
Sanjay Kumar Jha
@SanjayJhaBihar • 125,052 subscribers
National Working President, JDU; MP, Rajya Sabha; Chairman, Parliamentary Standing Committee on Transport, Tourism & Culture; Ex-Minister, Bihar; JNU Alumnus.
Shorts
Videos

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जो वीडियो सामने आया है, वह निश्चित रूप से संदेह पैदा करता है। राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, लेकिन वह काफी नहीं है। सीनियर पदाधिकारी द्वारा इस मामले की समयबद्ध जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार जब यह कहती है कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, तो यह सिर्फ अपराधियों के लिए नहीं होता है। अगर पुलिसकर्मी भी कोई अपराध करता है, तो वह भी बचना नहीं चाहिए, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पटना में आज मीडिया से बात करते हुए 👇
Sanjay Kumar Jha31,575 görüntüleme • 2 ay önce

बांग्लादेश के साथ फरक्का जल समझौते का नवीकरण न करे भारत। आज राज्यसभा में विशेष उल्लेख के जरिए केंद्र सरकार से पुरजोर मांग की कि 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहे 'फरक्का जल समझौते' का नवीकरण न किया जाए। इसके स्थान पर बिहार सहित गंगा बेसिन पर निर्भर राज्यों की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं का वैज्ञानिक तरीके से आकलन कर एक नई व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें इन राज्यों के विकास के लिए दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित हो। हमारी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) तथा इसके माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी शुरू से ही इस समझौते का विरोध करते रहे हैं। राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री रहने के दौरान मैंने भी विभिन्न मंचों से यह मांग की थी कि केंद्र सरकार फरक्का जल समझौते पर पुनर्विचार करे। हमारा मानना है कि यदि बिहार की कृषि, पेयजल तथा विकास संबंधी गतिविधियों के लिए जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए बिना ही इस समझौते का नवीकरण कर दिया गया, तो इसका राज्य के दीर्घकालिक विकास के साथ-साथ करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। PMO India Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI NITI Aayog #MonsoonSession #WaterTreaty #Bihar
Sanjay Kumar Jha10,279 görüntüleme • 26 gün önce

यह मुलाकात कुछ अलग और खास थी! 🤩 सियोल (दक्षिण कोरिया) में यूट्यूबर Yechan C. Lee उर्फ Charlie, जो अपने ठेठ बिहारी अंदाज के लिए 'कोरियाई बिहारी' के नाम से भी जाने जाते हैं, से मिल कर खुशी हुई। चार्ली बचपन में अपने माता-पिता के साथ पटना आ गये थे और यहीं पले-बढ़े। देखें, एक झलक👇
Sanjay Kumar Jha61,117 görüntüleme • 1 yıl önce

मेरा कोई विचार है और वह यदि आपके विचार से नहीं मिलता है, तो इसका मतलब यह नहीं होना चाहिए कि हम और आप दुश्मन हो गए! जेएनयू में अलग-अलग विचारों के छात्र साथ में चाय पीते थे और डिबेट का अच्छा माहौल होता था। वहां हमने सीखा कि एक-दूसरे से तर्क-वितर्क करते हुए आप सौम्य तरीके से भी अपनी बात रख सकते हैं। ...लेकिन, आजकल राजनीति में देखता हूं कि बयानों में कड़वाहट बढ़ गई है। लोग कभी-कभी एक-दूसरे के खिलाफ स्तरहीन बयान भी दे देते हैं। Bihar Tak से बातचीत में 👇
Sanjay Kumar Jha13,054 görüntüleme • 2 ay önce

#बिहार के लिए यह दृश्य नया है, क्योंकि हमारा बिहार अब नया है! राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक आयोजित हो रहे महिला एशियन हॉकी चैंपियंस 2024 में भाग लेने के लिए आज #गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम का परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया। बिहार की धरती पर आयोजित हो रहे #हॉकी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का गौरव और बढ़ेगा। #HockeyKaParvBiharKaGarv #AsianWomensHockey #Hockey #Bihar Hockey India Asian Hockey Federation
Sanjay Kumar Jha71,340 görüntüleme • 1 yıl önce

