
Rajeshwar Singh
@RajeshwarS73 • 48,228 subscribers
MLA (Sarojini Nagar, Lucknow) BJP | BTech, IIT Dhanbad | M.A | LL.B | PhD | Ex-Cop | Former Joint Director ED
Shorts
Videos

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, संजय भैया! 🎉 आप केवल एक महान अभिनेता ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और पर्यावरण संरक्षण के सच्चे प्रहरी हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की रक्षा और सतत विकास के प्रति आपका समर्पण वास्तव में अनुकरणीय है। नेट ज़ीरो सरोजनीनगर के जनजागरण अभियान में आपकी दो अविस्मरणीय यात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को नई ऊर्जा, नई दिशा और नया उत्साह प्रदान किया। आपका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। सम्पूर्ण सरोजनीनगर परिवार आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है और एक बार फिर आपका अपने बीच स्वागत करने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है। हमें विश्वास है कि शीघ्र ही आपका पुनः स्नेहिल सान्निध्य प्राप्त होगा। माँ पीताम्बरा देवी की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, अपार सफलता और निरंतर यश प्रदान करें। आप इसी प्रकार समाज, राष्ट्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा देते रहें तथा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें। पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। Sanjay Dutt
Rajeshwar Singh31,010 Aufrufe • vor 11 Tagen

योगी जी ने लखनऊ को बहुत कुछ दिया है, चाहे आधुनिक सड़कें हों, Highway हों, Expressway हों, Metro हो या अत्याधुनिक Airports, हर क्षेत्र में विकास उनकी दृढ़ संकल्प शक्ति का परिणाम है! श्रद्धेय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी का हृदय से आभार, जिनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से सरोजनी नगर में यह भव्य कार्यक्रम संभव हो पाया! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में संचालित Skill India, Digital India और Startup India जैसे परिवर्तनकारी अभियानों ने युवाओं के चेहरों पर मुस्कान और उनकी आंखों में नए सपने जगाए हैं। युवाओं की प्रचंड उपस्थिति से ही यह कार्यक्रम अभूतपूर्व, ऐतिहासिक बना है, हमारी युवा शक्ति ही लखनऊ को India's Lifestyle Capital बनायेगी! इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में Chief Secretary UP, DGP UP, Principal Secretary (Home), Police Commissioner एवं DM Lucknow और सभी संबंधित विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए मैं अपना विनम्र आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही, मैं इस कार्यक्रम में दिन-रात जुटे प्रत्येक वालंटियर, प्रत्येक श्रमयोगी और पूरी टीम का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ, आप सभी की मेहनत से यह कार्यक्रम सफलतम रूप में आयोजित हुआ। #HoneySinghLive #YuvaUtsavSarojininagar #YoYoRajeshwar Live @ SN
Rajeshwar Singh130,867 Aufrufe • vor 8 Monaten

The first international-level concert in Lucknow created history! पहली बार लखनऊ में हुआ ऐसा कार्यक्रम, जहां Music ने दिया Motivation और Entertainment बना Inspiration! Yo Yo Honey Singh gave a strong message to youth, “Say No to Drugs!” हमारे साथ युवाओं ने लखनऊ को भारत की Lifestyle Capital बनाने का संकल्प लिया ! Sarojininagar witnessed how art can awaken, music can unite, and youth can transform the future. युवा शक्ति के जोश और सकारात्मक ऊर्जा ने आज पूरे लखनऊ को नई पहचान दी है! #YoYoHoneySingh #SayNoToDrugs #Lucknow #YuvaShakti #YuvaUtsavSarojininagar #YoYoRajeshwar Live @ SN
Rajeshwar Singh128,155 Aufrufe • vor 8 Monaten

हमारा हर प्रयास, विकसित और आत्मनिर्भर सरोजनीनगर परिवार के निर्माण के लिए समर्पित है।
Rajeshwar Singh22,781 Aufrufe • vor 1 Monat

Delighted to receive renowned actor and friend Shri Sanjay Dutt ji in Lucknow as he joins us for The Green Shift Golf Tournament Awards under the #NetZeroSarojiniNagar initiative on World Environment Day. #WorldEnvironmentDay #TheGreenShift #NetZeroSarojiniNagar
Rajeshwar Singh35,730 Aufrufe • vor 2 Monaten

लखनऊ और उत्तर प्रदेश में बढ़ता तापमान (47–50°C), गिरता भूजल स्तर और सर्दियों में 250–300 AQI जैसे गंभीर संकेत हमें चेतावनी दे रहे हैं कि अब समय बहुत कम है। World overshoot day बताता है कि हम संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए संकट बढ़ा रहे हैं। ऐसे में जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ “Net Zero” और सतत विकास की दिशा में सामूहिक संकल्प ही एकमात्र रास्ता है। #NetZeroSarojininagar
Rajeshwar Singh33,508 Aufrufe • vor 2 Monaten

