
RSS
@RSSorg • 3,802,740 subscribers
Official Twitter Handle Of Rashtriya Swayamsevak Sangh ( RSS )
Videos

एक साल से मणिपुर शांति की राह देख रहा है। इससे पहले 10 साल शांत रहा। पुराना गन कल्चर समाप्त हो गया, ऐसा लगा। और अचानक जो कलह वहां पर उपजा या उपजाया गया, उसकी आग में अभी तक जल रहा है, त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस पर कौन ध्यान देगा? प्राथमिकता देकर उसका विचार करना यह कर्तव्य है। - मोहनजी भागवत #RSSVarg_2
RSS559,929 Aufrufe • vor 2 Jahren

प्रदक्षिणा संचलन- कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय #RSSNagpurVarg2026 #Rss100Years
RSS14,804 Aufrufe • vor 12 Tagen

“आज हम सबके लिए सार्थकता का दिन है। इसके लिए जितने लोगों ने प्राण न्योछावर किए, उनकी आत्मा तृप्त हुई होगी। आज मंदिर का ध्वजारोहण हो गया। मंदिर की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो गई। राम राज्य का ध्वज, जो कभी अयोध्या में फहराता था, जो पूरी दुनिया में अपने आलोक से समृद्धि प्रदान करता था, वह आज धीरे-धीरे ऊपर उठते हुए अपनी आंखों से देखा है। इस भगवा ध्वज पर रघुकुल का प्रतीक कोविदार वृक्ष है। यह वृक्ष रघुकुल की सत्ता का प्रतीक है।” - डा. मोहन भागवत जी (सरसंघचालक, रा.स्व. संघ ) #DharmDhwaja #RamMandirAyodhya
RSS143,914 Aufrufe • vor 6 Monaten

यह बड़ा सौभाग्य का योग है कि ऐसे भव्य प्रसंग पर प्रत्यक्ष उपस्थिति का अवसर मिला है. क्योंकि श्रीराम का मंदिर यह केवल एक पूजा की दृष्टि से अपने आराध्य का मंदिर, केवल ऐसा प्रसंग नहीं है. इस देश की पवित्रता, और इस देश की मर्यादा की स्थापना पक्की होने का यह प्रसंग है. संपूर्ण देश में श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है. हम स्वतंत्र हुए तो स्वतंत्रता में जो ‘स्व’ है, वो हमारी मर्यादा है. उस ‘स्व’ के कारण हमारा जीवन पवित्र है, उस ‘स्व’ के कारण हमारी दुनिया भर में प्रतिष्ठा है. उसका एक प्रगटीकरण, संपूर्ण विश्व में यह घोषणा कि भारत अपने ‘स्व’ पर खड़ा हुआ है, और अपने मर्यादा संपन्न जीवन से पूरे विश्व में मांगल्य और शांति की स्थापना करने के लिए आगे बढ़ेगा. इस प्रसंग पर सब लोग तो आ नहीं पाएंगे, कुछ को निमंत्रण मिला है वो आएंगे. परंतु, गांव-गांव में, घर-घर में इसका उत्साह है. उसका कारण है कि पहली बात, इतने वर्षों के बाद भारत के ‘स्व’ के प्रतीक का पुनर्निर्माण हमने किया. वो हमारे पुरुषार्थ के आधार पर किया. दूसरी बात है कि जो अपनी एक दिशा होनी चाहिए, उसको पकड़ने का प्रयास भी अनेक दशकों से हम लोग कर रहे थे, वो हमें मिल गई है और स्थापित हो गई है. एक विश्वास सबके मन में स्थापित हुआ है, उसके कारण संपूर्ण देश का वातावरण मंगलमय बना है. और ऐसे में हम प्रत्यक्ष वहां उपस्थित रहेंगे, उस प्रसंग को देखेंगे, उसमें सहयोगी बनेंगे...यह कहीं किसी जन्म में पुण्य हुआ होगा उसी का फल हमको मिल रहा है. इसलिए मैं आपका कृज्ञतापूर्वक धन्यवाद करता हूं. ये तो मांग के भी न मिलने वाला अवसर है, वो मिला है...जरूर उसमें रहूंगा. - पू. सरसंघचालक जी
RSS263,981 Aufrufe • vor 2 Jahren

Shastra Puja on occasion of the VIjayadashami Utsav at Nagpur. #RSS100 .
RSS186,358 Aufrufe • vor 1 Jahr

भारत के माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज नागपुर में स्मृति मंदिर परिसर जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और अ. भा. कार्यकारिणी सदस्य एवं डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के अध्यक्ष मा. भय्याजी जोशी, केन्द्रीय मन्त्री श्री नितिन गड़करी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस भी उपस्थित थे। माननीय प्रधानमंत्री जी का भय्याजी जोशी ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
RSS134,812 Aufrufe • vor 1 Jahr

शक्ति के साथ शील संपन्न बनो, शील अपने धर्म और संस्कृति से आता है- पूजनीय सरसंघचालक जी #RSSVarg_2
RSS174,487 Aufrufe • vor 2 Jahren

जोधपुर 5 सितंबर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की बैठक आरंभ हुई, प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और मा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी द्वारा, आज प्रथम सत्र में भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया गया । तीन दिवसीय इस बैठक (5–7 सितम्बर) में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
RSS75,328 Aufrufe • vor 9 Monaten

"मतदान अपना कर्तव्य है और अधिकार भी है। मतदान से हम एक तरह से अपने देश का पांच वर्ष के लिए भविष्य निर्धारित करते हैं। इसलिए देश के हित को ध्यान में रखकर सब लोगों को मतदान करना चाहिए। अपना विचार स्वयं करके मतदान करना चाहिए। और इसलिए आज सबसे पहला व्यक्तिगत कार्य मैंने यह किया है, कि मतदान किया है।" - डॉ मोहनजी भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहनजी भागवत ने आज नागपुर में पहले चरण में मतदान किया।
RSS163,062 Aufrufe • vor 2 Jahren

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज प्रातः 9 बजे पुणे में प्रारम्भ हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख 267 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 30 बहनें भी शामिल हैं। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी, डॉ. मनमोहन वैद्य जी, अरूण कुमार जी, मुकुंदा जी और रामदत्त चक्रधर जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भय्याजी जोशी, सुरेश सोनी जी, व्ही. भागैय्या जी, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका माननीय शांतक्का जी, प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीताक्का, महिला समन्वय से चन्दाताई, स्त्री शक्ति की अध्यक्षा शैलजा जी, राष्ट्रीय सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष राजशरण शाही, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, विद्या भारती के अध्यक्ष रामकृष्ण राव, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) विष्णुकान्त चतुर्वेदी, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री दिनेश कामत आदि उपस्थित हैं। बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य, शिक्षा, सेवा, आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सामाजिक परिवर्तन के पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी आचरण तथा नागरिक कर्तव्य के विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी। बैठक का समापन 16 सितम्बर शाम को होगा।
RSS184,766 Aufrufe • vor 2 Jahren