विपक्ष के लोगों को पता है कि चुनाव मैदान में वे साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है, इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, निराधार स्टोरी प्लांट करवा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी चुनाव मैदान में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक-एक चीज पर खुद उनकी नजर है। सारे लोगों से वे खुद बात कर रहे हैं। एनडीए के घटक दलों के नेतागण, खासकर दिल्ली में बीजेपी के जो बड़े नेता हैं, उनसे भी मुख्यमंत्री जी की बात हो रही है। जो कुछ भी तय हो रहा है, मुख्यमंत्री जी से बात करके ही तय हो रहा है। NDA के पांचो घटक दल साथ मिलकर प्रचंड बहुमत के लिए काम कर रहे हैं। हमलोग तो सीटों की संख्या भी घोषित कर चुके हैं। कौन किस सीट पर लड़ेगा, संभवत: आज शाम तक वह भी फाइनल हो जाएगा। एनडीए का लार्जर परपस है कि बिहार में जो विकास का मोमेंटम पकड़ा हुआ है, वह कहीं से भी बाधित नहीं हो। ऐसे लोग फिर से सत्ता में न आ जाएं, जिनका ट्रैक रिकार्ड बिहार की जनता जानती है। इस उद्देश्य के लिए पूरा एनडीए एकजुट है, और मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी नेतृत्व में, उनके गाइडेंस में तथा उनके गार्जियनशिप में ही यह चुनाव सभी लोग लड़ रहे हैं। मैं बिहार की जनता से भी अनुरोध करता हूँ कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। आज पटना में ANI से बात करते हुए 👇 #SanjayKumarJha #BiharElections #BiharElections2025 #2025FirSeNitish #NDA4Bihar
Sanjay Kumar Jha40,177 görüntüleme • 10 ay önce

हम मिथिला और बिहार के निवासी शर्मिंदा हैं! दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए जिस तरह की गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, वह नीचता की पराकाष्ठा है। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति को कलंकित करने वाले इस कुकृत्य की जितनी भी निंदा की जाये, कम होगी। यह देश की सभी माताओं-बहनों का अपमान है। मिथिला और बिहार की धरती को शर्मसार करने वाली इस नीचता के लिए दोनों परिवारवादी पार्टियों के युवराजों को अविलंब माफी मांगनी चाहिए। महागठबंधन के नेताओं को यह सहन नहीं हो पा रहा है कि एक गरीब माँ का बेटा पिछले तीन चुनावों से लगातार देश की जनता के दिल में बसा हुआ है और अपने कुशल नेतृत्व में भारत को विकास के निरंतर नये शिखर पर पहुंचा रहा है। लगातार हार की हताशा में अपना मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी देश के आदरणीय प्रधानमंत्री के लिए खुले मंच से जिस तरह अपमानजनक एवं अशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हैं, कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ता उससे सीख ले रहे हैं। मातृशक्ति की प्रतीक माँ जानकी की प्राकट्य भूमि मिथिला मधुर बोल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में विख्यात है। मिथिला सहित संपूर्ण बिहार महान विद्वानों, संतों और ऋषि-मुनियों की पावन धरती रही है। मिथिला और बिहार की संस्कृति में ऐसी नीचता के लिए कोई स्थान नहीं है। मुझे पूर्ण विश्वास है, मिथिला और बिहार की महान जनता महागठबंधन के नेताओं के इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब अपने वोट की चोट से देगी। #माँ_का_अपमान #माँ_का_अपमान_कांग्रेस_की_पहचान
Sanjay Kumar Jha29,270 görüntüleme • 1 yıl önce

बिहार में अगले पांच साल में इतना काम होगा कि... जन-जन का विश्वास डबल इंजन सरकार के साथ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के लिए सत्ता मतलब सेवा है, जबकि विपक्ष मेवा के लिए सत्ता में आना चाहता है। आज पटना में India News से बात करते हुए 👇 #BiharElection2025 #NDA4Bihar #NitishKumar Nitish Kumar
Sanjay Kumar Jha20,533 görüntüleme • 9 ay önce

आदरणीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman जी ने आज केंद्रीय बजट पेश करने के लिए मिथिला पेंटिंग की साड़ी पहन कर मिथिला और बिहार का मान बढ़ाया है। इसके लिए उन्हें सभी मिथिला और बिहारवासियों की ओर से सहृदय धन्यवाद। यह साड़ी उन्हें गत नवंबर माह में मिथिला दौरे के दौरान मिथिला चित्रकला संस्थान में मिथिला पेंटिंग की सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी जी द्वारा भेंट की गई थी। #MithilaSaree #Mithila #Bihar #Budget #Budget2025 Nirmala Sitharamanoffc
Sanjay Kumar Jha32,316 görüntüleme • 1 yıl önce

दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए इंडिगो ने आवेदन कर दिया है। हमलोगों ने माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu जी से आग्रह किया है कि दरभंगा एयरपोर्ट से IndiGo को उड़ान की अनुमति दी जाए। आज #दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए 👇 #MinistryOfCivilAviation #DarbhangaAirport #Darbhanga MoCA_GoI दरभंगा हवाई अड्डा Darbhanga Airport
Sanjay Kumar Jha32,049 görüntüleme • 1 yıl önce

हम Nitish Kumar जी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं और हमारे चुनाव का नेतृत्व नीतीश जी ही कर रहे हैं। नीतीश कुमार जी भारत की राजनीति के बहुत प्रमुख नेता हैं और ठेठ समाजवादी नेता हैं। जेपी आंदोलन के प्रमुख नेता रहे हैं। मैं मानता हूं कि उन पर भरोसा भारतीय जनता पार्टी को तो है ही है, बिहार की जनता को भी है। - माननीय केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah जी #2025FirSeNitish #NDA4Bihar #BiharElections #BiharElections2025
Sanjay Kumar Jha18,233 görüntüleme • 10 ay önce

विकास के बाद ठीक ऐसा ही दिखेगा 'सिमरिया धाम'👇 मिथिलावासियों की आस्था के प्रमुख केंद्र, पावन #सिमरिया_धाम (बेगूसराय) के विकास एवं सौंदर्यीकरण की Water Resources Department, Government of Bihar की योजना का यह 'कॉन्सेप्ट व्यू' शेयर करते हुए हमें खुशी है। #SimariyaDham #Simariya #Begusarai #Mithila #Bihar Nitish Kumar elon musk ANI Bihar Foundation
Sanjay Kumar Jha47,152 görüntüleme • 3 yıl önce

मैथिली केँ अष्टम अनुसूची मे शामिल करए बला जनप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जीक पुण्यतिथि पर, आइ हुनकर स्मृति स्थल ‘सदैव अटल’ पर आयोजित प्रार्थना सभा में महाकवि विद्यापति जीक रचित अमर मैथिली वंदना “जय-जय भैरवि असुर भयाउनि...” सुनि सभ गोटे दिव्य रासानुभूति कएलनि। एकरा सुनि क भाव-विह्वल भ’ प्रधानमंत्री Narendra Modi जी कलाकार लोकनि सँ भेंट कए हुनकर उत्साहवर्धन सेहो कएलनि। मिथिला केँ सांस्कृतिक गौरवक एहि क्षण मे उपस्थित रहनाय हमरा लेल अविस्मरणीय स्मृति बनल। अपन भावपूर्ण प्रस्तुति सँ सभक मन मोहि लेनिहार मिथिलाक होनहार बेटीद्वय—समृद्धि पाठक आ सान्वी पाठक—संग हुनकर सम्पूर्ण टीम केँ हृदयपूर्वक बधाई आ शुभकामना। #SadaivAtal #Mithila #Maithili #Madhubani
Sanjay Kumar Jha16,651 görüntüleme • 1 yıl önce

आज देश के माननीय उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ जी की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद के रूप में मातृभाषा मैथिली में शपथ ग्रहण किया।🙏🏻 विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखते हुए, संसद के उच्च सदन में अपने क्षेत्र, प्रदेश एवं देश की जनता से जुड़े अहम मुद्दों को तत्परता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी का पुन: आभार, जिन्होंने मुझे यह सुअवसर प्रदान किया है। #RajyaSabha Vice-President of India
Sanjay Kumar Jha25,917 görüntüleme • 2 yıl önce