
Nirmal Choudhary
@NirmlChoudhary • 281,191 subscribers
President, Rajasthan University Student Union || सदैव आपकी सेवा में तत्पर || this is official account of NirmlChoudhary
Shorts
Videos

भाजपा राज में अब ‘विकास की गंगा’ गैस सिलेंडर में से भी बहने लगी है। जयपुर में गैस सिलेंडर भरवा रहे लोगों को 2 दिन बाद उसमें से गैस की जगह पानी मिलना अत्यंत शर्मनाक एवं चिंताजनक है। भाजपा के ‘सुशासन’ में आम जनता को इस तरह लूटना आख़िर कब बंद होगा? Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary383,435 просмотров • 5 месяцев назад

आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण भर्ती पूर्व राज्यपाल और किसानों की अटूट आवाज श्री Satyapal Malik जी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। श्री Rahul Gandhi जी ने भी आज मलिक साहब से मुलाकात की और उनको आश्वस्त किया कि पूरे देश की किसान कॉम और Congress परिवार उनके इस मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ा है। और भाजपा सरकार की प्रताड़ना के सामने हम झुकने वाले नहीं है। ऐसे नाजुक समय में भाजपा सरकार के इशारे पर सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना अमानवीय और शर्मनाक कृत्य है,यह उनकी सच्चाई, साहस और निष्ठा को दबाने का एक कुत्सित प्रयास है। यह कदम उनके दृढ़ संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर सकता। श्री सत्यपाल मलिक जी की निडरता, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और सत्य के प्रति अडिग प्रतिबद्धता करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी आवाज ने हमेशा अन्याय के खिलाफ बुलंदी से गूंजकर जनता के हक की लड़ाई लड़ी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः उसी जोश, जज्बे और निर्भीकता के साथ देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें। #SatyaPalMalik #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary980,632 просмотров • 1 год назад

असम के साथियों से अपील🙏 यहाँ बड़ी मोटर नाँव नहीं मिलने से घर घर राहत सामग्री पहुँचाने में अधिक समय लग रहा है। असम में किसी भी साथी के पास यहाँ उनके परिचित के पास बड़ी मोटर नाँव है तो आप हमारे से संपर्क करें। जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों की हर संभव सहायता कर पाएं। 📞 9782557575, 7357390707, 7300208993, 9659222224, 7891571777, 9057272426, 7406811111 #assamfloods #humanity #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary36,326 просмотров • 24 дней назад

श्री सोनम वांगचुक जी पिछले 19 दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर हैं। उनके गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपना अनशन ख़त्म कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी लगातार छात्रों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और छात्रों को हर हाल में न्याय मिलकर रहेगा। भाजपा सरकार अब छात्रों के सवालों से बच नहीं सकती। करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली इस विफल शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। Rahul Gandhi Sonam Wangchuk #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary51,723 просмотров • 1 месяц назад

सदियों से सामंतवाद के पुरोधा रहे कुछ अराजकतावादी लोग यह भूल चुकें हैं कि दशकों पहले इस तुच्छ और अन्यायकारी सोच को छत्तीस कौम की रक्षा और सार्वभौमिक न्याय के लिए किसान कौम के लड़ाकों ने जड़ से उखाड़ फेंका था। हनुमान बेनीवाल जी किसान कौम के नेता हैं, और उनके घर परिवार पर नजर उठा कर देखने से पहले सौ बार सोच लेना! यदि सामंती सोच फिर से राजतंत्र में लौटने को आतुर है तो याद रखना कि किसान लड़ाकों को लोकतंत्र और कानून का राज स्थापित करना ठीक से आता है। किसान क़ौम देश का पेट पालना जानती है तो अपनी सुरक्षा करना भी भलीभाँति जानती है । यदि किसान क़ौम से टकराने की सोचोगे तो याद रखना नामोनिशान मिट जाएगा। HANUMAN BENIWAL #Nagaur #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary361,983 просмотров • 1 год назад

जयपुर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविद सिंह डोटासरा जी सहित कई कांग्रेस विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना बेहद निंदनीय है। आख़िर भाजपा सरकार किस हद तक गिर जाएगी? Ashok Gehlot Govind Singh Dotasra Rajasthan PCC #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary42,702 просмотров • 1 месяц назад

