
Rashtriya Janata Dal
@RJDforIndia • 1,147,084 subscribers
Official Twitter Account of the sole political party of India which has remained steadfast with the principles of Social Justice & Secularism against all odds.
Shorts
Videos
0:58
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

चिल्ला रहे हैं "दोषी को पकड़ लिया! दोषी को पकड़ लिया!" अरे सरकारी मक्कारों, यह अपराध हुआ ही क्यों? क्योंकि अपराधी भी जानते हैं कि सरकार नाकारी है, पुलिस भ्रष्ट है! उगाही वसूली से फुर्सत नहीं! हर टेंडर "मैनेज" करना है! हर पोस्टिंग, बहाली, परीक्षा में धांधली से कमाना है! कार्रवाई केवल वहीं हो रही है जहां कार्रवाई मजबूरी है, जुर्म का वीडियो वायरल हो गया है, अपराधी व पीड़ित की पहचान स्पष्ट दिख रही है और सरकार, प्रशासन पर जनता थूक रही है! बलात्कार, हत्या, अपहरण, गोलीबारी, लूट के हजारों हजार मामले हैं जिनमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, पुलिस बस अंधेरे में तीर मार रही है और सरकार को तो मतलब ही नहीं है! सरकार का ध्यान बस इतना है कि इनफ्लुएंसर्स को पैसे खिला दो, मीडिया को सरकारी प्रचार का लोभ दिला, दो बस हो गया काम!
Rashtriya Janata Dal120,478 Aufrufe • vor 8 Tagen

किसी बड़ी घटना पर बिहार के सरकारी अस्पताल जाकर BJP JDU के मंत्री विधायक चाहे कितनी भी ड्रामेबाजी कर लें, सच्चाई यही है कि बिहार के हर सरकारी अस्पताल की यही दुर्दशा है! बिहार के किसी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मिलते ही नहीं हैं! डॉक्टर की अनुपस्थिति में ही उनके नाम के पर्ची कटते हैं और दवा भी लिख दिए जाते हैं! नर्स, सफाईकर्मी, गार्ड इत्यादि ही डॉक्टर बन जाते हैं! यही झोलाछाप व्यवस्था है बिहार के सरकारी अस्पतालों की! #Bihar #Health Tejashwi Yadav #RJD
Rashtriya Janata Dal22,470 Aufrufe • vor 2 Tagen

हम लोग तो कुत्ता है, बीजेपी के नाम पर वोट देते है। “भाजपा के विधायक-नेता-मंत्री सिर्फ शादी-ब्याह और मरनी में जनता का भोज चापने के लिए हैं। अस्पताल में एगो डॉक्टर तक नहीं है” प्रदेश में 21 साल से सत्ता में बैठे वर्तमान मंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को जनता का आक्रोश झेलना पड़ा। वोट चोरी से बनी सरकार का इससे भी बुरा हश्र होना बाक़ी है।
Rashtriya Janata Dal67,515 Aufrufe • vor 8 Tagen

तानाशाही के खिलाफ हर जवाब लिख देंगे! आसमान पर इंकलाब लिख देंगे! Tejashwi Yadav #RJD
Rashtriya Janata Dal15,823 Aufrufe • vor 1 Tag

यह शराबबंदी लागू किया है बिहार में BJP JDU ने? Bihar Police का भारी नुक्सान हो गया! जो शराब पुलिसवाले वाले थाने से बाद में गायब कर के बेचते उसे पुलिस के आने के पहले ही बूढ़े, बच्चे, औरतें... सब लूट ले जा रहे हैं! अब क्या पूरे गांव को जेल में डालेगी सम्राट चौधरी की पुलिस?
Rashtriya Janata Dal40,895 Aufrufe • vor 5 Tagen

