9 अगस्त 2026 को डूब रहे 3 लोगों की जान बचाने का मौका मिला। अल्हम्दुलिल्लाह, तीनों सुरक्षित हैं। किसी की जान बचाने से बढ़कर कोई नेक काम नहीं।” इंदिरा नहर में डूब रहे तीनों युवक गैर-मुस्लिम समुदाय से थे। मोहम्मद आफताब, अज़मत खान और कमलेश जायसवाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में उतरकर तीनों युवकों की जान बचाई। इंसानियत सबसे पहले—जहां किसी की जान बचाने का सवाल हो, वहां मज़हब नहीं देखा जाता। Aftab
Muslim Voice Cell136,661 views • 21 days ago

📍शामली, उत्तर प्रदेश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाले बिलाल को रास्ते में रोककर खेत में ले जाया गया। मामूली कहासुनी के विवाद में उसे लाठी-डंडों, बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। बिलाल गिड़गिड़ाता रहा “ओ बड़े भाई, मर जाऊंगा… छोड़ दो, थारे पैर पकड़ू।” लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। पैर पकड़वाए और पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
Muslim Voice Cell27,898 views • 5 days ago

📍बरेली, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मारूफ रज़ा खान ने तौहीद के हवाले से कुरआन की सूरह अल-इख़लास (112:3-4) की आयत का ज़िक्र किया— “न उसकी कोई औलाद है और न वो किसी की औलाद है, और न कोई उसके बराबर है।” उन्होंने कहा कि ज़मीन-ओ-आसमान और इस कायनात की तमाम मख़लूक उसी की बनाई हुई है। वही इस पूरी कायनात का मालिक और पैदा करने वाला है। इसी बयान के बाद बरेली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के इल्ज़ाम में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Muslim Voice Cell34,160 views • 7 days ago

🚨 एक महिला ने नफ़रत की दुकान चलाने वालों से सीधा सवाल किया, तो पूरी अकड़ निकल गई! 📍 दिल्ली अभिषेक ठाकुर कथित तौर पर सोनम वांगचुक और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ आपत्तिजनक बयानबाज़ी कर रहा था। तभी एक महिला ने सामने आकर सीधा सवाल दाग दिया “तुम्हारी क्वालिफिकेशन क्या है?” बस फिर क्या था… बड़े-बड़े दावे करने वाला शख्स सवाल सुनकर इधर-उधर देखने लगा और वहां से निकलता नजर आया। नफ़रत फैलाना आसान है, लेकिन सवालों का सामना करना हर किसी के बस की बात नहीं!
Muslim Voice Cell149,810 views • 1 month ago

📍 जंतर मंतर, नई दिल्ली पहले CJP समर्थक छात्रों से धर्म पूछा, गाली-गलौज की, धमकाया, मारपीट की और माफ़ी मंगवाई। अब दूसरे वीडियो में सत्यम पंडित प्रदर्शन कर रहे छात्रों को “कटमुल्ला” और “देश में दंगे कराने वाला” बताते हुए खुलेआम लाठी से “लाल करने की धमकी” दे रहा है। पहले मारपीट, अब खुलेआम धमकी दिल्ली पुलिस कब कार्रवाई करेगी?
Muslim Voice Cell151,625 views • 1 month ago

📍 हरिद्वार, उत्तराखंड भीड़तंत्र का डरावना चेहरा! एक व्यक्ति हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन कांवड़ियों की भीड़ ने उसकी एक न सुनी और उसके साथ मारपीट की। आखिर हम किस समाज की तरफ बढ़ रहे हैं, जहाँ भीड़ के सामने इंसान की जान और इज़्ज़त की कोई कीमत नहीं रह गई?
Muslim Voice Cell68,334 views • 21 days ago

I come from two Indias. एक भारत वो है, जहाँ पुलिस वर्दी में कांवड़ उठाकर गंगाजल भरने जाना आस्था की अभिव्यक्ति माना जाता है। और दूसरा भारत वो है, जहाँ बागपत के SI इंतसार अली को दाढ़ी रखने पर निलंबित किया जाता है, TSI अफाक खान पर धार्मिक संदर्भ देने पर विभागीय कार्रवाई होती है, और जी. अब्दुल खादर इब्राहिम को भी अपनी दाढ़ी के कारण सज़ा झेलनी पड़ती है। जब आस्था की इज़्ज़त और नियमों का पैमाना पहचान देखकर बदलने लगे, तो समझ लीजिए सवाल सिर्फ़ वर्दी का नहीं, बल्कि बराबरी के सिद्धांत का है। #AllEyesOnIndianMuslim
Muslim Voice Cell99,973 views • 1 month ago

📍गाजियाबाद वाले 'सत्यम पंडित' अब दिल्ली पहुंच गए हैं! सावन के महीने में गरीब ठेले और रेहड़ी-पटरी वालों की रोजी-रोटी छीनने का यह नया तमाशा शुरू हो चुका है। इन तथाकथित सूरमाओं का जोर सिर्फ उन बेसहारा और छोटे दुकानदारों पर चलता है जो दो वक्त की रोटी कमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अगर सच में दम है, तो जाकर KFC और बड़े विदेशी कॉर्पोरेट्स को बंद करवाकर दिखाएं, वहां इनकी बोलती बंद हो जाती है। गरीबों का पेट लात मारकर कुचलना बंद करो!
Muslim Voice Cell57,039 views • 18 days ago

