
RT Hindi
@RT_hindi_ • 19,688 subscribers
रूस-भारत साझेदारी, पश्चिमी हस्तक्षेपवादी नीतियां, ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ का उदय। नई बहुध्रुवीय दुनिया से जुड़ी हर खबर जानिए, यहाँ!
Shorts
Videos

युद्ध का सामान पहुंचाने की व्यवस्था, लेकिन खाना पहुंचाने की व्यवस्था नहीं... UNGA में बालेन शाह ने उठाया अहम मुद्दा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने UNGA में कहा, "हमने ऐसी दुनिया बना दी है, जहां युद्ध का सामान आसानी से पहुंचाने की व्यवस्था है, लेकिन खाने का सामान पहुंचाने की व्यवस्था कमजोर है।" उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नेपाल का दुर्भाग्य नहीं है, आप बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका से पूछ सकते हैं। बालेन शाह ने कहा, हम जलवायु परिवर्तन की चपेट में आए, जिसे हमने गर्म नहीं किया और हम उन युद्धों की चपेट में भी आए जिन्हें हमने शुरू नहीं किया। #Nepal #BalenShah #UNGA
RT Hindi54,587 views • 3 days ago

ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान? भारत में कहीं नहीं पाए जाते ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे। जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा। बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है। 📹 Social Media #Orangutan #Odisha #WildlifeRescue
RT Hindi41,287 views • 19 days ago

'मुझे भारतीय खाने से शिकायत है, इसने मेरे लिए दूसरे खानों का मजा खराब कर दिया है'🌶️🇮🇳 अमेरिकी यूट्यूबर Ed Nathanson का कहना है कि जब से उन्होंने भारतीय खाने का स्वाद चखा है, उन्हें किसी और खाने में मजा नहीं आता है। उन्होंने कहा कि करीब चार-पांच साल उन्होंने भारतीय खाने का स्वाद चखा था और यह ऐसा था जैसे स्वर्ग के दरवाजे खुल गए हों और भगवान ने खुद उनसे कहा हो कि अंदर आओ, यहां स्वाद का खजाना है। उन्होंने भारतीय व्यंजनों की जमकर तारीफ की और कहा कि पानी पूरी 'छोटे-छोटे स्वाद का बम' और चिकन विंदालू 'स्वाद का जबरदस्त धमाका' है। 📹 Ed_nathanson / IG
RT Hindi38,179 views • 1 month ago

दिल्ली की गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाए मार्को रुबियो दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव के आगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हार मानते हुए अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को छोटा कर दिया। रुबियो ने मजाक में कहा, 'आज यहां होना सम्मान की बात है। मैं इस कार्यक्रम को संक्षिप्त रखना चाहता हूं, क्योंकि यहां बहुत गर्मी है। मैं आपको ज्यादा समय तक यहां नहीं रखना चाहता।' उन्होंने कहा, 'मैं मियामी से हूं। वहां उमस भरी गर्मी है, लेकिन ये अलग तरह की गर्मी है। क्या समय हुआ होगा अभी? अब तक इसे ठंडा हो जाना चाहिए।'
RT Hindi113,184 views • 4 months ago

RT India Exclusive: “पुतिन भारत में इतने पॉपुलर क्यो हैं?”- क्रेमलिन प्रवक्ता ने खोले राज पेस्कोव ने RT इंडिया की हेड ऑफ न्यूज़ Runjhun Sharma से कहा कि पुतिन के मन में भारत के लिए बहुत गर्मजोशी है और वह पीएम मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और पुतिन दोनों अच्छे दोस्त हैं और दुनिया, द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक विकास की संभावनाओं को लेकर उनका नजरिया एक जैसा है।
RT Hindi17,349 views • 15 days ago

🇷🇺🇮🇳 7 सितंबर को आ रहा है RT इंडिया अब हिंदी भाषा का एक नया डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रहा है। RT इंडिया ने दिसंबर 2025 में ब्रॉडकास्टिंग शुरू की थी और पिछले एक साल में खबरों की निष्पक्ष कवरेज की वजह से यह चैनल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। RT हिंदी के जरिए अब हिंदी के पाठकों को बिना किसी पश्चिमी सेंसरशिप के भरोसेमंद जानकारी मिल पाएगी। इस मौके पर RT हिंदी के स्टूडियो में पहले मेहमान बने भारत में रूसी दूतावास के DCM और मिनिस्टर काउंसलर रोमन बाबूश्किन। RT इंडिया की हेड ऑफ न्यूज़ रुनझुन शर्मा के साथ हिंदी में दिए इंटरव्यू में उन्होंने हिंदी भाषा के न्यूज़ प्लेटफॉर्म के लॉन्च को जरूरी और सही समय पर उठाया गया कदम बताया। रोमन बाबूश्किन ने बताया कि अब भारतीय दर्शक रूस और दुनिया के बारे में निष्पक्ष और भरोसेमंद जानकारी अपनी मातृभाषा में पा सकेंगे। इस मौके पर RT इंडिया की हेड ऑफ न्यूज़ रुनझुन शर्मा ने कहा कि हिंदी भारत ही नहीं रूस के दिल में भी बसती है। भारत में करीब 60 करोड़ लोगों की मातृभाषा हिंदी है। आरटी इंडिया के लॉन्च के सालभर के भीतर ही RT अब हिंदी भाषियों तक सीधे पहुंच रहा है। सूचनाओं के पश्चिमी शोर के बीच RT हिंदी अपने पाठकों तक सही नजरिए के साथ संतुलित खबरें पहुंचाएगा। 👉 इसलिए 7 सितंबर से सर्च करें
RT Hindi12,860 views • 21 days ago

पुतिन: 'फिनलैंड नाटो में क्यों शामिल हुआ? वे रूस का पतन देखना चाहते थे' उन्होंने कहा, 'फिनलैंड के साथ हमारा कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं था, लेकिन वे उम्मीद कर रहे थे कि रूस का पतन हो जाएगा और वे सभी सेस्ट्रा नदी के किनारे एक देश की सीमा का निर्माण करेंगे।' रूसी राष्ट्रपति ने कहा, 'अब उन्हें एहसास हो रहा है कि यह इतना आसान नहीं है।'
RT Hindi15,919 views • 4 months ago
No more content to load
