
Vinesh Phogat
@Phogat_Vinesh • 475,384 subscribers
One day, all of your hard work will pay off 💪🙌 Supported by @OGQ_India For media/commercial enquires: [email protected]
Shorts
Videos

प्रिय जुलाना विधानसभा वासियों, 🙏 10 सितंबर 2024 को पुराना बस स्टैंड जुलाना के पास हमारे चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हो रहा है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूँ कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में आकर हमारा हौसला बढ़ाएं। जैसे मैंने कुश्ती के मैदान पर अपने संघर्ष और लगन से देश और प्रदेश का नाम ऊंचा किया है, वैसे ही मैं आपकी आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लेती हूँ। आपकी उपस्थिति और समर्थन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। चलिए, मिलकर एक नई शुरुआत की ओर बढ़ते हैं।
Vinesh Phogat498,620 Aufrufe • vor 2 Jahren

हमारे सभी बड़े बुज़र्गों और खाप पंचायतों से हाथ जोड़ कर विनती 🙏
Vinesh Phogat529,823 Aufrufe • vor 3 Jahren

यह सच में दुखद है कि किसान आज अपने ही देश में संघर्ष कर रहे हैं। एक ओर, उनकी मेहनत से उगाई गई फसल की पराली का धुआं दिल्ली तक पहुंचता है, जिसे सरकार और मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं। मगर मंडियों में अनाज के साथ धूल फांकते किसान, उनकी बर्बादी, उनका दर्द और उनकी मेहनत का हक न तो सेटेलाइट से दिखता है और न ही मीडिया में प्रमुखता पाता है। क्यों हमारे देश का अन्नदाता हर कदम पर उपेक्षित महसूस करता है? यह विडंबना है कि एक तरफ़ 'MSP जारी थी , जारी है और जारी रहेगी प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री दर्जनों बार ये दावे कर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर मंडियों की हालत और किसानों की आवाज़ को अनदेखा किया जा रहा है। क्यों किसानों के उत्पाद पर MSP दिलाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही? किसान केवल हमारी कृषि व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि देश की रीढ़ हैं। उन्हें वो सम्मान और समर्थन मिलना चाहिए, जिसके वो हकदार हैं। #MSP #Paddy #FarmersProtest Congress Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Bajrang Punia 🇮🇳 Hindustan Times The Hindu The Indian Express Dainik Bhaskar BBC News Hindi
Vinesh Phogat241,007 Aufrufe • vor 2 Jahren

ऐसा नहीं है कि Deepender Singh Hooda जी के प्रति सम्मान मेरे कांग्रेस में आने के बाद हुआ। जिस तरह भाई साहब हम खिलाड़ियों के लिये हमेशा साथ रहे, हर खिलाड़ी इनको चाहता है इनका सम्मान करता है। अब समय है हम चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनायें और खेल, खिलाड़ियों और महिलाओं के लिए और अच्छा काम कर सकें।
Vinesh Phogat200,942 Aufrufe • vor 2 Jahren

Wrestling… It’s a battle of heart, mind, and will.!!! 🙌✊ 📸 United World Wrestling
Vinesh Phogat155,549 Aufrufe • vor 1 Jahr

जब हम जंतर मंतर पर बैठे थे, Priyanka Gandhi Vadra जी ने बड़ी बहन की तरह हमारा हौसला बढ़ाया, और Deepender Singh Hooda भाई ने अपनी छोटी बहन का दर्द समझते हुए हमारा साथ दिया। ऐसे भाई-बहन का होना मेरे लिए गर्व की बात है। अब मुझे आपके समर्थन की जरूरत है, ताकि हम सब मिलकर जुलाना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें। जिस तरह आपके आशीर्वाद से मैंने पहले लड़ाई लड़ी, उसी तरह अब इस नई लड़ाई में भी मुझे आपके साथ की आवश्यकता है। आपके साथ और समर्थन के बिना यह जीत संभव नहीं। इस 5 तारीख को ‘हाथ’ का बटन दबाकर अपनी बेटी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। 🙏
Vinesh Phogat173,145 Aufrufe • vor 2 Jahren

जुलाना में न्याय और प्रगति की कि गई पहल को आगे बढ़ाने का समय आ गया है! आप सभी को राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस प्रियंका गांधी जी, भाई दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी, और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया जी के साथ न्याय संकल्प रैली में भाग लेने का सादर आमंत्रण।🙏 🗓️ तारीख: 2 अक्टूबर 2024 🕘 समय: सुबह 9 बजे 📍 स्थान: नई अनाज मंडी, जुलाना आपका समर्थन, हमारे संघर्ष की ताकत! आइए, मिलकर न्याय और विकास की इस मुहिम को आगे बढ़ाएं।
Vinesh Phogat158,741 Aufrufe • vor 2 Jahren

सारे देश से बहुत ज़रूरी अपील पूरी वीडियो ज़रूर सुने.. बहुत अर्जेंट है 🙏
Vinesh Phogat196,277 Aufrufe • vor 3 Jahren

आज नामांकन दाखिल करने के बाद अपने परिवार के साथ जोश और गर्व महसूस कर रही हूँ। मेरे जुलाना विधानसभा के परिवार की 36 बिरादरी के आशीर्वाद से मैं अपने बड़े भाई Deepender Singh Hooda जी और आप सबको भरोसा दिलाती हूँ कि जुलाना का परिवार मुझे चुनकर आपकी झोली में जीतकर यह सीट सौंपेगा। हम मिलकर जुलाना के उस विकास को फिर से गति देंगे, जो भाजपा सरकार के दौरान ठहर गया था। अब बदलाव का वक्त आ गया है, अब विकास की बारी है! #जुलाना_का_विकास #एक_नई_शुरुआत
Vinesh Phogat125,171 Aufrufe • vor 2 Jahren

