
Rajasthan Police
@PoliceRajasthan • 981,588 subscribers
Official Handle of Rajasthan Police, India. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve). Use @RajPoliceHelp to report crime. For Emergency #Dial 100/112
Shorts
Videos

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती दावा कर रही है कि “राजस्थान में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और फिर पति का संबंध होता है और जो पहला बच्चा होगा उसे गिरा दिया जाता है।” राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा या रस्म नहीं है। यह दावा पूर्णतः फर्जी, झूठा एवं भ्रामक है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसी फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। फेक न्यूज प्रसारित करना कानूनन दंडनीय है। #SayNoToFakeNews #FactCheckFirst #RajasthanPolice
Rajasthan Police1,020,055 次观看 • 1 年前

*झुंझुनूं में DGP राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने ली अपराध समीक्षा बैठक!* आज महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा, IPS ने झुंझुनूं में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का जायजा लिया। *बैठक की मुख्य बातें:* • अच्छा व्यवहार: थानों में आने वाले लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार विनम्र और मददगार हो। • अपराधियों पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों पर सख्त निगरानी रखी जाए। • चुनाव की तैयारी: आगामी चुनावों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। • जनता से जुड़ाव: सीएलजी (CLG) और युवा सदस्यों के साथ मिलकर काम किया जाए। • साइबर व ट्रैफिक सुरक्षा: लोगों को साइबर ठगी से बचाने और सड़क हादसे रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए। बैठक के बाद डीजीपी महोदय ने सदर थाना झुंझुनूं की व्यवस्थाओं को देखा और युवा सीएलजी सदस्यों से बात की। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बैठक में श्रीमान् राहुल प्रकाश आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज जयपुर, श्रीमान् कुंवर राष्ट्रदीप, उप महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक और मुख्य स्टाफ अधिकारी, कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर, जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री देवेन्द्र सिंह राजावत, आरपीएस, सहित जिले के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। #Rajasthanpolice #Jhunjhunupolice #Police #Publicsafety #Crimecontrol
Rajasthan Police13,627 次观看 • 6 天前

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई संगठित अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध सेक्शन 68F NDPS Act के तहत कार्रवाई। आरोपियों की ₹1 करोड़ 41 लाख 85 हजार की संपत्ति फ्रीज। नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं। #RajasthanPolice #OperationNeelkanth #BikanerPolice #DrugFreeRajasthan #SayNoToDrugs
Rajasthan Police22,180 次观看 • 19 天前

सेफ सिटी अभियान: युवाओं से संवाद, नशामुक्त भविष्य का संकल्प। हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य की अध्यक्षता में सेफ सिटी अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने और अपराधमुक्त, सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ भी ली। Hanumangarh Police #SafeCityCampaign #HanumangarhPolice #DrugFreeHanumangarh #YouthForChange #RajasthanPolice
Rajasthan Police21,392 次观看 • 27 天前

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखें। Two-Factor Authentication (2FA) और Facial Recognition जैसी सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करें। अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड, OTP और बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। #RajasthanPolice #R4C #CyberSafety #DigitalSafety #Privacy #TwoFactorAuthentication #FacialRecognition #RajasthanPolice
Rajasthan Police17,795 次观看 • 22 天前

नशे के सौदागरों पर राजस्थान पुलिस की सख्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य, IPS के निर्देशन में हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हनुमानगढ़ टाउन में जिला विशेष टीम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों के गोदाम से बड़ी खेप बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान करीब ₹17 करोड़ मूल्य की नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसमें कुल 4,12,332 नशीली एवं प्रतिबंधित टैबलेट्स/कैप्सूल शामिल हैं। बरामदगी में Buprenorphine Tablets, Pregabalin Capsules एवं Tapentadol Hydrochloride Tablets शामिल हैं। मामले में 03 सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया तथा एक वाहन भी जब्त किया गया। नशे के खिलाफ हनुमानगढ़ पुलिस की मुहिम जारी है। नशा तस्करों पर शिकंजा, युवा पीढ़ी की सुरक्षा हमारा संकल्प। #RajasthanPolice #HanumangarhPolice #OperationChakravyuh #RajasthanPolice #SayNoToDrugs #DrugFreeRajasthan #AntiDrugCampaign #NashaMuktRajasthan #Hanumangarh #PoliceAction
Rajasthan Police11,474 次观看 • 21 天前