सुपौल में दिनदहाड़े दनादन गोलीबारी और युवक के अपहरण से सनसनी! बगले झाँकते रह गई Samrat Choudhary की Bihar Police !! सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत कला गोविंदपुर पंचायत, जीवछपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक जीशान खान का अपहरण! बिहार पुलिस को स्थानीय लोगों ने समय रहते ही सूचना दे दी थी कि अपहरणकर्ता छातापुर की तरफ गए हैं लेकिन बिहार पुलिस के कार्य प्रणाली में आपसी तालमेल का भारी अभाव, मुंह ताकते रह गई बिहार पुलिस! #Crime #Bihar Tejashwi Yadav #RJD
Rashtriya Janata Dal62,009 Aufrufe • vor 9 Tagen

शराब के साथ गिरफ्तार हुए शराब माफिया को JDU ने जिलाध्यक्ष बना दिया है! शराब की खेप के लिए गिरफ्तार हुए सत्यप्रकाश मंडल को बनाया युवा JDU का जिलाध्यक्ष! यही है BJP JDU की शराबबंदी के प्रति नीति! एक तरफ शराब पियेंगे, पिलाएंगे! शराब बेचेंगे, शराब से कमाएंगे! शराब माफिया को गले लगाएंगे? शराब माफिया को सर आँखों पर बिठाएंगे? दूसरी तरफ शराबबंदी के गुण भी गाएंगे? शराबबंदी कानून से केवल गरीबों को जेल में बंद करते जाएंगे? Tejashwi Yadav #RJD #Bihar
Rashtriya Janata Dal26,588 Aufrufe • vor 4 Tagen

उठवा लेंगे! ठोकवा देंगे! टपका देंगे! जब से Samrat Choudhary बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं, बिहार भाजपा के सांसदों की भाषा भी यही मार काट, बमबाजी, छुरेबाजी वाली हो गई है! सारण में भयंकर बाढ़ आई है। बाढ़ पीड़ितों का जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है, ऐसे में महाराजगंज(सारण व सिवान के कुछ क्षेत्र) के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से जब स्थानीय बाढ़पीड़ित लोगों ने जवाब तलब किया तो सामंती विचारधारा वाले सांसद ने उठवा लेने की धमकी दे दी! भाजपा नेताओं को लग रहा है कि जो जितना अहंकार में बात करेगा, जितनी आपराधिक छवि को अपने लिए विकसित करेगा, वही भाजपा में आगे जाएगा! मुख्यमंत्री बनेगा, गृह मंत्री बनेगा या प्रधानमंत्री भी बन जाएगा! Tejashwi Yadav #RJD #Bihar
Rashtriya Janata Dal35,057 Aufrufe • vor 5 Tagen

गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी "पुलिस" को दाढ़ी रखने की अनुमति दी है? या यह भाजपा की अपनी प्राइवेट पुलिस है? इन्हें "लेटरल एंट्री" से बहाल किया गया है या RSS, ABVP, बजरंग दल से सीधे चुन लिए जाने का कोई प्रावधान लाया गया है? मोदी सरकार में कुछ भी संभव है! Tejashwi Yadav #RJD #India
Rashtriya Janata Dal417,033 Aufrufe • vor 2 Monaten

बाढ़ पीड़ितों को जूता दिखाया, फिर हनक से तान दिया पिस्तौल! जैसा मुख्यमंत्री, वैसा ही संतरी! ट्रिगर हैप्पी Bihar Police पर कोई लगाम नहीं! बाढ़ राहत सामाग्री वितरण के लिए सभी लोगों को पंक्ति में लगाया गया था, कुछ लोग पंक्ति से हटकर राशन लेने के लिए आगे बढ़े ही थे कि मकेर थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने पहले जूता दिखाया और फिर गन निकालकर बाढ़ पीड़ितों पर तानने लगे! साथ में RO नवीण कुमार भी मौजूद थे! इतना अहंकार और हनक कहां से आता है? कोई AK-47 से गोली चलाता है, कोई पिस्तौल तान देता है तो कोई फरियादी महिला को ही हमबिस्तर होने के लिए दबाव डालने लगता है! BJP JDU के नेता हों, बिहार के अधिकारी हों या बिहार पुलिस, आम नागरिकों को ये लोग कीड़ा मकोड़ा समझते हैं! Tejashwi Yadav #RJD
Rashtriya Janata Dal20,674 Aufrufe • vor 3 Tagen

