RSS's banner
RSS's profile picture

RSS

@RSSorg3,802,138 subscribers

Official Twitter Handle Of Rashtriya Swayamsevak Sangh ( RSS )

Shorts

A glimpse of the gathering that is assembling at Madison Square Garden, New York for the #UniversalOneness Celebration.

A glimpse of the gathering that is assembling at Madison Square Garden, New York for the #UniversalOneness Celebration.

116,822 görüntüleme

Videos

RSSorg's profile picture

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य : (नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026) श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।

RSS

941,229 görüntüleme • 2 ay önce

RSSorg's profile picture

Statement issued by Dattatreya Hosabale, Sarkaryavah (General Secretary) of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS). New Delhi, July 3, 2026 The grand temple constructed at the Shri Ram Janmabhoomi has become a center of reverence, faith, and devotion for the entire Hindu society, owing to the struggles of generations and the dedication, sacrifice, and martyrdom of crores of Rambhakts. (devotees.) The unfortunate incident of theft in the donation boxes kept at the Shri Ram Lalla temple in Ayodhya has deeply hurt the sentiments and faith of the entire society and Ram devotees; we are all extremely pained and angered by this event. At the earnest request of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, the Uttar Pradesh government constituted a Special Investigation Team (SIT) and initiated legal proceedings based on its recommendations. It is essential to ensure that anyone found guilty after the investigation faces severe punishment. It is natural for the entire Hindu society, including the Rashtriya Swayamsevak Sangh, to expect the Trust to treat this highly condemnable incident as an extraordinary matter and take effective steps to rectify all shortcomings in temple management and operations. This is crucial to ensure that the faith and reverence of crores of Ram devotees in the Ayodhya temple remain unbroken and steadfast. The current state of confusion and uncertainty must end. In this regard, we expect the temple management and the government-appointed SIT to take all necessary initiatives. We are confident that through proper financial management, flawless and transparent operational systems, and an atmosphere imbued with purity, sanctity, and true dharmikta, the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust will continue to strengthen the faith and trust of the Hindu society. The Rashtriya Swayamsevak Sangh also calls upon the entire Hindu society to display necessary patience and restraint during this difficult moment and to thwart the conspiracies of anti-Hindu and anti-national forces seeking to malign the Hindu dharma and society by exploiting this unfortunate incident.

RSS

295,789 görüntüleme • 2 ay önce

RSSorg's profile picture

“स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए गौरव का और उत्सव का विषय़ है। 1857 से गिनेंगे तो लगातार 90 वर्ष अनेक प्रकार का त्याग बलिदान देकर हमारे पूर्वजों ने स्वातंत्र्य की प्राप्ति की। उस त्याग और बलिदान का गौरव हमारे मन में है। लेकिन इसके साथ एक भान मन में चाहिए, कि इतना त्याग-परिश्रम करके स्वतंत्रता हमको मिली है, उस स्वतंत्रता को कायम रखना और जैसा सावरकर जी ने कहा है - "जे जे उत्तम, उदात्त, उन्नत, महन्मधुर ते ते। स्वतंत्रते भगवती, सर्व तव सहचारी होते" -- तो स्वतंत्रता का परिणाम जो-जो उत्तम, उदात्त, उन्नत, महन्मधुर है, वह सब कुछ हमारे देश में अवतीर्ण हो। इसकी आवश्यकता पूर्ण करने का दायित्व भी हमारा बनता है।” - डा. मोहन भागवत जी

RSS

97,705 görüntüleme • 1 ay önce

RSSorg's profile picture

Who are Devas and Rakshasas among human beings ?

RSS

38,183 görüntüleme • 14 gün önce

RSSorg's profile picture

विशाखापट्टनम, 19 अगस्त 2026 विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के 'विज्ञान विहार' विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' आज प्रातः प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ पू. सरसंघचालक मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक 21 अगस्त की शाम तक चलेगी। प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित हैं। समन्वय बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों जैसे भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और कुछ चयनित कार्यकर्ता उपस्थित हैं। बैठक में विविध संगठनों से 49 महिलाओं सहित कुल 253 प्रमुख कार्यकर्ता और संघ के पदाधिकारियों को मिलाकर 327 प्रतिनिधि अपेक्षित हैं।

RSS

75,555 görüntüleme • 1 ay önce

RSSorg's profile picture

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में आज सुबह शुरू हुई। बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रचारक और संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत और शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा तथा आगामी अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा होगी। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी अर्थात 20 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।