📍 वायरल वीडियो Instagram यूजर RB Jaat ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “आज हम रास्ता भटक गए थे… तभी हमें दो छोटे मुस्लिम बच्चे मिले। उन्होंने सिर्फ इतना नहीं कहा कि ‘सीधे चले जाइए’… बल्कि अपनी साइकिल उठाई और लगभग डेढ़–दो किलोमीटर तक हमारी कार के आगे-आगे कच्चे रास्ते पर चलते रहे। हर मोड़ पर रुकते, पीछे मुड़कर देखते कि हम साथ आ रहे हैं या नहीं… और तब तक नहीं रुके, जब तक हमें सही जगह नहीं पहुँचा दिया। उनकी उम्र शायद 13 साल होगी, लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा था। आज फिर यक़ीन हुआ कि धर्म इंसान की पहचान हो सकता है, लेकिन इंसानियत उसकी असली पहचान होती है। नफ़रत की बातें करना आसान है, लेकिन किसी अजनबी के लिए अपनी मेहनत, अपना समय और अपनी ऊर्जा लगाना… यही असली इंसानियत है। उन दोनों बच्चों का दिल से शुक्रिया। ❤️ दुआ है, उनकी यही नेक सोच हमेशा बनी रहे।”
Muslim Voice Cell71,268 views • 23 days ago

📍 जंतर-मंतर, नई दिल्ली राष्ट्रीय वीर हिन्दू सेना के अध्यक्ष सत्यम पंडित ने पहले युवकों की पिटाई का वीडियो खुद गर्व से पोस्ट किया गाली दी, धमकाया, माफी मंगवाई। अब जब थू-थू हुई, तो अपनी गुंडागर्दी छिपाने के लिए पीड़ितों पर ही 'शराब पीने' और 'भगवान के अपमान' का झूठा और बेबुनियाद देशविरोधी राग अलाप रहे हैं। कैमरे पर सरेआम 'गर्दन काटने' की धमकी और कानून हाथ में लेने की खुली घोषणा करने वाला यह शख्स कौन सा कानून चला रहा है? क्या अपनी हिंसा को सही ठहराने का यही घटिया तरीका बचा है?
Muslim Voice Cell86,396 views • 1 month ago

📍 कनखल, हरिद्वार (उत्तराखंड) उत्तराखंड में लिंचिंगस्तानी इंसाफ! युवती से मिलने पहुंचे युवक शादाब पर आरोप लगाकर 10–12 दबंगों ने कानून को जेब में रख लिया। आरोप है कि घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, गले में कुत्ते का पट्टा डाला और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल भेजा। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि वायरल वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सवाल सीधा है क्या इस देश में भीड़ ही अदालत बन गई है? सिर्फ आरोप लगते ही किसी को पीटने, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी? कानून भीड़ नहीं, संविधान चलाएगा या नहीं?
Muslim Voice Cell95,458 views • 1 month ago

📍 ऋषिकेश, देहरादून | 24 जुलाई ऋषिकेश में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के सदस्यों ने एक घर में जुमे की नमाज़ पढ़ रहे कुछ लोगों के यहां पहुंचकर उन्हें परेशान किया। नमाज़ को “गैरकानूनी” बताते हुए उनसे पहचान पत्र दिखाने की मांग की गई। घर में नमाज़ पढ़ना कब से गैरकानूनी हो गया?
Muslim Voice Cell80,457 views • 1 month ago

📍गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में सैलून की ओपनिंग पर कुरानख्वानी कराना मुस्लिम किराएदार को भारी पड़ गया। दुकान मालिक संदीप बघेल ने हंगामा खड़ा कर पुलिस बुला ली और शिकायत दर्ज करा दी। अगर अपनी धार्मिक परंपरा निभाना भी विवाद बन जाए, तो धार्मिक आज़ादी का मतलब क्या रह जाता है?
Muslim Voice Cell52,375 views • 26 days ago

📍गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना के नेता सत्यम पंडित ने हज हाउस के बाहर खड़े होकर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सरकार से हज हाउस को गौशाला में तब्दील करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को "खामखां" हज हाउस बनाकर दिया गया है। इस बयान के बाद इलाके में सियासी और सामाजिक बहस तेज हो गई है।
Muslim Voice Cell113,133 views • 2 months ago

अज़ान से नहीं, माइक से प्रॉब्लम है… नमाज़ से नहीं, मस्जिद से प्रॉब्लम है… क़ुरआन से नहीं, मदरसों से प्रॉब्लम है, हम इन बातों के पीछे के जज़्बात और मतलब खूब समझते हैं। खुलकर कहो कि मुसलमान इस्लाम से दूर हो जाएँ। लेकिन याद रखो, हमारी क़ौम का कोई फ़र्द अपना ईमान छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
Muslim Voice Cell32,640 views • 20 days ago

📍 मोहाली, पंजाब | 22 जून भीड़ द्वारा नाज़िर अहमद की पीट-पीटकर हत्या के मामले में उम्रकैद की सज़ा पाए 14 दोषियों की रिहाई की मांग को लेकर गौ रक्षा परिषद ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान फैसला सुनाने वाली जज तबस्सुम खान का पुतला जलाया गया, "तबस्सुम बेगम मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए और 14 दोषियों की रिहाई की मांग की गई। जब हत्यारों के समर्थन में भीड़ सड़कों पर उतरे, न्याय देने वाले जज का पुतला जलाया जाए, उन्हें उनकी धार्मिक पहचान से निशाना बनाकर "मुल्ली" कहा जाए और खुलेआम डराने-धमकाने की कोशिश की जाए, तो यह सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि न्यायपालिका और कानून के राज को खुली चुनौती है। क्या ऐसा किसी और लोकतंत्र में संभव है, या सिर्फ भारत में ही न्याय देने वाले जजों को इस तरह निशाना बनाया जाता है?
Muslim Voice Cell100,576 views • 2 months ago