किसानों के मसीहा चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी से आज़ अस्पताल में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। केंद्र सरकार द्वारा CBI के बल पर प्रताड़ित करवाकर मलिक साहब को इस हालत में पहुंचाया है। मैं समस्त किसान कौम से निवेदन करता हूं कि आप सभी ईश्वर से प्रार्थना करे कि मलिक साहब जल्द स्वस्थ होकर हम सबके बीच वापस लौटकर अन्नदाता की आवाज बुलंद कर सके । #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary648,492 просмотров • 2 лет назад

जय हिंद साथियों🇮🇳 राजस्थान में अपने घरों के AC कमरों में बैठकर मेरे लिए उल्टा सीधा बोलने और आलोचना करने वाले लोगों से बस इतना कहना चाहता हूँ—राजस्थान से हजारों किलोमीटर दूर मैं यहाँ किसी से वोट लेने नहीं आया हूँ, न ही किसी राजनीतिक मकसद से आया हूँ। मैं यहाँ आया हूँ इंसानियत और मानवता के नाते। संकट की इस घड़ी में जब हजारों परिवार बाढ़ की मार झेल रहे हैं, तब मेरी अंतरात्मा मुझे चुप बैठने की इजाज़त नहीं दे पाई। इसलिए इनके बीच पहुँचा हूँ। दूर बैठकर बोलना बहुत आसान है, लेकिन इन बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों तक पहुँचने के लिए किन मुश्किलों से गुजरना पड़ता है, यह यहाँ आकर ही समझ में आएगा। मैं आलोचनाओं से न कभी डरा हूँ, न डरूँगा। मेरी राजनीति से पहले मेरी इंसानियत है और मेरे लिए पद से पहले मेरा कर्तव्य है। जब तक सांस है, मैं संकट में खड़े अपने देशवासियों के साथ खड़ा रहूँगा। अपनी पूरी ज़िंदगी इसी ईमानदारी और इंसानियत के साथ अपने देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित रखूँगा। #AssamFloods #Humanity #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary24,239 просмотров • 22 дней назад

देश की राजधानी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले दागना लोकतांत्रिक मूल्यों के ख़िलाफ़ है।सरकार के इशारे पर किया गया यह कृत्य बेहद निंदनीय है। पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर सरकार को छात्रों की आवाज़ को बल प्रयोग दबाने के बजाय उनकी बात सुनकर ठोस समाधान निकालना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी लगातार छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की माँग उठाते रहे हैं। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह तानाशाही करने के बजाय छात्रों से संवाद कर उनके हित में कदम उठाए। इस समय देश की परीक्षा प्रणालियों में आमूलचूल सुरक्षात्मक बदलाव लाने की पहल करनी चाहिए। Rahul Gandhi Congress #DharmendraPradhanResign #संसद_मार्च #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary37,784 просмотров • 1 месяц назад

नमस्कार साथियों । पिछले पांच सालों से निरंतर चल रहे पेपर लीक और कटारा-कारनामों से RPSC के अभ्यर्थियों का विश्वास पहले ही खो चुकी थी और अब मुख्यमंत्री जी द्वारा केसरी सिंह जैसे भेदभावपूर्ण व्यक्ति की नियुक्ति से छात्रों में भय का माहौल है। समय रहते इस व्यक्ति का इस्तीफा मंगवावे ।
Nirmal Choudhary608,940 просмотров • 2 лет назад

मंत्री जी का थाने में जाकर पुलिस पर इस तरह दबाव बनाना आपको समझ में आता है क्या? इसके पीछे क्या जातीय सोच काम नहीं कर रही? अभी तो यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि मंत्री जी सरकार के लिए काम कर रहे हैं या करणी सेना के लिए काम कर रहे हैं? इस तरह धमकियों से पुलिस का मनोबल गिराने पर क्यों उतारू हैं मंत्री जी? अपने अधिकारों और छात्रसंघ चुनाव की मांग उठाने पर जवान और किसान के बेटो पर घसीट-घसीट कर लाठियां बरसाईं जाती है और थाने में बंद किया जाता है मंत्री जी इससे आपका स्वाभिमान नहीं जागता क्या ..? माननीय प्रधानमंत्री जी, आप राजस्थान में नेताओं को सीख देकर गए थे कि सरकारी अधिकारियों से तमीज से पेश आना चाहिए लेकिन आपके मंत्री आपकी सीख को खुलेआम दरकिनार कर रहे हैं। क्या आप देख रहे हैं? माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको इस मामले को संज्ञान में लेकर उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए अन्यथा आपके मंत्री सत्ता का दुरुपयोग करके बनालाल जी जाट और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ दबाव बनाकर कार्रवाई करवा रहे है वो न्यायोचित नहीं है। #NirmalChoudhary Narendra Modi Bhajanlal Sharma Col Rajyavardhan Rathore Rajasthan Police Rajasthan Police HelpDesk
Nirmal Choudhary399,060 просмотров • 2 лет назад
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