बिहार में कानून व्यवस्था का हाल! सो रही बेखबर बेपरवाह सरकार!! Bihar Police #RJD
Rashtriya Janata Dal79,658 Aufrufe • vor 16 Tagen

बिहार में कोई औरत अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती! यह बिहार की स्कूली बच्चियाँ खुद कह रही हैं! बिहार में 4 साल, 6 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है युवतियाँ सुरक्षित नहीं हैं, कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है! अपराध से निपटने का Samrat Choudhary सरकार ने एक ही उपाय निकाला है कि केस ही दर्ज मत करो या फिर मीडिया पर ही लगाम लगा दो! न दर्ज होगा अपराध और ना मीडिया में दिखेगा अपराध! अब इतने पर भी जब काम नहीं बन रहा है तो वीडियो वायरल करने वालों पर ही केस ठोकना चालू कर दिया है सम्राट चौधरी सरकार ने! Tejashwi Yadav #RJD #Bihar
Rashtriya Janata Dal33,640 Aufrufe • vor 6 Tagen

भाजपा और CEC ज्ञानेश कुमार अलग नहीं हैं! दोनों एक दूसरे के पूरक हैं! एक ही संघी इकोसिस्टम का हिस्सा हैं! आदरणीय Lalu Prasad Yadav जी के समय से ही राष्ट्रीय जनता दल की यही नीति रही है कि सत्ता नहीं, जनसेवा महत्वपूर्ण है, जन सरोकार महत्वपूर्ण है, जनता के वास्तविक मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लोकतंत्र महत्वपूर्ण है, संविधान महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र की रक्षा मतलब जन आकांक्षाओं और जन अधिकारों की रक्षा! लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रीय जनता दल और Tejashwi Yadav जी हर बलिदानी देने को तैयार हैं! #TejashwiYadav #RJD
Rashtriya Janata Dal20,595 Aufrufe • vor 4 Tagen

है बिहारवासियों, कल भाजपाइयों के ईश्वर नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन है! आप सभी लोग अपने बाढ़ में डूबे हुए घरों को भूल जाइए, भूख से भी बिलखते अपने बच्चों को भूल जाइए, आपके मवेशी जो बह गए उनको भी भूल जाइए! भूल जाइए खेत में आपकी फसल कैसे बर्बाद हो गई, यह भी भूल जाइए कि मोदी सरकार ने बाढ़ राहत के नाम पर बिहार को फूटी कौड़ी भी नहीं दिया! अपना आत्मसम्मान भूल जाइए, अपने जीने का लक्ष्य भूल जाइए, अपने बच्चों का भविष्य भूल जाइए और सब कुछ भूल कर मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कहीं से भी उधार लेकर घी के दिए जलाइए! आप धरती पर इसलिए आए हैं ताकि मोदी जी के जन्मदिन पर अपना पेट काटकर घी के दिए जला सकें और भाजपाइयों के अहंकार की पूर्ति कर सकें! अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपका जीवन व्यर्थ है! भारत देश बना ही इसीलिए कि मोदी जी यहां के प्रधानमंत्री बन पाएं और बिहारवासी इसीलिए बने हैं कि सारी उपेक्षा और तिरस्कार झेलने के बावजूद मोदी जी का गुणगान करते रहें! उनकी सरकार बनाते रहें और ₹10000 लेकर जीवन के सारे आनंद और सुख भूल जाएँ! #flood #Bihar Tejashwi Yadav #RJD
Rashtriya Janata Dal69,424 Aufrufe • vor 22 Tagen