Sarojini Nagar is all set to welcome Yo Yo Honey Singh to celebrate “Yuva Utsav @ Sarojini Nagar — The Beat of Rebirth, The Spirit of Youth”. 📅 22nd November 2025 ⏰ 06:00 PM 📍 Mannaniya Kanshiram Sanskritik Sthal, Smriti Upvan, Bangla Bazar, Aashiyana, Lucknow
Rajeshwar Singh104,696 Aufrufe • vor 8 Monaten

आज Energy एक है, Vibe एक है, Spirit एक है! Music हमारी आस्था है, हमारी Culture भी … और हमारी Energy भी! Beat चाहे rap की हो, trance की हो या bhakti की, हर music जोड़ती है, हर music uplift करती है। Politics की भी अपनी beats होती हैं, और development का भी अपना style होता है! Welcome Yo Yo Honey Singh, to Lucknow… to Sarojini Nagar… among the Twenty-Five Thousand Youth… who are ready to make history tonight! #HoneySinghLive #YuvaUtsavSarojininagar #YoYoRajeshwar Live @ SN
Rajeshwar Singh97,971 Aufrufe • vor 8 Monaten

Net Zero Sarojini Nagar 2040 officially launched — a people’s movement begins! 🌱 With the launch of Net Zero Sarojini Nagar, we set in motion a transformative shift towards cleaner habits, responsible consumption, water conservation, scientific waste management, enhanced green cover, active citizen participation, and stronger voter registration and democratic engagement. Sincere thanks to Shri Sanjay Dutt ji for gracing the launch, and deep appreciation to the citizens for the massive participation that truly transformed this initiative into a people’s movement. Together, we move forward — for a greener, more sustainable future and a more aware, participative Sarojini Nagar. #RajeshwarWithSanjayDuttNetZeroSarojiniNagar #RajeshwarForSarojiniNagar
Rajeshwar Singh64,807 Aufrufe • vor 5 Monaten

राष्ट्रधर्म, राजधर्म और सनातन धर्म के शिखर पुरुष, साहस, संकल्प और समर्पण के प्रतीक, उत्तर प्रदेश के यशस्वी, तेजस्वी और तपस्वी मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी आपको जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होकर, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक बना है, साथ ही न्यायप्रियता, निवेश और नवाचार का नया केंद्र भी है। आराध्या माँ पीताम्बरा से प्रार्थना है कि आपका यश अनंत हो, जीवन चिरायु और आरोग्यमय रहे, आप युगों-युगों तक राष्ट्र और सनातन संस्कृति की प्रेरणा बने रहें। Yogi Adityanath #HappyBirthdayYogiJi
Rajeshwar Singh132,553 Aufrufe • vor 1 Jahr

‘धर्म उत्सव’ में सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री KANHIYA MITTAL जी ने अपने ऊर्जावान भजनों से ऐसा समां बांधा कि सभी श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। सरोजनी नगर परिवार की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया, पूरा नटकुर मैदान भक्ति, उत्साह और जयकारों से गूंज उठा। जय श्री राम!
Rajeshwar Singh40,389 Aufrufe • vor 3 Monaten

आज का दिन, सरोजनीनगर के लिए विशेष है ... आज से ठीक दो वर्ष पूर्व, 18 जुलाई 2023 को, पूज्य मां तारा सिंह जी की पुण्य स्मृति में ‘तारा शक्ति निःशुल्क रसोई’ की शुरुआत की गई थी। मेरी मां की यह इच्छा थी कि, कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति कभी भूखे पेट न सोए। ‘तारा शक्ति रसोई’ के रूप में उनकी यही संवेदनाएं आज हमारे संकल्प की शक्ति बन चुकी हैं। उनकी प्रेरणा से आरंभ यह रसोई, आज सरोजनीनगर में आशा, विश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक बन चुकी है। पिछले 730 से अधिक दिनों से निरंतर, प्रतिदिन 4,000 जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य, इस रसोई की सेवा भावना को जीवंत बनाए हुए है। इस पुण्य प्रयास को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्पित वालंटियर्स, सरोजनीनगर परिवारजनों और प्रगति प्रयास फाउंडेशन के प्रति, इस विशेष अवसर पर हृदय से आभार प्रकट करता हूँ! हमारा प्रयास है, इस पुण्य पहल की लौ हमेश जलती रही, सरोजनीनगर में किसी जरूरतमंद को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े, किसी गरीब को भूखे पेट न सोना पड़े!! #TaraShaktiRasoi #RajeshwarForSarojiniNagar
Rajeshwar Singh106,213 Aufrufe • vor 1 Jahr

