RT Hindi's banner
RT Hindi's profile picture

RT Hindi

@RT_hindi_ • 19,688 subscribers

रूस-भारत साझेदारी, पश्चिमी हस्तक्षेपवादी नीतियां, ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ का उदय। नई बहुध्रुवीय दुनिया से जुड़ी हर खबर जानिए, यहाँ!

Shorts

'हम पहले गोली चलाएंगे, सवाल बाद में पूछेंगे'- ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क की अमेरिका को चेतावनी यह चेतावनी 1952 से लागू एक नियम पर आधारित है, जिसके तहत सैनिकों को किसी भी हमले को बिना किसी आदेश का इंतजार किए तुरंत रोकने का निर्देश है। भले ही हमलावर अमेरिका ही क्यों न हो।

'हम पहले गोली चलाएंगे, सवाल बाद में पूछेंगे'- ग्रीनलैंड को लेकर डेनमार्क की अमेरिका को चेतावनी यह चेतावनी 1952 से लागू एक नियम पर आधारित है, जिसके तहत सैनिकों को किसी भी हमले को बिना किसी आदेश का इंतजार किए तुरंत रोकने का निर्देश है। भले ही हमलावर अमेरिका ही क्यों न हो।

76,416 次观看

😢🥺 सिर्फ कमला हैरिस के लिए ही नहीं और भी बहुत से लोगों के लिए हार है ट्रंप की जीत #ZNMD #Election2024

😢🥺 सिर्फ कमला हैरिस के लिए ही नहीं और भी बहुत से लोगों के लिए हार है ट्रंप की जीत #ZNMD #Election2024

16,004 次观看

Videos

RT_hindi_'s profile picture

युद्ध का सामान पहुंचाने की व्यवस्था, लेकिन खाना पहुंचाने की व्यवस्था नहीं... UNGA में बालेन शाह ने उठाया अहम मुद्दा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने UNGA में कहा, "हमने ऐसी दुनिया बना दी है, जहां युद्ध का सामान आसानी से पहुंचाने की व्यवस्था है, लेकिन खाने का सामान पहुंचाने की व्यवस्था कमजोर है।" उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नेपाल का दुर्भाग्य नहीं है, आप बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका से पूछ सकते हैं। बालेन शाह ने कहा, हम जलवायु परिवर्तन की चपेट में आए, जिसे हमने गर्म नहीं किया और हम उन युद्धों की चपेट में भी आए जिन्हें हमने शुरू नहीं किया। #Nepal #BalenShah #UNGA

RT Hindi

54,587 次观看 • 3 天前

RT_hindi_'s profile picture

ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान? भारत में कहीं नहीं पाए जाते ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे। जानवरों के लिए काम करने वाली स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानवरों की तस्करी की संभावना की जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा। बता दें कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के दो द्वीपों बोर्नियो और सुमात्रा पर पाए जाते हैं, ऐसे में उनका ओडिशा पहुंचना सवाल खड़े करता है। 📹 Social Media #Orangutan #Odisha #WildlifeRescue

RT Hindi

41,287 次观看 • 19 天前

RT_hindi_'s profile picture

🇷🇺🇮🇳 7 सितंबर को आ रहा है RT इंडिया अब हिंदी भाषा का एक नया डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रहा है। RT इंडिया ने दिसंबर 2025 में ब्रॉडकास्टिंग शुरू की थी और पिछले एक साल में खबरों की निष्पक्ष कवरेज की वजह से यह चैनल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। RT हिंदी के जरिए अब हिंदी के पाठकों को बिना किसी पश्चिमी सेंसरशिप के भरोसेमंद जानकारी मिल पाएगी। इस मौके पर RT हिंदी के स्टूडियो में पहले मेहमान बने भारत में रूसी दूतावास के DCM और मिनिस्टर काउंसलर रोमन बाबूश्किन। RT इंडिया की हेड ऑफ न्यूज़ रुनझुन शर्मा के साथ हिंदी में दिए इंटरव्यू में उन्होंने हिंदी भाषा के न्यूज़ प्लेटफॉर्म के लॉन्च को जरूरी और सही समय पर उठाया गया कदम बताया। रोमन बाबूश्किन ने बताया कि अब भारतीय दर्शक रूस और दुनिया के बारे में निष्पक्ष और भरोसेमंद जानकारी अपनी मातृभाषा में पा सकेंगे। इस मौके पर RT इंडिया की हेड ऑफ न्यूज़ रुनझुन शर्मा ने कहा कि हिंदी भारत ही नहीं रूस के दिल में भी बसती है। भारत में करीब 60 करोड़ लोगों की मातृभाषा हिंदी है। आरटी इंडिया के लॉन्च के सालभर के भीतर ही RT अब हिंदी भाषियों तक सीधे पहुंच रहा है। सूचनाओं के पश्चिमी शोर के बीच RT हिंदी अपने पाठकों तक सही नजरिए के साथ संतुलित खबरें पहुंचाएगा। 👉 इसलिए 7 सितंबर से सर्च करें

RT Hindi

12,860 次观看 • 21 天前

没有更多内容可加载