RSS

156,212 görüntüleme • 2 ay önce

RSSorg's profile picture

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने केशवकुंज में किया ध्वजारोहण नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026। भारत के 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर शनिवार 15 अगस्त 2026 को दिल्ली के केशवकुंज में श्री केशव स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दल ने ध्वज को सलामी दी। देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए माननीय सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी कहा कि भारत अपनी स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को अपना देश सदियों की पराधीनता के बाद स्वतंत्र हुआ। अपनी स्वतंत्रता के पीछे लगभग एक हजार वर्षों की स्वतंत्रता का संग्राम है। इसके लिए हजारों लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज सबसे पहले उन महान पुरुषों एवं महिलाओं को स्मरण करें जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी अथवा जीवन भर कारागारों के पीछे रहे। सिंध के राजा दाहिर, दिल्ली के राजा अनंगपाल, पृथ्वीराज चौहान, राणा सांगा, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, छत्रशाल महाराज, दक्षिण भारत की चिन्नमा एवं विजय नगर साम्राज्य के वे लोग जो स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए बलिदान हुए। देश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता के लिए यह संघर्ष जारी रहा। अंग्रेजों के आने के बाद यह संघर्ष फिर प्रारंभ हुआ। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, बिपिन चंद्र पाल, डॉ केशव बलिराम हेडगेवार, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खान, चंद्र शेखर आजाद एवं लंबे समय तक संघर्ष करते रहने वाले देश के प्रत्येक प्रांत के बंधुगण, माताएं एवं बहने, हम उन सभी का स्मरण करते है जिनके बलिदानों के कारण यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई। डॉ कृष्ण गोपाल जी ने कहा की स्वतंत्रता के बाद देश ने तेजी से प्रगति किया। हमारा देश अब महान देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी देशवासियों को शुभकामना देता हूँ कि सारा देश एकजुट होकर आगे बढ़े और विश्व के सामने एक सुंदर आदर्श प्रस्तुत करें।

RSS

50,191 görüntüleme • 1 ay önce

RSSorg's profile picture

यह बड़ा सौभाग्य का योग है कि ऐसे भव्य प्रसंग पर प्रत्यक्ष उपस्थिति का अवसर मिला है. क्योंकि श्रीराम का मंदिर यह केवल एक पूजा की दृष्टि से अपने आराध्य का मंदिर, केवल ऐसा प्रसंग नहीं है. इस देश की पवित्रता, और इस देश की मर्यादा की स्थापना पक्की होने का यह प्रसंग है. संपूर्ण देश में श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है. हम स्वतंत्र हुए तो स्वतंत्रता में जो ‘स्व’ है, वो हमारी मर्यादा है. उस ‘स्व’ के कारण हमारा जीवन पवित्र है, उस ‘स्व’ के कारण हमारी दुनिया भर में प्रतिष्ठा है. उसका एक प्रगटीकरण, संपूर्ण विश्व में यह घोषणा कि भारत अपने ‘स्व’ पर खड़ा हुआ है, और अपने मर्यादा संपन्न जीवन से पूरे विश्व में मांगल्य और शांति की स्थापना करने के लिए आगे बढ़ेगा. इस प्रसंग पर सब लोग तो आ नहीं पाएंगे, कुछ को निमंत्रण मिला है वो आएंगे. परंतु, गांव-गांव में, घर-घर में इसका उत्साह है. उसका कारण है कि पहली बात, इतने वर्षों के बाद भारत के ‘स्व’ के प्रतीक का पुनर्निर्माण हमने किया. वो हमारे पुरुषार्थ के आधार पर किया. दूसरी बात है कि जो अपनी एक दिशा होनी चाहिए, उसको पकड़ने का प्रयास भी अनेक दशकों से हम लोग कर रहे थे, वो हमें मिल गई है और स्थापित हो गई है. एक विश्वास सबके मन में स्थापित हुआ है, उसके कारण संपूर्ण देश का वातावरण मंगलमय बना है. और ऐसे में हम प्रत्यक्ष वहां उपस्थित रहेंगे, उस प्रसंग को देखेंगे, उसमें सहयोगी बनेंगे...यह कहीं किसी जन्म में पुण्य हुआ होगा उसी का फल हमको मिल रहा है. इसलिए मैं आपका कृज्ञतापूर्वक धन्यवाद करता हूं. ये तो मांग के भी न मिलने वाला अवसर है, वो मिला है...जरूर उसमें रहूंगा. - पू. सरसंघचालक जी

RSS

264,037 görüntüleme • 2 yıl önce