
Rajendra Rathore
@Rajendra4BJP • 507,799 subscribers
Ex-MLA, Churu.
Shorts
Videos

जब भी भजनलाल सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देने का काम करती है, पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot जी परेशान होने लगते हैं। गहलोत जी भाजपा सरकार के मंत्रियों के धरने पर बैठने पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि मंत्री धरने पर क्यों बैठे थे। वर्ष 2022-23 में सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां होनी थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनके अधिकारों के साथ अन्याय किया। आज भाजपा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई और वन मंत्री ने स्वयं धरने के बीच पहुंचकर नियुक्ति पत्र वितरित किए। शायद गहलोत जी अपने शासनकाल की घटनाओं को भूल गए हैं। उनके ही कार्यकाल में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जी को युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अजमेर तक पैदल यात्रा करनी पड़ी थी। तत्कालीन खेल मंत्री अशोक चांदना जी का बूंदी में धरना, राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी जी द्वारा भ्रष्टाचार पर सार्वजनिक चिंता और वरिष्ठ विधायक रहे श्री भरत सिंह कुंदनपुर का भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंडन इन घटनाओं को प्रदेश की जनता भूली नहीं है। कांग्रेस शासन में पेपर लीक की घटनाओं ने राजस्थान के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसके विपरीत भजनलाल सरकार के कार्यकाल में अब तक 1 लाख 78 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और करीब 78 हजार नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। अब तक 400 से अधिक परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित की जा चुकी हैं और पेपर लीक जैसे मामलों में 500 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। गहलोत जी को भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल का आईना देखना चाहिए। Bhajanlal Sharma BJP Rajasthan
Rajendra Rathore16,823 views • 1 month ago

लाल किताब पर लालफ़ीताशाही #लाल_डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामों का चिट्ठा है। जो राजेन्द्र गुढ़ा कुछ दिन पहले तक मुख्यमंत्री जी के आंखों के तारे थे आज वो ही उनके लिए आंखों की किरकिरी बन गये हैं। विधायक विधानसभा में नहीं बोलेगा तो फिर कहां बोलेगा ? जब चुने हुए प्रतिनिधि को लोकतंत्र के मंदिर में ही जाने नहीं दिया जा रहा है, उनकी आवाज दबाई जा रही है तो जनता के विरोध की आवाज के साथ क्या सलूक किया जाएगा यह भलीभांति समझा जा सकता है। प्रदेश जानना चाहता है, लाल डायरी का सच क्या है? राजस्थान में लोकतंत्र तार-तार हो रहा है...! #नहीं_सहेगा_राजस्थान #NahiSahegaRajasthan
Rajendra Rathore171,223 views • 3 years ago

कांग्रेस के बड़े नेताओं में आजकल आलाकमान को खुश करने की होड़ मची हुई है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री Ashok Gehlot जी द्वारा देश के संवैधानिक पद पर आसीन लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla जी पर श्री Rahul Gandhi जी के छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों के नहीं आने को लेकर कोचिंग संस्थानो को धमकाने का बिना किसी प्रमाण के गंभीर आरोप लगाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही गहलोत जी को बताना चाहिये कि भारत की किस संसदीय परंपरा या नियमावली में ऐसा प्रावधान किया हुआ है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा किसी सांसद या नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया जाये। गहलोत जी, केवल सुर्खियाँ बटोरने और आलाकमान की वाहवाही पाने के लिए दिए जा रहे ऐसे बेबुनियाद बयान स्वयं आपको ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। #Kota #Rajasthan
Rajendra Rathore17,213 views • 3 months ago

जब पुष्टि ही नहीं थी, तो झूठ कहा ही क्यों ? कांग्रेस पार्टी की महासचिव Priyanka Gandhi Vadra जी कब तक झूठ का सहारा लेकर राजस्थान की जनता को भ्रमित और गुमराह करने की कोशिश करेंगी। भगवान श्री देवनारायण जी के मालासेरी डूंगरी मंदिर में माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने लिफाफा नहीं बल्कि दानपेटी में नगद राशि डाली थी। प्रदेश की जनता सब समझती है। वह कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं फंसेगी। BJP BJP Rajasthan
Rajendra Rathore48,120 views • 2 years ago

