
CMO Rajasthan
@RajCMO • 2,825,619 subscribers
Official handle of Chief Minister's Office, Rajasthan. मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान का आधिकारिक अकाउंट
Shorts
Videos

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में आयोजित, कॉमनवेल्थ शांति मध्यस्थता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन न्याय व्यवस्था में एक नई सोच, नई दिशा और नए वैश्विक दृष्टिकोण की शुरुआत है। हम अक्सर सोचते हैं कि, न्याय का मतलब किसी एक पक्ष की जीत या दूसरे की हार होता है, लेकिन मध्यस्थता की सबसे खूबसूरत बात यह है कि, यह हार-जीत से आगे बढ़कर समाधान की बात करती है। Bhajanlal Sharma #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan38,137 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ओम बन्ना मंदिर के लिए, भूमि आवंटन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित, आभार समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाली जिले के चोटीला स्थित श्री ओम बन्ना मंदिर के विस्तार एवं सुव्यवस्थित विकास के लिए, राज्य सरकार ने भूमि आवंटित की है। यह निर्णय मंदिर परिसर के समग्र विकास को नई गति देगा, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करेगा और प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी सशक्त बनाएगा। Bhajanlal Sharma #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan30,177 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वर्ष 2014 के बाद देश में जो परिवर्तन हुए हैं—चाहे वे जन-कल्याणकारी योजनाएँ हों, विकास कार्य हों या फिर दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव—यह सब वही है, जिसका सपना आप सभी लोकतंत्र सेनानियों ने देखा था। Bhajanlal Sharma
CMO Rajasthan16,471 views • 22 days ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय परिवार द्वारा आयोजित, अभिनंदन समारोह में मिले अपार स्नेह और आत्मीयता के लिए, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कार्मिकों के हितों के संरक्षण एवं उनके कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सचिवालय सेवा में नवीन पदों का सृजन तथा पदोन्नति हेतु आवश्यक अनुभव में दो वर्ष की छूट जैसे महत्वपूर्ण निर्णय इसी संकल्प का हिस्सा हैं।
CMO Rajasthan27,000 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी संगम कार्यक्रम, बैंगलुरू को संबोधित करते हुए कहा कि, राजस्थान देश की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। राज्य की अर्थव्यवस्था को, वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर और 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक, पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। Bhajanlal Sharma #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan12,453 views • 25 days ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने, राजस्थान वाटर कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में, 1 लाख 78 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का, कार्य किया गया है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan17,374 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में, अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना जल परियोजना के माध्यम से, प्रदेश के 3 जिलों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए, राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan22,619 views • 2 months ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने, मुख्यमंत्री युवा सुयोग कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि, राजस्थान में प्रतिदिन 90 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट की क्षमता, 34 लाख लीटर से बढ़कर, 45 लाख लीटर की जा चुकी है और अगले छह माह में, इसे 55 लाख लीटर तक पहुँचाने का लक्ष्य है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan15,736 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर, संबल सखी यंग प्रोफेशनल्स से संवाद करते हुए कहा कि विकसित राजस्थान 2047 का संकल्प संबल सखियों के समर्पण से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों, वंदे गंगा अभियान में संबल सखियों ने, योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
CMO Rajasthan13,999 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ, यमुना जल परियोजना पर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एमओए के विभिन्न बिंदुओं एवं किशाऊ बांध परियोजना पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार के सहयोग से, इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे शेखावाटी क्षेत्र को पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। Bhajanlal Sharma C R Paatil Nayab Saini
CMO Rajasthan20,971 views • 2 months ago

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कोटा के गोपालपुरा-मण्डाना में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। इससे पहले सड़क मार्ग से एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के लिए, बूँदी के लबान इंटरचेंज पर पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में धान, सेंड स्टोन और राजीविका की स्टॉल्स का अवलोकन किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan16,943 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर, भरतपुर जिले के खेड़ली गुर्जर से, भरतपुर एवं डीग जिलों के ₹1,186 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर, शिक्षा विभाग के ₹691 करोड़ के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। साथ ही, 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में, डीबीटी के माध्यम से, ₹250 करोड़ की पोशाक राशि हस्तांतरित की, 'मिशन पढ़ो राजस्थान' के अंतर्गत, रीडिंग प्रमोशन कैंपेन-2026 का शुभारंभ किया, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए तथा उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया। Bhajanlal Sharma #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan11,819 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जल महल पर आयोजित, राज्य स्तरीय स्वच्छता अभियान में श्रमदान एवं पौधारोपण कर, स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ ही, स्वच्छता योद्धाओं को पीपीई किट व चयनित लाभार्थियों को, पीएम स्वनिधि योजना के चेक वितरित किए। इस दौरान रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर, रवाना किया एवं ‘इंप्लिमेंटेशन प्लान फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री सिटीज’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। #2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan54,224 views • 8 months ago

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ब्यावर में आयोजित, विकसित भारत जी राम जी योजना के, राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को, सहायता राशि के चेक वितरित किए तथा ₹425 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
CMO Rajasthan10,389 views • 2 months ago

युवाओं के हित की बात... #युवा_हित_की_बात #VoiceOfYouth #CMORajasthan #RajCMO
CMO Rajasthan40,642 views • 2 years ago