
Sachin Pilot
@SachinPilot • 5,000,228 subscribers
MLA from Tonk| AICC Gen Secy-in charge of Punjab| Former Min of IT, Telecom & Corp affairs, Govt of India| Commissioned officer Territorial Army
Shorts
Videos

पंजाब में कांग्रेस पूरी मजबूती और बुलंद हौसलों के साथ चुनावी मैदान में है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता अपना समर्थन और आशीर्वाद कांग्रेस को देगी । AAP की राज्य सरकार की नाकाम नीतियों का हिसाब लेने के लिए जनता तैयार है। वहीं, BJP और अकाली दल अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन तलाशने में लगे हुए है। पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। Rahul Gandhi K C Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Congress Punjab Congress
Sachin Pilot202,620 views • 2 days ago

पंजाब में कांग्रेस पार्टी पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ेगी। हमारा मुद्दा साफ़ है कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए योजनाएँ लाना और पंजाब को देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनाना। ड्रग्स की समस्या सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इस समस्या पर कार्रवाई करने में राज्य की AAP सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। साथ ही, पंजाब में जो ड्रग्स की सप्लाई आ रही है, उसे रोकने में केंद्र की BJP सरकार भी विफल रही है। जनता जानती है कि कांग्रेस ने पंजाब के विकास के लिए काम किया है। हमारा संकल्प है - पंजाब का विकास और युवाओं का भविष्य बेहतर बने। Rahul Gandhi K C Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Congress Punjab Congress
Sachin Pilot65,146 views • 2 days ago

On this day in 2012, I was commissioned into the Territorial Army as Lieutenant by the then Army Chief, General Bikram Singh. Looking back, getting commissioned while serving as a Union Minister came with its own set of challenges and demands. Balancing public responsibilities with the discipline and commitment required by the service was not easy, but it is a journey I have undertaken with immense pride and determination. I remain deeply proud be a part of my unit the TA — 124 Sikh. Savdhani Va Shoorta Jai Hind!
Sachin Pilot149,315 views • 7 days ago

आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिये आभार!🙏 📍धोरीमन्ना, राजस्थान
Sachin Pilot52,544 views • 11 days ago

सरकार ने छात्र सुरक्षा के नाम पर ऐसी गाइडलाइन जारी की है, जिसमें स्कूल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, गाइडलाइन की अवहेलना करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। सरकार का आदेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वह स्कूलों की वास्तविक स्थिति को सामने आने से रोकना चाहती है। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के बजाय मीडिया और अन्य लोगों को कवरेज से रोकना सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जनता समझदार है और सरकार की मंशा समझ चुकी है।
Sachin Pilot84,206 views • 23 days ago

राजस्थान हो या पूरा देश, भाजपा की सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं — शुद्धिकरण और छुआछूत जैसी घटनाओं से दलित और वंचित वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पेपरलीक और सिस्टम की विफलताओं से युवाओं के सपनों पर असर पड़ रहा है, किसान परेशान है, कमरतोड़ महंगाई से जनता बेहाल है। हर मोर्चे पर भाजपा की जवाबदेही तय करने का वक्त आ चुका है। सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा ने सिर्फ मनमानी की है। लोकतंत्र में असहमति को दबाया नहीं जा सकता। आज सरकार के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच एक बड़ा अंतर साफ दिखाई दे रहा है। जनता अब हिसाब मांग रही है और सरकार को जवाब देना भारी पड़ रहा है।
Sachin Pilot37,738 views • 12 days ago

झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र के झिकनी गांव में उफनते नाले का पानी पास ही स्थित स्कूल परिसर में घुस आने से अध्ययनरत बच्चों को दहशत का सामना करना पड़ा। कब तक मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालकर व्यवस्थाओं की अनदेखी की जाती रहेगी? कहीं विभिन्न जिलों में स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण धरना देना पड़ रहा है, तो कहीं मूक-बधिर विद्यार्थियों को स्कूल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ने को मजबूर बच्चे हर वक्त असुरक्षा के साये में हैं। प्रभावी कदम उठाने के लिये राजस्थान की सरकार किसका इंतज़ार कर रही है?
Sachin Pilot99,924 views • 1 month ago