अलवर जिले में सरकारी अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरने से डॉक्टर के सिर फटने और महिला मरीज के गंभीर चोटें आने की खबर अत्यंत चिंताजनक है। भाजपा सरकार मंचों से स्वास्थ्य व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सरकारी अस्पताल खुद मरीजों और डॉक्टरों के लिए असुरक्षित हो चुके हैं। तीन महीने पहले बजट पास हो चुका फिर भी मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ। आखिर किस हादसे का इंतजार किया जा रहा था? क्या सरकार की नींद तब ही खुलेगी जब ऐसी लापरवाही किसी की जान ले लेगी? Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Rajasthan Police #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary42,135 просмотров • 1 месяц назад

आज पिछले तीन महीनों से विश्वविद्यालय प्रशासन भाई नवीन रैगर को गुमराह और प्रताड़ित कर रहा है। इसके बावजूद भाई हाईकोर्ट से आदेश लेकर आया कि उसे भौतिक विज्ञान विभाग में Phd में प्रवेश दिया जाए ,लेकिन उसके बाद भी विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन इसके साथ अत्याचार कर रहा है। SHO साहब बोल रहे है - हम क्या जानते है क्या है हाईकोर्ट..? भाई नवीन रैगर एक छोटे से गांव और गरीब परिवार से सैकड़ों परेशानियों का सामना कर NET-JRF परीक्षा पास करके यहां तक पहुंचा है। यह सब लोग मिलकर दलित भाई की आवाज दबाना चाहते है इनका यह मनसूबा हम सफल नही होने देंगे हम भाई नवीन रैगर के साथ है और उसके हक की आवाज के लिए हर अंजाम तक लड़ेंगे। Dr Naveen Gehlot #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary371,380 просмотров • 2 лет назад

मदद की अब हमारी बारी, असम पर छाया संकट भारी! #AssamFloods #Humanity #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary18,497 просмотров • 23 дней назад

देहरादून एयरपोर्ट से ऋषिकेश के रास्ते। #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary161,117 просмотров • 11 месяцев назад

पुलिस ने जिस मुकदमे में मुझे बंदी बनाकर दमन करने का प्रयास किया, वह इसी लाठीचार्ज के विरोध से जुड़ा है, जो इस वीडियो में राजस्थान की नौजवान छात्रशक्ति पर बरसाया गया। क्या मैंने यहाँ पुलिस के सिर या उनकी गाड़ियाँ तोड़ीं? या यह पुलिस प्रशासन ने ही सिर और गाड़ियाँ तोड़कर बर्बरता की थी। यह वीडियो इस बात का गवाह है, कि पुलिस वालों ने ही DYSP का सिर फोड़ा था और उन्होंने ही लाठियों से गाड़ियाँ फोड़कर मुझे दोषी बनाया। कानूनन रूप से मुकदमा करने के बाद मुझे इतलाह करना चाहिए था, लेकिन मुझे इस बात से वंचित रखकर मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा गया जो मैने सफल नहीं होने दिया। यहां राजस्थान की छात्रशक्ति पर लाठियाँ इस तरह बरसाई गईं, मानो हम आतंकवादी हों। इतने अत्याचार के बावजूद, पुलिस ने मुझे और मेरे साथियों को जबरन प्रताड़ित किया और हमारी आवाज़ को दबाने की साजिश रची। #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary191,276 просмотров • 1 год назад

“जब सुरक्षा की आखिरी चौखट भी टूट जाए — तो शासन नहीं, अराजकता राज करती है।” उत्तरप्रदेश के लखनऊ में सुनहरे भविष्य के लिए आई छात्रा सुश्री शालिनी चौरसिया जी के घर में घुसकर दबंगों द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट करना नारी गरिमा पर सीधा प्रहार है! यह कोई साधारण अपराध नहीं, यह उस सिस्टम का आईना है जहाँ बेटियाँ पढ़ने जाती हैं, पर डर के साये में जीती हैं! यही है योगी सरकार की “नारी सुरक्षा” की असलियत — जब घर की दीवारें भी रक्षा नहीं कर रहीं, तो बेटियाँ कहाँ जाएँ? उत्तरप्रदेश सरकार एवं प्रशासन इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करें। Yogi Adityanath CM Office, GoUP UP POLICE DGP UP #NirmalChoudhary
Nirmal Choudhary141,142 просмотров • 10 месяцев назад