
Ajeet Bharti YouTube
@NijiSachiv • 101,549 subscribers
Breaking News, Political Analysis, Short Takes On Everyday Events | Ajeet Bharti's YouTube Updates | Managed by team
Shorts
Videos

सामाजिक समरसता की मिसाल: वाल्मीकि समाज की बेटी की बारात को हवेली पर रोककर कराया स्वागत एक गांव में सामाजिक समरसता की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। वाल्मीकि समाज की एक बेटी की बारात जब ठाकुर नारायण सिंह की हवेली के सामने से गुजरी, तो उन्होंने आगे बढ़कर दूल्हे और बारातियों का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि ठाकुर नारायण सिंह ने पूरी बारात को अपनी हवेली पर रोककर चाय-नाश्ता कराया और दूल्हे का सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने दूल्हे को अपनी घोड़ी पर बैठाकर सम्मानपूर्वक आगे विदा किया। (वीडियो पिछले वर्ष का है, लेकिन आज के परिप्रेक्ष्य में इसे देखना और समझना बेहद प्रासंगिक है।)
Ajeet Bharti YouTube135,558 Aufrufe • vor 1 Tag

मोदी जाएगा तो राहुल आ जाएगा, योगी जाएगा तो अखिलेश आ जाएगा; इस भावनात्मक ब्लैकमेल में मत फँसाइए। मैं सामान्य वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ता रहूँगा। कल कोई बदतर पार्टी आई तो उसे सड़कों पर निपट लेंगे। दूसरी तरफ़ घनघोर अयोग्यता को कोचिंग से लेकर मेरिट, PG, नौकरी और प्रमोशन तक लगातार छूट, ये अनंत काल तक नहीं चल सकता। This has to stop!
Ajeet Bharti YouTube954,220 Aufrufe • vor 11 Tagen

धर्म और विवाह को लेकर सवाल, ब्राह्मण समाज को टारगेट कर टिप्पणी करने पर Rapido राइडर को युवती ने लगाई फटकार एक वायरल वीडियो में Rapido राइडर कथित तौर पर एक युवती से उसका धर्म पूछता है। हिंदू बताए जाने पर वह दूसरी जाति और दूसरे धर्म में विवाह करने की सलाह देने लगता है तथा ब्राह्मण समाज को लेकर भी टिप्पणी करता है। इस पर युवती नाराज होकर उसे फटकार लगाती है और कहती है कि गलत एक व्यक्ति करता है, पूरी जाति नहीं करती! वीडियो 3 महीने पुरानी हैं। Rapido ने घटना को गंभीर बताते हुए संबंधित कैप्टन के व्यवहार को अस्वीकार्य कहा। कंपनी ने बताया कि कैप्टन को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और ग्राहक सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
Ajeet Bharti YouTube22,636 Aufrufe • vor 14 Stunden

जम्मू कश्मीर के पूर्व DGP शेष पाल वैध जी ने कहा, "सरकार ने सीजेपी के सामने सुप्रीम कोर्ट में लिखकर दे दिया कि उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भी दूसरे राज्यों में दर्ज ऐसे मामलों को वापस लेने की बात कही। तो सवाल है कि आगे से कोई अराजकता फैलाए, पुलिसवालों को घायल करे, पब्लिक प्रॉपर्टी और गाड़ियाँ तोड़े, तो क्या पुलिस को कार्रवाई करने से पहले पूछना चाहिए कि FIR करनी है या नहीं? दिल्ली पुलिस ने जिन लोगों को आइडेंटिफाई किया, उनमें कथित तौर पर कई लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड था। अगर पहले की FIR ठीक थी तो नई FIR क्यों? मुझे लगता है, यह बहुत खतरनाक ट्रेंड है। झारखंड में जेनुइन बच्चे अपने हक के लिए लड़ रहे थे, उन पर लाठीचार्ज हुआ, लेकिन उनके केस वापस लेने की कोई बात नहीं हुई। यहाँ मापदंड अलग क्यों है? भारत सरकार ने जिस तरह सीजेपी के सामने सरेंडर किया, उससे गलत संदेश जाएगा कि कोई भी पुलिस के सिर फोड़ दे, पब्लिक प्रॉपर्टी तोड़ दे और पुलिस कार्रवाई भी न करे। मेरी अपील भारत सरकार और माननीय सुप्रीम कोर्ट से है कि इस चीज से बचना चाहिए।"
Ajeet Bharti YouTube44,949 Aufrufe • vor 1 Tag