10 फरवरी को आने वाला इस बार का बजट प्रदेश के युवाओं को समर्पित करने का एलान करने वाली कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र किसी से छुपा नहीं है। वह एक तरफ युवाओं को प्राथमिकता देने की बात करती हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास भी करती है। Upen Yadav (मोदी का परिवार)
Rajendra Rathore50,784 views • 3 years ago

रंगों में सराबोर चूरू परिवार! #HappyHoli #churu #RajasthanMeraParivar
Rajendra Rathore26,669 views • 1 year ago

हूं लड्यो घणो हूं सह्यो घणो मेवाड़ी मान बचावण नै, हूं पाछ नहीं राखी रण में बैर्यां री खात खिडावण में राजस्थान की आन-बान-शान के प्रतीक, मेवाड़ के पराक्रमी योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। #MaharanaPratapJayanti #महाराणा_प्रताप_जयंती
Rajendra Rathore44,209 views • 3 years ago

लाल डायरी कहां मिलेगी नाथी तेरे बाड़े में... #नहीं_सहेगा_राजस्थान
Rajendra Rathore40,044 views • 3 years ago

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Jagat Prakash Nadda जी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री Amit Shah जी के कुशल नेतृत्व और जन कल्याणकारी नीतियों की जीत है। हरियाणा में जिस तरह से भाजपा की 10 साल पारदर्शी सरकार चली है। जनता ने उसी पारदर्शी शासन पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश में पुन: एक बार डबल इंजन की सरकार बनाई है। देश के लोगों का अटूट विश्वास मोदी जी के साथ है। इस चुनाव परिणाम ने यह बात फिर से साबित कर दी है। BJP BJP Rajasthan #HaryanaElectionResult
Rajendra Rathore28,620 views • 2 years ago

लोक आस्था के प्रतीक, परम आराध्य वीर तेजाजी महाराज के आराधना पर्व तेजा दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। वीरता, सत्य और धर्म के प्रतीक तेजाजी महाराज का जीवन हमें सदा धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। #TejaDashmi #वीर_तेजा_जी #तेजा_दशमी #जय_वीर_तेजाजी
Rajendra Rathore27,299 views • 2 years ago

यश, कीर्ति, प्रसिद्धि का सदा गुणगान रहे सूर्य की तरह चमके तुम्हारा वैभव सृष्टि में यूं ही तुम्हारे नाम का मान रहे तुम रहो सदैव दीर्घायु 'विश्वराज' यही शुभ आशीष हमारा जीवन के हर पथ पर तुम्हारे विद्यमान रहे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं विश्वराज #happybirthday #HappyBirthdayVishwaraj
Rajendra Rathore23,949 views • 1 year ago

चूरू जिले के बम्बू ग्राम निवासी श्री सुल्तान सिंह राठौड़ ने अपने अदम्य साहस और वीरता से गुजरात में वर्ष 2022 में आई भीषण बाढ़ के दौरान 16 लोगों की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल कायम की। उनके इस अतुलनीय पराक्रम के लिए देश के रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी द्वारा राष्ट्रपति गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चूरू ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात है। चूरू के बहादुर बेटे सुल्तान सिंह को राष्ट्रपति गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद - जय राजस्थान #Churu #RajasthanMeraParivar
Rajendra Rathore20,109 views • 1 year ago

त्याग, स्वाभिमान, अप्रतिम शौर्य व पराक्रम के प्रतीक, मेवाड़ के सपूत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि। मातृभूमि के गौरव एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु किया गया आपका त्याग एवं समर्पण प्रेरणादायी है। #MaharanaPratap #महाराणा_प्रताप
Rajendra Rathore26,179 views • 2 years ago