Praveen Kumar IPS's banner
Praveen Kumar IPS's profile picture

Praveen Kumar IPS

@Praveenupips19,560 subscribers

Indian Police Service (2001 Batch) | UP Cadre | ADG Zone Lucknow | Views are strictly personal.

Videos

Praveenupips's profile picture

Good morning

Praveen Kumar IPS

31,641 görüntüleme • 3 ay önce

Praveenupips's profile picture

प्रचंड चंड वेग से, एक में अनेक से। लक्ष्मण संजीवन को, बढ़े उद्रेक से।। संत वृंत हनुमंत, हरि अरिहंत से। सुमेरु संजीवनि संग, रुद्र अभिषेक से।। प्रचंड चंड वेग से... राम जी का नाम है, राम जी का काम है। हर पल अविचल, जय सियाराम है।। काल ग्रस्त कालनेमि, बजरंगी टेक से। प्रचंड चंड वेग से... बूटी बूटी दिखात, बीते न कहीं रात। उखाड़ के पहाड़ को, धर लिया एक हाथ। राम के प्रताप से, चले अतिरेक से। प्रचंड चंड वेग से... सत्य का संग्राम है, तो युद्ध निष्काम है। राम काजु किए बिन, कहाँ विश्राम है। पहुंचे हनुमान जी, अतुलित संवेग से। प्रचंड चंड वेग से... #हनुमान_जन्मोत्सव_की_अनंत_शुभकामनाएं

Praveen Kumar IPS

20,686 görüntüleme • 3 ay önce

Praveenupips's profile picture

_संबंधों की ज्यामिति का एक भाव चित्र_... जो तुम सोचो वो मैं सोचूं तब खुद से कोई राय करूं। शायद यही मुनासिब ढंग है। इस से निज अभिप्राय करूं! मुश्किल सा ही हो जाता है एक धरातल पे होना। चाहूं बहुत उसी तल होना पर खुद को असहाय करूं! अपने अपने विन्यासों में सबकी अपनी आश निराशा किस अनुकृति की प्रत्याशा में जीवन को कृशकाय करूं! प्रिय से ये चाहत होती है इक जैसी अनुभूति पाएं। कैसे इस अनुक्रम में खुद को उसका ही पर्याय करूं! दो रंगों के मिल जाने से नए रंग में प्राण भरूं, अपनी जड़ को छोड़ के फिर से नए तने की राह तकूं! यही प्रकति है, यही नियम है, क्यों न इसका ध्यान धरूं। कुछ निज छोड़ूं, कुछ पर जोड़ूँ... सर्वनिष्ठ संदाय करूं! ChatGPT के नजरिए से..... What you think, I think the same Then I form my own domain Perhaps this is the right way, To find my own perspective each day. It's hard to be on the same page, I yearn to be, but feel helpless in this cage. In our own designs, we all have hopes and despairs, In anticipation of what replica, life becomes frail and rare. What my dear feel, I wish to feel the same way, How do I become a reflection of him each day? When two colors blend, a new hue comes alive, Leaving my roots, I await a new stem to thrive. This is nature, this is the rule, Why not focus on this, let go of my own cool? I'll let go of few mine, add some from others... Make a universal balance, harmonize with each other's borders.....

Praveen Kumar IPS

27,166 görüntüleme • 10 ay önce

Praveenupips's profile picture

जय नारी शक्ति, जय मिशन शक्ति, दुष्टों के दमन को तीक्ष्ण दृष्टि। बाहर-भीतर की हिंसा को, कर शमित,मार्ग करती प्रशस्ति। जय नारी शक्ति, जय मिशन शक्ति, दुष्टों के दमन को तीक्ष्ण दृष्टि.. सारे विभाग दिन रात जाग, संकल्प बद्ध, कर्तव्य-राग। उन्नयन मार्ग ,जागे सुभाग, सातत्य समाहित सर्वनिष्ठ। जय नारी शक्ति, जय मिशन शक्ति, दुष्टों के दमन को तीक्ष्ण दृष्टि.. प्रतिपल प्रविष्टि, सुखमय समष्टि, विकसित भारत पाए विशिष्टि। अपराधमुक्त, सहकार सृष्टि, विधि का शासन नित समादिष्ट। जय नारी शक्ति, जय मिशन शक्ति, दुष्टों के दमन को तीक्ष्ण दृष्टि.. जय मातृ शक्ति, जय मिशन शक्ति, जय मिशन शक्ति, जय मिशन शक्ति। #MissionShaktiUPP

Praveen Kumar IPS

18,607 görüntüleme • 9 ay önce