आरक्षण पर बोले मनोज तिवारी: देश में सभी वर्गों को मिल रहा आरक्षण का लाभ दिल्ली में आरक्षण के मुद्दे पर BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्ष जितना चाहे भ्रम फैलाए, लेकिन देश में अब कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसे आरक्षण का लाभ न मिल रहा हो। उन्होंने कहा, “इस देश में अब कोई ऐसी जाति नहीं है जिसको आरक्षण न मिला हो। ब्राह्मण को भी आरक्षण है, ठाकुर को भी आरक्षण है और भूमिहार को भी आरक्षण है, जो SC/ST & OBC इन तीनो में नहीं आता है उनको भी आरक्षण है।”
Ajeet Bharti YouTube486,092 Aufrufe • vor 12 Tagen

“तुम्हें अपने बच्चों की सौगंध है, यदि इस सरकार को वोट दिया तो…”
Ajeet Bharti YouTube688,921 Aufrufe • vor 17 Tagen

आरजेडी प्रवक्ता प्रिया राज यादव अक्सर आरक्षण और SC-ST एक्ट के समर्थन में मुखर होकर बोलती रही हैं। इनकी जुबान पर "मनुवाद से आजादी, ब्राह्मणवाद से आजादी" के नारे हमेशा ही रहते हैं। अब खुद के ऊपर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज होने का दावा सामने आया है। 3 महीने पहले का पूरा मामला ये था कि एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उसे दरभंगा रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रिया ने अस्पताल संचालक के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में अस्पताल संचालक, जो अनुसूचित जाति से हैं, ने संबंधित प्रिया के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया। जिस SC-ST एक्ट के समर्थन में वे अक्सर आवाज़ उठाती रही हैं, आज उसी एक्ट के इस्तेमाल पर वे सवाल उठा रही हैं।
Ajeet Bharti YouTube164,160 Aufrufe • vor 5 Tagen

सुनवाई की आस में बैठी कासगंज की महिलाएं, निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग कासगंज: अमापुर क्षेत्र के आनंदपुर में 38 ठाकुरों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद प्रभावित परिवारों की महिलाएं न्याय और सुनवाई की मांग कर रही हैं। उनका आरोप है कि मामले में केवल एक पक्ष की बात सुनी जा रही है, एक ही पक्ष के लिए क़ानून है; दूसरे पक्ष को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा। महिलाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों की सुनवाई सुनिश्चित करने की मांग की है
Ajeet Bharti YouTube15,053 Aufrufe • vor 15 Stunden

डॉ. अंबेडकर जी को शिक्षा में सबसे अधिक सहयोग किसने दिया? एक ब्राह्मण ने और एक राजपूत ने। सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय बड़ौदा (वर्तमान वडोदरा, गुजरात) रियासत के महाराजा थे और 1875 से 1939 तक शासक रहे। उन्होंने अम्बेडकर की उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग दिया था। * उन्होंने अंबेडकर को छात्रवृत्ति दी। * इसी छात्रवृत्ति के सहारे अंबेडकर 1913 में Columbia University, अमेरिका उच्च शिक्षा के लिए गए। * बड़ौदा राज्य की छात्रवृत्ति तीन वर्षों के लिए थी। उसी तरह उनका दूसरा विवाह भी एक ब्राह्मण महिला से हुआ। तो भाई, ब्राह्मण महिला से विवाह भी हो गया। उस समय आरक्षण भी नहीं था, फिर वे आपके समाज के सबसे अच्छे पढ़े-लिखे व्यक्ति बने। किस कारण से बने? दिमाग के कारण। भगवान ने या बुद्धिजीवियों ने उनको इतनी बुद्धि दी, जितनी हमको-आपको दी। उसी दिमाग से उन्होंने इतनी डिग्रियाँ हासिल कीं। यह हीनता का भाव है कि आरक्षण के कारण इन्हें जातियों में डाल दिया गया और एक साइकोलॉजी डाल दी गई कि तुम बैकवर्ड ही हो!
Ajeet Bharti YouTube509,874 Aufrufe • vor 15 Tagen

जयंत चौधरी की पत्नी के भाषण पर योगी आदित्यनाथ ने सिर हिलाकर जताई सहमति, अपील ने खींचा ध्यान राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी का भाषण चर्चा में है। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के परिवार की बहू चारू चौधरी ने अपने संबोधन में प्रभावशाली और भावुक अपील की। भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनकी बातों पर सहमति में सिर हिलाते नजर आए। चारू चौधरी के संबोधन को मौजूद लोगों ने खूब सराहा और यह क्षण सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।
Ajeet Bharti YouTube66,879 Aufrufe • vor 2 Tagen

हनुमान मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में युवक का जुलूस, अवैध निर्माण पर कार्रवाई अशोकनगर, मध्य प्रदेश: जिले के पिपरई में हनुमान मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में नीलेश लोधी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। आरोपी का सड़क पर जुलूस निकाला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए धार्मिक स्थलों के अपमान पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
Ajeet Bharti YouTube24,716 Aufrufe • vor 1 Tag

