
Sanjeev Jha
@Sanjeev_aap • 128,103 subscribers
4th Term MLA - Burari, Delhi. TV Panelist @AamAadmiParty
Shorts
Videos

सांसद Manoj Tiwari जी ने आज अपने घर के बाहर जगतपुर के लोगों की आवाज़ उठाने पर पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया। कल कहा था कि किसी का घर नहीं टूटेगा, लेकिन आज जगतपुर विस्तार में बुल्डोज़र चल रहे हैं। जनता सिर्फ अपने घर और अधिकार बचाने की मांग कर रही है। सवाल पूछने पर गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
Sanjeev Jha113,160 views • 27 days ago

ओ-ज़ोन के नाम पर आखिर कब तक अन्याय? कल सांसद Manoj Tiwari कह रहे थे कि किसी का घर नहीं टूटेगा, लेकिन आज जगतपुर विस्तार में बुल्डोज़र चल रहे हैं। वर्षों से लोग यहां रह रहे हैं, अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाकर परिवार पाल रहे हैं। आज उन्हीं लोगों के आशियानों पर बुल्डोज़र चलाकर उन्हें बेघर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta जवाब दें— लोगों को न्याय मिलेगा या सिर्फ़ तोड़फोड़?
Sanjeev Jha54,761 views • 28 days ago

रोको रोको रोको रोको रोको........ मुझे कन्हैया से डिबेट नहीं करना वहाँ पर मत ले जा।
Sanjeev Jha784,519 views • 2 years ago

पूरा मिलान विहार में पुलिस लगा कर आज भी बुराड़ी विधानसभा के मिलन विहार में O जोन के नाम पर तोड़फोड़ हो रही है। भाजपा सरकार बोलती कुछ है और करती कुछ और है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री, सांसद सब बोल रहे है कि O जोन में कोई तोड़फोड़ नहीं होगी, लेकिन DDA डेली O ज़ोन के नाम पर भारी तोड़फोड़ कर रही है। तोड़फोड़ भी उस जमीन पर हो रही है जिस पर पहले से कोर्ट का स्टे है, ये BJP सरकार ना कोर्ट को मानती और ना लोकतंत्र को मानती है। सांसद में कानून बनाओ - O जोन हटाओ - गरीबों का मकान बचाओ।।
Sanjeev Jha22,973 views • 18 days ago

3 साल पहले, जब यही डी फार्मर कंसंट्रेट इस्तेमाल हुआ था, तब भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने कैमरे के सामने खड़े होकर कहा था — "यमुना में ज़हर मिलाया जा रहा है!" और उस वक्त खूब ड्रामा किया गया, जनता को गुमराह किया गया। आज, दिल्ली में भाजपा सरकार है, और वही प्रवेश वर्मा मंत्री हैं। अब फिर वही डी फार्मर कंसंट्रेट यमुना में डलवाया जा रहा है। तो सवाल उठता है अगर यह जहर है, तो अब क्यों डाला जा रहा है? और अगर यह जहर नहीं था, तो फिर तब झूठ क्यों बोला गया? सच्चाई साफ़ है — भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र और उनके नेताओं का प्रोपेगंडा एक बार फिर जनता के सामने बेनकाब हो गया है।
Sanjeev Jha198,830 views • 8 months ago

राघव, संसद तक आपकी पहुँच Arvind Kejriwal जी के भरोसे और ईमानदारी का नतीजा थी। लेकिन सवाल है—उस भरोसे का आपने क्या किया? Aam Aadmi Party हमें सिखाती है कि अन्याय के खिलाफ निडर होकर खड़े रहें। पर जब पार्टी और लोकतंत्र को आपकी ज़रूरत थी, तब आपकी चुप्पी सवाल खड़े करती है।
Sanjeev Jha71,586 views • 2 months ago

दिल्ली सरकार की एक और "नाम बदलो स्कीम" आज से शुरू होने जा रही है। 300 इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसें अक्टूबर, 2024 से ही तैयार थीं — रूट तय हो चुके थे, ट्रायल पास हो चुका था, रजिस्ट्रेशन पूरा था, सुरक्षा उपकरण लग चुके थे। लेकिन केंद्र सरकार के आदेश पर जानबूझकर इन बसों का इंडिजिनाइजेशन सर्टिफिकेट रोक दिया गया। 6 महीने तक ये बसें बेवजह डिपो में खड़ी रहीं। अब मंजूरी मिली है, तो रेखा सरकार ने इनका नाम बदल दिया है — "मोहल्ला बस" अब बन गई है "D.EVI"! उद्घाटन वही पुरानी बसों का, योगदान बस इतना कि नाम बदल दिया। अब अखबारों में इश्तेहार छपेंगे, शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगेंगे।
Sanjeev Jha192,887 views • 1 year ago

आज हम यमुना किनारे पहुँचे थे। सोचा था कि दिल्ली के भूतपूर्व LG Delhi विनय सक्सेना भी आएंगे और चाय पर चर्चा होगी — यमुना की हालत पर, प्रदूषण पर और दिल्ली के लोगों से किए गए वादों पर। उपराज्यपाल साहब का सरकारी फेयरवेल हुआ था, लेकिन उसमें हमें नहीं बुलाया गया। इसलिए हमने सोचा कि हम ही उन्हें यमुना किनारे निमंत्रण दें, क्योंकि यमुना से उनके “प्यार” की बात हम सबने कई बार सुनी है। हमने यहीं चाय की व्यवस्था की, सब साथी इकट्ठा हुए और उनका इंतज़ार भी किया। लेकिन भूतपूर्व उपराज्यपाल साहब नहीं आए। सोचा था कि आते तो यमुना की मौजूदा हालत देखकर दिल्ली की जनता को बताते कि जो बड़े-बड़े वादे किए गए थे — यमुना सफाई, प्रदूषण कम करने और दिल्ली को राहत देने के — वो अब तक पूरे क्यों नहीं हुए। खैर, उम्मीद है कि हमारा यह संदेश उन तक पहुँचेगा। हम आज भी उनके जवाब का इंतज़ार कर रहे है।
Sanjeev Jha57,670 views • 3 months ago

एक तरफ़ Arvind Kejriwal जी सरकारी खर्चे पर बुज़ुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाते थे... दूसरी तरफ़ Rekha Gupta जी, जो खुद छुट्टी पर निकल गईं! दिल्ली की BJP मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी आज से दो दिन की छुट्टी पर हरिद्वार और केदारनाथ जा रही हैं। जनता परेशान है — कहीं पानी नहीं, कहीं बिजली नहीं, और जलभराव का बुरा हाल — लेकिन मुख्यमंत्री जी आध्यात्मिक विश्राम पर हैं। याद है वो समय जब अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली के हज़ारों बुज़ुर्गों को सरकारी खर्चे पर तीर्थ यात्रा करवाने की योजना चलाई थी? बुज़ुर्गों को AC ट्रेन, होटल, खाना, मेडिकल सुविधा — सब कुछ मुफ्त।
Sanjeev Jha143,131 views • 1 year ago