यो हरियाणा सै प्रधान, सबका बराबरी से हिसाब करता है। मेरी जुलाना की जनता से अपील है कि आने वाली 5 तारीख को जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी मेरी छोटी बहन विनेश फोगाट के लिए वोट करें। कांग्रेस के पक्ष में EVM के इतने बटन दबा दो कि दिल्ली तक बैठे नेताओं को इसका असर महसूस हो। जुलानावासियों, मेरी बहन विनेश को जिताने का काम आप लोग कर दो, जुलाना को विकास में नंबर वन बनाने का काम हम कर देंगे। कल जुलाना की रैली के दौरान श्री Deepender Singh Hooda जी।
Vinesh Phogat96,514 Aufrufe • vor 2 Jahren

जींद के एकलव्य स्टेडियम के अंदर स्विमिंग पूल में 21 वर्षीय युवक गौरव पुत्र संजय, निवासी गांधी नगर जींद की डूबने से हुई मौत कोई सामान्य हादसा नहीं है। यह सिस्टम की लापरवाही से हुई एक युवा खिलाड़ी की मौत है, जिसने हरियाणा की खेल व्यवस्थाओं की सच्चाई सामने ला दी है। जब मैंने विधानसभा में जुलाना विधानसभा के रामराय गांव में स्विमिंग पूल बनाने की मांग उठाई थी, तब माननीय खेल मंत्री Gaurav Gautam जी ने जवाब दिया था कि “जींद में ओलंपिक लेवल का स्विमिंग पूल मौजूद है।” आज पूरा हरियाणा उस तथाकथित “ओलंपिक लेवल” स्विमिंग पूल की हालत देख रहा है। जहाँ खिलाड़ियों से फीस तो ली जाती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर व्यवस्था शून्य दिखाई देती है। जहाँ बच्चों और युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन कोच और निगरानी व्यवस्था बेहद कम है। जहाँ एक 21 वर्षीय युवक की जान चली जाती है और सिस्टम सिर्फ तमाशा देखता रह जाता है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हरियाणा में दो जगह खिलाड़ी बास्केटबॉल पोल के नीचे दबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। तब भी जिम्मेदारी लेने की बजाय यह कहकर मामला दबाने की कोशिश की गई थी कि “यह हमारे अंडर में नहीं आता।” अब सवाल यह है कि एकलव्य स्टेडियम में हुई इस मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या अब भी सरकार और खेल विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करेंगे? क्या माननीय खेल मंत्री Gaurav Gautam जी इस तथाकथित “ओलंपिक लेवल” स्टेडियम में हुई इस मौत की जिम्मेदारी लेंगे, या फिर पहले की तरह इस मामले से भी पल्ला झाड़ लिया जाएगा? खेलों के नाम पर बड़े-बड़े विज्ञापन और भाषण देना आसान है, लेकिन खिलाड़ियों को सुरक्षित माहौल देना सरकार की असली जिम्मेदारी है। अगर स्टेडियम और खेल सुविधाएं ही खिलाड़ियों की जान लेने लगें, तो फिर ऐसे “खेल मॉडल” पर शर्म आनी चाहिए। Nayab Saini Gaurav Gautam
Vinesh Phogat16,305 Aufrufe • vor 5 Monaten

निर्मला बूरा हरियाणा की एक अत्यंत सम्मानित और उपलब्धि-सम्पन्न खिलाड़ी हैं। वे भीम अवार्डी, कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मैडलिस्ट, एशियन चैम्पियनशिप सिल्वर मैडलिस्ट, तथा 20 बार सीनियर नेशनल मैडलिस्ट रही हैं, जिनमें से 14–15 गोल्ड मेडल सिर्फ सीनियर नेशनल स्तर पर हैं। वर्तमान में वे हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर सेवा दे रही हैं। कुश्ती में आज के समय में वे सबसे सीनियर सक्रिय खिलाड़ी हैं, और इस उम्र में भी उनका निरंतर खेलना हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। लेकिन हाल ही में हरियाणा में नेशनल के लिए हुए ट्रायल में उनके साथ अत्यंत अनुचित व्यवहार किया गया… निर्मला बूरा की ट्रायल तक नहीं ली गई, न कोई कारण बताया गया और न कोई आधिकारिक सूचना दी गई। फेडरेशन में गुंडे-बदमाशों को बैठा दिया जो मनमर्जी से, बिना किसी पारदर्शिता के, खिलाड़ियों को शामिल या बाहर करने का निर्णय ले रहे हैं। दुर्भाग्य यह है कि हरियाणा और केंद्र का खेल मंत्रालय इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा, जबकि खिलाड़ी पूरे वर्ष कड़ी मेहनत करते हैं और उचित अवसर की उम्मीद में रहते हैं। यदि निर्मला बूरा जैसी अनुभवी और देश के लिए अनगिनत पदक जीतने वाली खिलाड़ी की सुनवाई नहीं हो रही, तो आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा? यह स्थिति केवल एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरे भारतीय खेल तंत्र पर एक प्रश्न है और अब इसमें सुधार अनिवार्य हो चुका है। खेलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता बहाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि हर खिलाड़ी को उसकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर पहचान मिल सके। मैं, निर्मला दीदी के सम्मान और हर खिलाड़ी के अधिकार के लिए खड़ी हूँ। मैं सरकार, खेल मंत्रालय और सभी जिम्मेदार अधिकारियों से आग्रह करती हूँ कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए और उनको न्याय दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।
Vinesh Phogat23,936 Aufrufe • vor 11 Monaten