"आज जो आपस में फूट और मतभेद दिखाई दे रहे हैं, उनके पीछे कहीं न कहीं राजनीति भी एक बड़ी वजह है। हर व्यक्ति राजनीति में आगे बढ़ना चाहता है, इसमें कोई बुराई नहीं है। आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए, आगे बढ़ने की इच्छा होना अच्छी बात है। लेकिन किसी को गिराकर, किसी को बुरा बताकर, या किसी के बारे में भला बुरा कहकर आगे बढ़ने का तरीका ठीक नहीं है।" -राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी
Ajeet Bharti YouTube66,873 Aufrufe • vor 3 Tagen

हो सकता है हमारे भी दो सांसद पहुँच जाएँ कल को। 50 विधायक पहुँच जाएँ। और सवर्ण केवल संख्या नहीं है, एक विधायक दस को प्रोत्साहित करता है। अगर बात नहीं सुनेंगे, तो हम आगे बढ़ेंगे। मुझे राजनीति का कोई शौक नहीं है, लेकिन जिनको करना है, वो करें। मेरा पूर्ण समर्थन रहेगा। तो क्या यहाँ से एक नई पॉलिटिकल पार्टी का आगाज हो सकता है? पॉसिबिलिटी बिल्कुल है, और होना चाहिए।
Ajeet Bharti YouTube404,714 Aufrufe • vor 16 Tagen

माँ के निधन के बाद पैतृक गाँव लौटा बेटा, अब जान बचाने की गुहार, SC-ST Act की धमकियों से हालात ऐसे कि कह रहा है: “या तो गाँव छोड़ना पड़ेगा, या मेरी जान चली जाएगी!” "मैं राजपूत ठाकुर जाति से संबंध रखता हूँ और मेरा जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश है। दरअसल, मैं काफी लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। अभी दो महीने पहले मेरी माता का निधन हुआ, तो मुझे अपने पैतृक गाँव में आकर रहना पड़ा। तो यहाँ की स्थिति ये है कि मेरे पड़ोसी जो भीम आर्मी संगठन से जुड़े हुए हैं। उन लोगों ने मुझे इतना बुरी तरह से प्रताड़ित कर रखा है कि वे मेरे घर में जबरदस्ती घुसने का प्रयास करते हैं, मुझे हमेशा गालियाँ देते हैं, धमकियाँ देते हैं और आते-जाते हुए रास्ते में मुझे परेशान करते हैं। मेरे पास वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं, जिसमें मुझसे ये तक कहा गया है कि, तू हमारी तरफ देखता क्यों है? तू हमारी तरफ देखेगा नहीं और तू जमीन कि तरफ नीचे नज़र करके चलेगा, हमारे सामने। मैंने पुलिस को भी इस संबंध में कई बार शिकायत दी है। एक महीने से मैं कई बार पुलिस को शिकायत दे चुका हूँ। पुलिस का हमेशा आश्वासन रहता है कि कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में आज सुबह मेरे साथ इन लोगों ने मारपीट की है, गाली-गलौज की है और मुझे धमकी दी है कि हम तुम्हें फर्जी एससी-एसटी एक्ट और महिला उत्पीड़न के केस में किसी न किसी तरह फँसाकर जेल भेजवा देंगे। तुम्हें आज के आज यहाँ से जाना पड़ेगा, या तो तुम यहाँ से कहीं बाहर चले जाओ, नहीं तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे। मेरे घर में बहुत सारे लोग नहीं हैं। दरअसल, मैं अकेला हूँ और मेरे वृद्ध पिता हैं। मेरा बहुत बुरी तरह से शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। तो मेरा सभी संगठनों से, जो भी सवर्ण संगठन हैं या जो भी इस तरह के कुकृत्यों के संबंध में हम जैसे लोगों की रक्षा करते हैं या सुरक्षा करते हैं, उनसे निवेदन है कि मेरी सुरक्षा की जाए। आज जिस तरह से मेरे साथ मारपीट की गई है, मुझे अपनी हत्या तक किए जाने का डर है। अगर मुझे कुछ होता है तो यही लोग, जिनके खिलाफ मैंने शिकायत और प्रार्थना पत्र में नाम दिया है, वही लोग उसके जिम्मेदार होंगे। इन लोगों के द्वारा गलियों में तलवारें लहराई जाती हैं, गली में नीला गमछा डालकर और तरह-तरह से मुझे उत्पीड़ित किया जाता है। तो मेरा यही निवेदन है कि सभी लोग मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करें, क्योंकि मैं पुलिस में भी कई बार कंप्लेंट दे चुका हूँ। आज पुलिस के द्वारा मुझे आश्वासन दिया गया है कि जो संबंधित लोग मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं, उनके खिलाफ आज मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परंतु मेरा कहना ये है कि अगर मुझे इसी तरह प्रताड़ित किया गया और मेरे बचाव में कोई संस्था या कोई लोग नहीं आते हैं, या मेरे ऊपर किसी तरह का फर्जी मुकदमा दर्ज होता है, तो मेरे पास दो रास्ते होंगे। एक रास्ता होगा कि मैं अपने प्राणों की आहुति दे दूँ या अपनी जीवन समाप्त कर लूँ, क्योंकि मैं एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति हूँ और मुझे इस तरह प्रताड़ित करके या जेल भेजने का अगर काम किया जाएगा, तो मैं अपने प्राण देने के लिए मजबूर रहूँगा और मेरे पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। इसके अलावा, मुझे पलायन करना पड़ेगा। मुझे समझ में नहीं आता कि मेरे कई पीढ़ियों से मेरे पूर्वज यहाँ पर रहे हैं, तो अचानक ऐसा क्या हुआ है कि मुझे यहाँ से भगाया जा रहा है। चूँकि मेरा घर इस गाँव में अंतिम पंक्ति में है, ठाकुरों के गाँव में जो घर होते हैं, उसकी अंतिम पंक्ति में मेरा घर है। इन लोगों की कम्युनिटी ने चारों तरफ घर बनाकर हमें चारों तरफ से घेर रखा है। तो अब इन लोगों का ये है कि इन्होंने मुझे वल्नरेबल समझ लिया है कि मैं इनके लिए बहुत ईज़ी टारगेट हूँ। तो अगर मेरी किसी तरह हत्या हो जाती है या मुझे किसी केस में फँसाया जाता है, तो उसके लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे। मेरे पास दूसरा रास्ता ये भी है, जो मेरे दिमाग में आ रहा है, कि मुझे धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए, ताकि मेरे ऊपर से ये ठाकुर वाला दाग हट जाए। इसको मैं दाग कहूँगा। एक्चुअली, मैं इस पर पहले गर्व महसूस करता था। गर्व इसलिए महसूस करता था कि हमारे पूर्वजों ने काफी वीरताएँ दिखाई हैं, युद्ध लड़े हैं और कई युद्ध जीते हैं। उन्होंने देश को आगे बढ़ाने में प्रयास किया है। लेकिन अभी मुझे इस बात का भय है कि जिस जाति से मैं बिलॉन्ग करता हूँ, वही जाति मेरे प्राणों के लिए काफी कष्टकर साबित हो रही है।"
Ajeet Bharti YouTube83,103 Aufrufe • vor 5 Tagen