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री Yogi Adityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने बहुत करीब से देखा है कि किस प्रकार आपके नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को नई सोच, नई गति और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाया है। आज का उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार, किसान कल्याण और गरीबों के उत्थान के क्षेत्रों में देश के लिए एक उदाहरण बनकर उभरा है। आपके नेतृत्व में प्रदेश ने एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, डिफेंस कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मेट्रो विस्तार और निवेश के नए आयाम स्थापित किए हैं। 2017 से पहले पिछड़ेपन की पहचान रखने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। आपने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे सेवा, संवेदनशीलता और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति से जोड़ा। गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आपका संकल्प करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है। व्यक्तिगत रूप से भी आपका मार्गदर्शन हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। आपके नेतृत्व में विकसित, सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। जन्मदिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय मुख्यमंत्री जी। 🙏🏻
Rajeshwar Singh24,333 Aufrufe • vor 2 Monaten

राष्ट्र ध्वज तिरंगा… हमारे अतीत का गौरव है, वर्तमान की प्रतिबद्धता है, और भविष्य का उज्ज्वल प्रतिबिम्ब है! आज स्वतंत्रता दिवस के पुण्य अवसर पर सरोजनीनगर परिवार ने तिरंगे के प्रति जो अगाध समर्पण दिखाया, राष्ट्र की एकता - अखंडता का जो समर्पण व्यक्त किया वो प्रेरणास्पद है! पिछले 1000 सालों में भारत पर 200 से अधिक बार विदेशी आक्रमण हुए, लंबी पराधीनता के उपरांत हमें जो स्वाधीनता मिली है, उसे हमारे क्रांतिकारियों ने अपने रक्त से सिंचित किया है! हमारी पीढ़ियों ने अपना सर्वस्व अर्पण कर जिस विरासत को संरक्षित किया, उसके संवर्धन की जिम्मेदारी अब हमारी युवा शक्ति के हाथों में है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, श्रद्धेय Yogi Adityanath जी और हम सबका संकल्प है कि युवाओं को हर वह संसाधन, हर वह अवसर देंगे, जिससे वे भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें। भारत की युवा शक्ति चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव तक पहुंच रही है, अमेरिका की 33% शीर्ष कंपनियों में भारतीय युवा नेतृत्व कर रहे है और हिन्दुस्तान का Brain पूरे विश्व को Brighten कर रहा है। युवाओं के पास नए विचार हैं, जो भारत को आर्थिक, सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति के शिखर पर ले जाएंगे। हमें अपने युवाओं में आत्मबल, आत्मसम्मान और आत्मगौरव का संचार करना है, ताकि वे याद रखें, मेरा भारत सर्वश्रेष्ठ था, है और सदा रहेगा! आज भव्य 'सरोजनीनगर बाइक रैली' को मिले अपार सहयोग, स्नेह और विश्वास से निःशब्द हूँ, अनुग्रहीत हूँ, भावविभोर हूँ … इन पलों को ऐतिहासिक बनाने हेतु उपस्थित पूर्व केन्द्रीय मंत्री Kaushal Kishore जी, पूर्व सांसद श्रीमती रीना चौधरी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या जी, महानगर अध्यक्ष Anand Dwivedi जी, पुष्कर शुक्ला जी, कर्नल दयाशंकर दुबे जी, सुनील रावत जी, रंजीत रावत जी, सुनील रावत जी, शिवशंकर विश्वकर्मा जी, विनोद मौर्य जी, मोहित तिवारी जी, के. के. श्रीवास्तव जी, शिव बख्श सिंह जी, विवेक राजपूत जी, शंकरी सिंह जी, गंगाराम अम्बेडकर जी, कौशलेन्द्र द्विवेदी जी, सौरभ सिंह मोनू जी, राम नरेश रावत जी, कमलेश सिंह जी, गीता देवी जी, बृजमोहन शर्मा जी, विमल तिवारी जी, लवकुश रावत जी, हिमांशु अंबेडकर जी, आर. डी. द्विवेदी जी, आमोद कुमार जी, रमा शंकर त्रिपाठी जी, के. एन. सिंह जी, करुणा सारस्वत जी, सरभजीत सिंह जी, शिव कुमार सिंह चच्चू जी, अरविंद शुक्ला पिंटू जी, अतुल शुक्ला जी, डॉ. अजीत सिंह जी, राकेश कुमार सिंह बबलू जी, राजेन्द्र लोधी जी, शिवेन्द्र विक्रम शाही जी, वीरू सिंह जी, संजय सिंह चौहान जी, आशीष सिंह सेंगर जी, पवन सिंह जी, प्रमोद तोमर जी, ओमकार चौरसिया जी, अजय अवस्थी जी, सोनू माली जी, डॉ. संजीत सिन्हा जी, विनोद सिंह जी, एस. के. सुमन जी, जितेन्द्र सिंह जी, विनमोल सिंह जी, वंचित प्रताप सिंह जी, अपूर्व सिंह जी, मनोज रावत जी, सतगुरु रावत जी, पुष्पेन्द्र यादव जी, संजीव अवस्थी जी, संजीव मिश्रा जी, राजन मिश्रा जी, नेहा जी, शिविता जी, सुमन जी एवं सभी गणमान्यों का हृदय से आभार! #HarGharTiranga #IndependenceDay #TirangaYatraSarojiniNagar
Rajeshwar Singh93,366 Aufrufe • vor 11 Monaten

