
Swaroop Singh Khara
@SSKharaBJP • 8,613 subscribers
Official Twitter Account of Swaroop Singh Khara, @bjp4india Rajasthan। @BJP4Rajasthan
Shorts
Videos

सर्वधर्म समभाव के नाम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार तथा वाहन में तोड़फोड़ की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के नाम पर गुंडागर्दी कर आमजन को भयभीत करने का ऐसा कुत्सित प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द दोनों के लिए अनुचित एवं अस्वीकार्य है।
Swaroop Singh Khara25,386 views • 4 days ago

डांगरी खेतसिंह हत्याकांड में जिला प्रशासन द्वारा हमारी सभी माँगों को स्वीकार किया गया है। सरकार और प्रशासन का आभार कि हत्यारों की पांच अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया और सारी माँगे मानी गई इस कठिन समय में दूर-दराज़ क्षेत्रों से पधारकर समाज की एकजुटता का परिचय देने वाले आप सभी का हृदय से आभार। आपकी उपस्थिति और सहयोग ने न्याय की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान की है। #खेतसिंह_डांगरी
Swaroop Singh Khara27,848 views • 10 months ago

जैसलमेर जिले के बासनपीर गाँव में रियासतकालीन वीर योद्धाओं रामचंद्र जी सोढ़ा एवं हदूद जी पालीवाल की स्मृति में बनी छतरियाँ जो हमारे इतिहास, बलिदान और गौरव की प्रतीक थीं उन्हें 2019 में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ढहा दिया गया था। अब जब इन छतरियों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ, तो वही कट्टर मानसिकता दोबारा जागी और पत्थरबाजों ने न केवल निर्माण रोकने का दुस्साहस किया, बल्कि आम नागरिकों पर हमला कर कई लोगों को लहूलुहान कर पाकिस्तान जैसा वातावरण बना दिया। इसी ही एक घटना पूर्व ने हनुमान चौराहे जैसलमेर पर घटित हुई जिससे चौराहे को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आज देश की सीमा पर इस तरह की घटनाएँ जी घटित हो रही है जो निश्चित रूप से भयावाह हो सकती है इसलिए क्षेत्र की जनता को जागरूक होने की जरूरत हैं मैंने इस गंभीर विषय पर जैसलमेर के विधायक महोदय व पुलिस अधीक्षक से वार्ता की है। शीघ्र ही इन घटनाओं में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। #जैसलमेर
Swaroop Singh Khara30,353 views • 1 year ago

प्रदेश में भाजपा सरकार हमारी और कार्यकर्ताओं की सरकार है। डाँगरी प्रकरण में किए गए मुकदमे हमारे युवाओं का हौसला पस्त नहीं कर सकते हमारी सरकार के सहयोग से बाड़मेर-जैसलमेर सहित बॉर्डर पर हजारों बीघा सरकारी जमीन,ओरण,गोचर और मुरब्बों पर किए गए अतिक्रमण को बेदखल करके ही रहेंगे। एक रहें-संगठित रहें 🚩
Swaroop Singh Khara15,665 views • 10 months ago
No more content to load