राजस्थान में लगातार स्कूलों की जो हालत हम देख चुके हैं, कहीं जर्जर रही है, कहीं बच्चे धरना दे रहे हैं… लेकिन सरकार बजाय सुधार के लोगों को स्कूलों में आने से रोक रही है और फोटोग्राफी पर रोक लगा रही है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आदेश जारी कर रही है। हाईकोर्ट ने भी सरकार की खिंचाई की है और स्कूलों को बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। सरकार शिक्षा, बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है।
Sachin Pilot70,914 views • 24 days ago

पढ़ाई छोड़कर जब विद्यार्थियों को अपने हक और बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतारकर धरना देना पड़े, तो यह शिक्षा प्रणाली और व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। मूलभूत सुविधाओं से रहित और असुरक्षित स्कूल भवनों में पढ़ने को मजबूर छात्रों को अब स्कूलों पर तालाबंदी करने की नौबत आ गई है। जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्री ने आँखें मूँद रखी हैं। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
Sachin Pilot87,811 views • 1 month ago

आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सम्मिलित हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge जी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी और नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी ने पार्टी की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। कांग्रेस का स्पष्ट मत है — भाजपा का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। छात्रों और युवाओं ने भाजपा को इसका जवाब दिया है और कांग्रेस पार्टी मज़बूती से उनके साथ खड़ी है। राम मंदिर चंदा चोरी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। आने वाले समय में कई राज्यों में चुनाव होने हैं और पार्टी पूरी ताकत और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। 📍इंदिरा भवन, नई दिल्ली Ajay Maken K C Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Congress
Sachin Pilot70,781 views • 25 days ago

थार की माटी, जनभावनाओं का संकल्प, विश्वास और उम्मीद से भरा हर चेहरा। 📍जनसभा, धोरीमन्ना
Sachin Pilot27,174 views • 12 days ago

प्रदेश की स्थिति यह है कि भाजपा सरकार में मंत्री ही अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने को मजबूर है। अलवर से आज जो तस्वीर सामने आई है, वह भाजपा सरकार के फेलियर की पोल खोलती है। जब सरकार के वन मंत्री को ही अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठना पड़े और यह कहना पड़े कि “सरकार के आदेश के बाद भी नियुक्ति पत्र क्यों नहीं दिए जा रहे?”, तो सवाल पूरी शासन व्यवस्था का है। आखिर अफसरशाही इतनी हावी है तो सरकार कौन चला रहा है? सोचिए, आम जनता किस हाल मे जी रही होगी… सरकार को सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी करना चाहिए।
Sachin Pilot65,284 views • 1 month ago

कॉमनवेल्थ के मंच पर राजस्थान की बेटी का गोल्डन पंच… हर विपरीत परिस्थिति को मात देकर बॉक्सिंग की 70 किलोग्राम कैटेगरी में 5-0 की एकतरफा जीत हासिल करके गोल्ड मेडल जीतने पर कोटा की अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अरुंधति की ये स्वर्णिम सफलता न केवल प्रदेश की बेटियों को प्रेरित करेगी, बल्कि प्रदेश का नाम पूरे विश्व पटल पर गर्व से ऊँचा करेगी। आपकी यह उपलब्धि भारत के हर युवा के लिए लगन और मेहनत का प्रतीक है। हमें आप पर गर्व है।
Sachin Pilot77,292 views • 1 month ago

जयपुर में संचालित राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर विद्यालय द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक माहौल प्रदान करने के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण यदि इन विद्यार्थियों को अपनी मांगों के संदर्भ में मजबूरन सड़क पर उतरना पड़े, तो यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। विद्यालय के जर्जर भवन, प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठने के लिए मजबूर हैं। आज़ादी से पहले स्थापित इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास और विशेष महत्व रहा है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। सरकार द्वारा संज्ञान लेकर उचित समाधान निकाला जाए। CMO Rajasthan
Sachin Pilot65,668 views • 1 month ago

लोकतंत्र में सवालों पर पहरा नहीं, जवाब जरूरी हैं। सरकार का काम सच्चाई सामने आने से रोकना नहीं, अपनी कमियों को दूर करना है। व्यवस्थाओं की खामियों पर पर्दा डालने से समस्याएं खत्म नहीं होतीं—वे और गहरी होती हैं। जनता को डर नहीं, जवाबदेही चाहिए। कांग्रेस हमेशा विद्यार्थियों के हितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की हर लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। Rahul Gandhi Congress
Sachin Pilot37,714 views • 23 days ago