आरक्षण पर किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, वंचितों को मौका देने की कही बात आरक्षण में क्रीमी लेयर के मुद्दे पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था, “क्रीमीलेयर पर मैं सुप्रीम कोर्ट की भावना के साथ हूं। मैं डॉक्टर भी बन गया। मेरा भाई IRS और IAS भी बन गया।” मीणा ने अपने गांव के एक मजदूर परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि वह व्यक्ति करीब 30 साल से मेहनत-मजदूरी कर रहा है, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया। उनका कहना था कि अब ऐसे वंचित व्यक्ति को भी मौका मिलना चाहिए।
Ajeet Bharti YouTube123,232 Aufrufe • vor 7 Tagen

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री जी ने इतिहास और जाति को लेकर कहा कि भारत के इतिहास में OBC और SC-ST समुदायों से आने वाले कम से कम 100 बड़े राजा हुए हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “‘हज़ारों साल से रोटी नहीं मिली’ जैसे दावे करने वाले पहले इतिहास पढ़ें। जब ये लोग राजा थे तो पानी कहाँ से पीते थे? राजा थे लेकिन पानी नहीं पीते थे? ये कैसा मजाक है!” अग्निहोत्री जी ने कहा कि ऐसे झूठे दावों और पूर्वाग्रहों से पहले इतिहास समझिए, पढ़िए-लिखिए और बुद्धि के दरवाजे खुले रखकर बात कीजिए।
Ajeet Bharti YouTube178,336 Aufrufe • vor 12 Tagen

दिल्ली में RHA Reforms Team की सदस्य अनुराधा तिवारी ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग करते हुए तीन प्रमुख प्रस्ताव रखे हैं। उन्होंने कहा कि जनरल कैटेगरी के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाया जाए। इसके साथ ही आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान लागू करने और “एक परिवार, एक बार आरक्षण” की नीति लाने की मांग की। तिवारी के मुताबिक, इन बदलावों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षण व्यवस्था का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे और इसका दुरुपयोग न हो।
Ajeet Bharti YouTube159,882 Aufrufe • vor 12 Tagen