Ravindra Jatav's banner
Ravindra Jatav's profile picture

Ravindra Jatav

@Ravindra_Jatav9 • 8,775 subscribers

Follower,of Baba Ambedkar, kanshiram Sahab, Social,Activities.dalit thinker,Councillor Representative Municipal Council (M.P)

Shorts

"मैं मरूंगा मेरे साथ बदतमीजी हुई है, कप्तान साहब मैं वकील हूं!" रवि कुमार गौतम #SSP_अविनाश_पांडेय_को_बर्खास्त_करो

"मैं मरूंगा मेरे साथ बदतमीजी हुई है, कप्तान साहब मैं वकील हूं!" रवि कुमार गौतम #SSP_अविनाश_पांडेय_को_बर्खास्त_करो

14,292 次观看

Videos

Ravindra_Jatav9's profile picture

Beware of such people. 🚨

Ravindra Jatav

552,284 次观看 • 23 天前

Ravindra_Jatav9's profile picture

आरक्षण क्यों जरूरी है? पहले यह वीडियो पूरा देखिए यह तो सिर्फ एक फिल्म का सीन जमीनी हकीकत तो इससे भी ज्यादा खतरनाक है। 👇 एक बच्चे द्वारा वाल्मीकि समाज के बच्चों के लिए जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना सिर्फ एक बच्चे की भाषा का सवाल नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज में आज भी मौजूद जातिगत मानसिकता की गंभीर तस्वीर दिखाता है। सोचिए, जब बचपन में ही किसी बच्चे को उसकी जाति के नाम पर अपमानित किया जाएगा, उसे नीचा समझा जाएगा और उसके समुदाय के लिए गाली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा, तो बराबरी और सम्मान की भावना कैसे विकसित होगी? यही वजह है कि आरक्षण आज भी जरूरी है। आरक्षण किसी की दया, कृपा या भीख नहीं है। यह भारतीय संविधान द्वारा सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े तथा ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों को समान अवसर और प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए बनाया गया संवैधानिक प्रावधान है। सदियों तक जाति के आधार पर शिक्षा, सम्मान, संसाधनों और अवसरों से वंचित किए गए समाजों को जब संविधान ने आगे बढ़ने का रास्ता दिया, तो आज भी जातिगत भेदभाव के उदाहरण सामने आना बताता है कि सामाजिक बराबरी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आरक्षण का उद्देश्य किसी से अधिकार छीनना नहीं, बल्कि उन लोगों को अवसर और प्रतिनिधित्व देना है जिन्हें व्यवस्था ने लंबे समय तक पीछे रखा। इसलिए आरक्षण पर सवाल उठाने से पहले जातिवाद पर सवाल उठाइए। जिस दिन समाज से जातिगत भेदभाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, हर बच्चे को उसकी जाति से नहीं बल्कि उसकी योग्यता और इंसानियत से पहचाना जाएगा और हर वर्ग को वास्तविक समान अवसर मिलेगा उस दिन सामाजिक न्याय की मंजिल करीब होगी। जय भीम। जय भारत। जय संविधान। जय बसपा। Shubham Shukla Dr. Neha Das Ajeet Bharti Swami Anand Swaroop Harsh dubey

Ravindra Jatav

16,920 次观看 • 1 个月前

Ravindra_Jatav9's profile picture

पत्रकार आकाश आनंद राम मंदिर जाएंगे दर्शन करने रामलला के। नहीं बिल्कुल नही क्या जरूरत है, हम पार्लियामेंट जरूर जाएंगे बाबा साहब ने वहां पर कॉन्स्टिट्यूशन डिलेवर किया था हम वहां जाएंगे हमारे लिए तो बहनजी ने इतने सारे पार्क बनाए हैं, वो हमारे मंदिर हैं, हम अपने संत गुरुओं की मूर्ति है, उनके आस पास घूमते हैं वो वह हमारा मंदिर है, वहां पर हमें प्रेरणा मिलती हैं- आकाश आनंद राष्ट्रीय संयोजक बसपा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव में इतनी हिम्मत है जो बसपा नेता आदरणीय भाई आकाश आनंद जी की तरह अपनी स्पष्ट तरीके से बात रख सकें। भाई आकाश आनंद जी असली अम्बेडकरवादी है, और अखिलेश यादव का तो चाल चरित्र चेहरा दोगला है जो गिरगिट की तरह रंग बदलता हैं। उम्मीदों का आकाश। Akash Anand जी 🔥 जय भीम। जय भारत। जय संविधान। जय बसपा।

Ravindra Jatav

18,849 次观看 • 7 个月前

Ravindra_Jatav9's profile picture

मध्य प्रदेश के सागर में 11 एकड़ जमीन में संत के संत जगतगुरू संत शिरोमणि रविदास महाराज जी का ऐतिहासिक और भव्य मंदिर बन रहा हैं। 101 करोड़ रुपए में बन रहे इस मंदिर में लोहे और स्टील की जगह अयोध्या राम मंदिर में लगे बचीं पहाड़पुर के पत्थर इस्तेमाल किए गए हैं। राजस्थान के कारीगर इस पर बारीक नक्काशी कर रहे हैं, नागर शैली में बन रहा यह मंदिर 66 फिट ऊंचा होगा जिसमें करीब लगभग 70 हजार गनफिट पिंक और रेडसेंडस्टोन इस्तेमाल हो रहा है, जो पानी पड़ते ही और चमकने लगता हैं। बहुजन समाज के संतो गुरुओ महापुरुषों के बिना इस देश की राजनीति कोई कर नहीं सकता। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को मानने वाली करोड़ो अनुयायी हैं। जय गुरु रविदास महाराज जी की। जय गुरु देव।

Ravindra Jatav

12,809 次观看 • 7 个月前