
Kamal Nath
@OfficeOfKNath • 1,500,066 subscribers
Ex. President MP Congress । Ex. Chief Minister of Madhya Pradesh । 9 times Member of Parliament from Chhindwara ।
Shorts
Videos

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।
Kamal Nath628,996 Aufrufe • vor 2 Jahren

ये मेरा सौभाग्य था कि मुझे संजय गांधी और श्रीमती इंदिरा गांधी के साथ काम करने का मौक़ा मिला। पंडित नेहरू का आशीर्वाद मिला। इंदिराजी हमसे हमेशा कहती थीं कि टिफ़िन अकेले मत खा लेना, सबको बाँटकर खाना। "इन्दिरा जी के दो हाथ, संजय गांधी कमलनाथ" ऐसा नारा मेरे लिए लगाया जाना बहुत सौभाग्य की बात थी। विभिन्न विषयों पर सुनिए मेरी राय MP Congress पॉडकास्ट में.
Kamal Nath83,150 Aufrufe • vor 7 Monaten

आज मेरा मन मध्य प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से बहुत दुखी है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के पेशाब करने का वीडियो देखकर रूह कांप जाती है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे। यह घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। यह घटना मध्य प्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है। मैं शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करें। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।
Kamal Nath143,163 Aufrufe • vor 3 Jahren

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बेईमानी हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा में मैंने ख़ुद अपनी आँखों से देखा था कि मध्य प्रदेश में भयंकर एंटी इनकंबेंसी थी। लेकिन जब चुनाव हुआ तो हमें सिर्फ़ 65 सीटें मिलीं। यह असंभव है। यह हो ही नहीं सकता।: राहुल गांधी Rahul Gandhi
Kamal Nath40,356 Aufrufe • vor 11 Monaten

प्रियंका गांधी जी ने मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनने पर दिव्यांग जनों की पेंशन बढ़ाने का आग्रह किया है। मैं प्रियंका गांधी जी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मध्यप्रदेश मे हमारी सरकार बनते ही दिव्यांग जनों की पेंशन बढ़ाने का कार्य सर्व प्राथमिकता से किया जायेगा। वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार ने ही दिव्यांग पेंशन को 300 रूपये से बढ़ाकर 600 रूपये किया था, अब 2023 में पुन: हमारी सरकार इसे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
Kamal Nath89,015 Aufrufe • vor 3 Jahren

नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी Rahul Gandhi ने मध्य प्रदेश के विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कल स्पष्ट कहा है कि मध्य प्रदेश में हुआ विधानसभा चुनाव 2023 बेईमानी से जीता गया। चुनाव में महाराष्ट्र की तर्ज़ पर ही वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई थी और आगे भी भाजपा वोटर लिस्ट से खिलवाड़ कर सकती है। मध्य प्रदेश के एक प्रमुख समाचार पत्र ने पिछले हफ़्ते ही समाचार प्रकाशित किया था कि चुनाव आयोग मान रहा है कि प्रदेश में क़रीब 55 लाख वोटर फ़र्ज़ी हो सकते हैं और हज़ारों ऐसे घरों की पहचान हुई है जहाँ पर सौ से अधिक मतदाता हैं। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की शक्ति पहचानता हूँ और मुझे अच्छी तरह पता है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पूरी कांग्रेस पार्टी ने अपनी शक्ति लगायी थी, लेकिन बेईमानी के कारण हम विजय प्राप्त नहीं कर सके। लेकिन अब जब नए तथ्य हमारे सामने आते जा रहे हैं तो हम सब को एक बार फिर से कमर कसनी चाहिए और अपने अपने बूथ पर मतदाता सूचियों पर नज़र रखनी चाहिए। एक भी फ़र्ज़ी वोटर जुड़ने ना पाए और एक भी सही वोटर का नाम कटने ना पाए। कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता को पूरी मज़बूती से कार्य करना है और मध्य प्रदेश में एक नया इतिहास लिखना है।
Kamal Nath38,544 Aufrufe • vor 1 Jahr

SIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी के असली इरादे अब सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनता को सीधी धमकी दी है कि जिनके नाम SIR में शामिल नहीं होंगे, उनका राशन बंद कर दिया जाएगा और आधार कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। सरकार से मिलने वाली सुविधाएँ समाप्त कर दी जाएंगी। राजपूत के बयान से स्पष्ट है कि पहले भाजपा लोगों का राशन बंद करेगी। उसके बाद मुफ़्त इलाज, किसानों को खाद, महिलाओं को मिलने वाली लाड़ली बहना का पैसा, छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और दूसरी सभी सुविधाएँ जो एक नागरिक को मिलनी चाहिए, वे भाजपा छीनना चाहती है। ज़ाहिर है कि आज यह राशन पानी ख़त्म करने की बात कर रहे हैं और जल्द ही यह आरक्षण ख़त्म करने की बात भी करने लगेंगे। हमारे नेता श्री राहुल गांधी शुरू से ही SIR को लेकर देश की जनता को आगाह कर रहे हैं। अब बिलकुल साफ़ हो गया है कि भाजपा एक तरफ़ वोटचोरी के ज़रिए अपनी सरकार बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ़ भारतीय नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है। यह भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जनता को एक बार फिर से ग़ुलाम बनाने की कोशिश है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के साथ ही अन्य सभी दलों और देश की जनता को इसके ख़िलाफ़ कमर कस लेनी चाहिए।
Kamal Nath27,000 Aufrufe • vor 7 Monaten

हमारे नेता श्री राहुल गांधी Rahul Gandhi ने आज मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार की सभा में एक बार फिर स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 चोरी किया गया था। मैं मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है। वह हमें जिताना चाहती है और उसने ऐसा किया भी। अब हम सबको हर स्तर पर वोट चोरी रोकने के लिए कमर कसने की ज़रूरत है ताकि वही सरकार बने जिसे जनता ने वोट दिया हो।
Kamal Nath26,057 Aufrufe • vor 11 Monaten

ये राहुल गांधी की आँधी है। वोटर अधिकार यात्रा 🇮🇳 📍 बिहार Rahul Gandhi
Kamal Nath19,384 Aufrufe • vor 11 Monaten

जबलपुर में आज सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ है, इसके लिए मैं जबलपुर की जनता को बधाई देता हूँ। संस्कारधानी के लोगों को याद होगा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया तब शुरू हुई थी, जब मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री था। मैं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी Nitin Gadkari को भी बधाई देता हूँ कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि कांग्रेस की सरकार के समय में मैंने इस फ़्लाइओवर के लिए प्रस्ताव भेजा था। मैं आशा करता हूँ कि श्री गडकरी की तरह अन्य केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की सरकार भी मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों का श्रेय ख़ुद लेने की होड़ नहीं करेंगे और प्रदेश की जनता को बताएंगे कि चाहे मेट्रो परियोजना हो या महाकाल कॉरिडोर का निर्माण इन सबकी शुरुआत कांग्रेस सरकार ने की थी। Congress MP Congress
Kamal Nath19,360 Aufrufe • vor 11 Monaten