
Pawan Khera 🇮🇳
@Pawankhera • 775,922 subscribers
Chairman, Media & Publicity Deptt. AICC. Member, Congress Working Committee. વૈષ્ણવ જન તો તેને કહિયે, જે પીડ પરાયી જાણે રે। Dubito, ergo cogito, ergo sum
Shorts
Videos

RSS के लिए सिक्का ही जारी करना था तो 60₹ का करते, जितनी पेंशन सावरकर को बरतानी हुक़ूमत से मिलती थी। डाक टिकट ही जारी करनी थी तो ब्रिटिश पोस्ट की करते जिसके ज़रिए माफीनामे भेजते थे। चाहे जितना भी स्टैंप छाप लो, सिक्के जारी कर लो और RSS को पाठ्यक्रम में घुसा दो - यह देश गांधी का था, गांधी का है और गांधी का रहेगा। सत्ता से बाहर होते ही आपको और आपकी विचारधारा को इतिहास दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा।
Pawan Khera 🇮🇳1,158,860 次观看 • 8 个月前

ईरान में सर्वोच्च शिया धर्मगुरु अयातुल्लाह खामेनेई की इज़राएल और अमेरिका के हाथों हत्या हुए चौबीस घंटे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी या भारत सरकार के मुँह से एक शब्द ना आयातुल्लाह खामेनेई के लिए श्रद्धांजलि का निकला, ना ही इज़राएल और अमेरिका की निंदा का निकला। कहाँ गया हिंदुस्तान का नैतिक नेतृत्व? कहाँ गए हमारी सभ्यता के मूल्य? पूरी दुनिया पर एक अंधेरा छा रहा है। रौशनी देने का काम हमारा मुल्क कर सकता था, नहीं किया। भारत के नेतृत्व की यह कमज़ोरी इतिहास में दर्ज हो चुकी है।
Pawan Khera 🇮🇳396,808 次观看 • 3 个月前

प्रधान मंत्री को चुनौती है कि हमारे घोषणा पत्र में कहीं भी हिंदू मुसलमान लिखा हो तो दिखा दें। इस तरह का हल्कापन आपकी मानसिकता में, आपके राजनैतिक संस्कारों में है। हमने तो युवाओं, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों, माध्यम वर्ग, श्रमिकों को न्याय की बात कही है। आपको इस से भी आपत्ति है?
Pawan Khera 🇮🇳2,288,595 次观看 • 2 年前

Did he just attempt to trivialise Epstein’s crimes? He says that in 2008 Epstein pleaded guilty to “soliciting favours of a woman who was underage. That’s it.” That’s it? Really, Hardeep Singh Puri ? An “underage woman” is a minor. Basically, a child. And you reduce sexual exploitation of a child to “that’s it”? Epstein didn’t just face rumours. He pleaded guilty in a Florida court and was convicted. The crime was established in law. Yet you say “many of you had doubts.” Doubts about what - his own confession? Must God descend from the heavens personally to confirm Epstein’s crime to you? It is deeply disturbing to hear an Indian Union Minister speak about sexual crimes against minors with such casual detachment. Public office demands moral clarity, not minimisation of abuse. Do us a favour, keep this monstrosity at home, and don't ever come out justifying crimes against women and children like this!
Pawan Khera 🇮🇳320,799 次观看 • 3 个月前

आज एयरपोर्ट्स पर जो हो रहा है, वो नतीजा है मोनोपॉली या ड्यूओपॉली का। कहा गया था कि हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज़ में बैठेंगे। लेकिन हवाई अड्डों पर यात्रियों और इंडिगो स्टाफ के बीच जूते चप्पल चल रहे हैं। पार्टी दो लोग चलाएँगे सरकार दो लोग चलाएँगे व्यापार दो लोग चलाएँगे तो यही होगा जो हो रहा है। हमारे एयरलाइन सेक्टर का 92% शेयर सिर्फ़ दो कंपनियों के हाथ में है - इंडिगो और टाटा। सरकार को इनके सामने झुकना पड़ा और यात्री सुरक्षा की नई गाइडलाइंस इन कंपनियों के दबाव के कारण वापस लेनी पड़ी।
Pawan Khera 🇮🇳492,642 次观看 • 6 个月前

कल संसद में राहुल गांधी ने हिंदू विचार की व्याख्या करते हुए कुछ लोगों को आईना भी दिखाया। उस आईने में उन लोगों ने अपना वीभत्स चेहरा देखा। हिंदू विचार में साहस है, अहिंसा है, सत्य है। गंगा की तरह यह विचार अनंतकाल से बहता चला आ रहा है। इस बहाव में ऋषि मुनियों की प्रज्ञता है, हमारे पूर्वजों के जीवन संघर्षों की कहानी है। नेति नेति इस विचार की साँसों में बसा है। गंगा की तरह यह विचार बहता है तो स्वच्छ रहता है। इसे कई लोगों ने रोकने की कोशिश की। यह नहीं रुका। यह बहता रहा। यह विचार किसी पुस्तक, अनुष्ठान, आस्था, धर्म आदि में क़ैद नहीं किया जा सका। यह विचार हमारी माटी की जीवन शक्ति से उत्पन्न विचार है। हम हिंदू विचार को भाजपा की संकीर्णता में क़ैद नहीं होने देंगे।
Pawan Khera 🇮🇳1,631,065 次观看 • 1 年前

रोज़ शाम पाँच बजे से कुछ चैनल्स पर नफ़रत की दुकानें सजायी जाती हैं। हम नफ़रत के बाज़ार के ग्राहक नहीं बनेंगे। हमारा उद्देश्य है ‘नफ़रत मुक्त भारत’। बड़े भारी मन से यह निर्णय लिया गया कि कुछ एंकर्स के शोज़ व इवेंट्स में हम भागीदार नहीं बनें। हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल टिप्पणियाँ, फेक न्यूज़ आदि से हम लड़ते आएँ हैं और लड़ते रहेंगे लेकिन समाज में नफ़रत नहीं फैलने देंगे। मिटेगी नफ़रत ~ जीतेगी मुहब्बत। #जुड़ेगा_भारत_जीतेगा_इण्डिया
Pawan Khera 🇮🇳1,848,504 次观看 • 2 年前

पिछले दो दिन से लगातार भाजपा के नेता भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। ▪️क्या भाजपा की नज़रों में हमारी सेना एक हिंसक सेना है जो सिविलियंस को मारती है? ▪️ क्या भाजपा को नहीं मालूम कि 1956 से ले कर अब तक 49 अवसरों पर भारतीय सेना ने विश्व के अनेक देशों में शांति की स्थापना की है। ▪️दंगों में, सेना के फ्लैग मार्च भर से शांति स्थापित हो जाती है, क्या भाजपा को सेना की इस क़ाबिलियत पर कोई शक है? आप हमारा विरोध कीजिए लेकिन भारत को नीचा मत दिखाइए, भारतीय सेना को नीचा मत दिखाइए।
Pawan Khera 🇮🇳1,833,715 次观看 • 2 年前