हम सब Net Zero Sarojini Nagar 2040 के शुभारंभ के लिए तैयार हैं! सिर्फ एक दिन शेष है। मैं अपने क्षेत्र के सभी युवाओं से आह्वान करता हूँ कि वे इस ऐतिहासिक पहल से जुड़ें और कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने के संकल्प में भागीदार बनें, ताकि हम न केवल अपना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित कर सकें। 22 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री Sanjay Dutt जी बंगला बाजार से रोड शो में शामिल होकर इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय की मांग है कि हम जागरूक बनें और #RealChange की दिशा में आगे बढ़ें। साथ ही, मैं युवाओं से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और मतदान की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। एक जागरूक नागरिक ही पर्यावरण संरक्षण और विकास के संकल्प को मजबूती दे सकता है। आइए, 22 फरवरी 2026 को मिलकर एक सतत, स्वच्छ और जागरूक सरोजिनी नगर की नींव रखें!
Rajeshwar Singh48,533 Aufrufe • vor 5 Monaten

विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन माननीय राज्यपाल महोदया के दूरदर्शी और विकासोन्मुख अभिभाषण पर सदन में अपने विचार रखे। लोकतंत्र में स्वस्थ विमर्श आवश्यक है, परंतु बिना सुने विरोध करना उचित नहीं। विपक्ष से अपेक्षा है कि वह शोर और व्यवधान के स्थान पर तथ्यों और तर्कों के आधार पर चर्चा करे। जनता ने उन्हें केवल विरोध के लिए नहीं, बल्कि वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए चुना है। नीति पर सार्थक संवाद ही लोकतंत्र को सशक्त बनाता है, न कि निरंतर अवरोध। माननीय वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी द्वारा प्रस्तुत सर्वसमावेशी, जनोन्मुखी एवं ऐतिहासिक बजट प्रदेश के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर और सशक्त भविष्य का सुदृढ़ आधार है, जिसका मैं पूर्ण समर्थन करता हूँ। परम आदरणीय Yogi Adityanath जी के सशक्त, दूरदर्शी एवं प्रतिबद्ध नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, सुशासन और समग्र विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है। प्रदेश की विकास दर 11 प्रतिशत से अधिक है, राज्य का बजट देश में सर्वाधिक है तथा वित्तीय घाटा 3 प्रतिशत से कम रखा गया है, जो अनुकरणीय वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय जहाँ NAAC A++ श्रेणी में एक भी विश्वविद्यालय नहीं था, वहीं वर्तमान में प्रदेश के नौ विश्वविद्यालय इस सर्वोच्च श्रेणी में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। इसी प्रकार QS एशिया रैंकिंग में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो गुणवत्ता आधारित सुधारों का प्रमाण है। प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए कठोर एवं प्रभावी कदम उठाए गए हैं। सैकड़ों अपराधियों पर कार्रवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत निरोधात्मक कार्यवाही तथा हजारों करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों की जब्ती से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में अग्रणी है। उत्तर प्रदेश के नए ग्रोथ इंजन विधानसभा क्षेत्र सरोजनीनगर में ₹10,000 करोड़ की एआई सिटी, ₹7,000 करोड़ की 800 एकड़ में विकसित हो रही अनंतनगर परियोजना तथा ₹2,000 करोड़ के निवेश से स्थापित Ashok Leyland की ईवी इकाई विकास की नई पहचान बन रही है। साथ ही Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences में तीन नए सेंटरों की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बना रही है। उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए मानक स्थापित कर रहा है। यह परिवर्तन माननीय मुख्यमंत्री के दृढ़, पारदर्शी और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है। प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और देश के लिए एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है। जय हिंद, जय भारत।
Rajeshwar Singh49,720 Aufrufe • vor 5 Monaten